Indian Army Recruitment Exam: 1 जून से शुरू होगी ऑनलाइन परीक्षा, छत्तीसगढ़ के 5 शहरों में बनाए गए सेंटर, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

Indian Army Recruitment Exam: 1 जून से शुरू होगी ऑनलाइन परीक्षा, छत्तीसगढ़ के 5 शहरों में बनाए गए सेंटर, ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

रायपुर। Indian Army में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। सेना भर्ती वर्ष 2027 के लिए आयोजित होने वाली ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE) की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। यह परीक्षा 1 जून से 12 जून तक दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहले चरण की परीक्षा 1 से 5 जून और दूसरे चरण की परीक्षा 8 से 12 जून के बीच होगी। देशभर के हजारों अभ्यर्थी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे।

छत्तीसगढ़ के उम्मीदवारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार राज्य के पांच प्रमुख शहरों रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बिलासपुर और जगदलपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, राज्यभर में कुल 10 परीक्षा केंद्रों पर रोजाना तीन से चार शिफ्टों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। सेना भर्ती कार्यालय ने परीक्षा संचालन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उम्मीदवार अब भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट Join Indian Army पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सेना की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि परीक्षार्थी प्रवेश पत्र पर दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और परीक्षा के दिन निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुंचें। सुरक्षा और पहचान संबंधी नियमों का पालन अनिवार्य रहेगा।

Read More बाल सुधार गृह में रेप आरोपी की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश, एक महीने पहले चौकीदार की हुई थी हत्या

भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बताते हुए सेना भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों को दलालों और फर्जी वादों से सतर्क रहने की सलाह दी है। अधिकारियों ने साफ कहा है कि चयन केवल मेरिट और प्रदर्शन के आधार पर होगा। किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए उम्मीदवार नया रायपुर स्थित सेना भर्ती कार्यालय के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। सेना ने युवाओं से ईमानदारी और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल होने की अपील की है।

Read More बैकुंठपुर से बनारस तक फैले टिकट दलाली नेटवर्क का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में  हड़कंप CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान
36 घंटे हिरासत के बाद शरीर पर चोट के निशान! परिवार का दावा- ‘10-12 पुलिसकर्मियों ने लाठियों से पीटा, हत्या कबूलने का दबाव बनाया’, देखे वीडियो
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड: 60 दिन बाद SIT की रिपोर्ट शासन को, अब तय होगी जिम्मेदारी; पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का इंतजार
मणिपुर फिर सुलगा! सेनापति में घरों में आगजनी के बाद भारी गोलीबारी, CRPF जवान घायल; NH-2 पर चक्काजाम