आज CM विष्णुदेव साय की अहम बैठक, धान खरीदी और UCC पर हो सकता है बड़ा फैसला

आज CM विष्णुदेव साय की अहम बैठक, धान खरीदी और UCC पर हो सकता है बड़ा फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज 18 नवंबर 2026 को राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुबह 10:30 बजे से बैठक शुरू होगी। इस बैठक में प्रदेश के किसानों, कर्मचारियों, शिक्षा और आगामी विधानसभा सत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में विचार-विमर्श के बाद कई अहम प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है।

धान खरीदी और कृषक विकास योजना पर होगी चर्चा

जानकारी के मुताबिक, बैठक में प्रदेश में जारी धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा की जा सकती है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ कृषक विकास योजना के उद्देश्यों और किसानों को मिलने वाले लाभों को लेकर भी चर्चा संभावित है। राज्य सरकार के लिए धान खरीदी का मुद्दा महत्वपूर्ण है। ऐसे में खरीदी केंद्रों की व्यवस्था, किसानों की सुविधा और समर्थन मूल्य पर चर्चा हो सकती है।

UCC विधेयक के प्रारूप पर नजर

आज की कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ समान नागरिक संहिता (UCC) से संबंधित विधेयकों के प्रारूप पर भी विचार किया जा सकता है। इसके अलावा आगामी शीतकालीन विधानसभा सत्र की तैयारियों और सदन में पेश किए जाने वाले विभिन्न संशोधन विधेयकों के प्रारूप को मंजूरी देने पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Read More हेल्थ डिपार्टमेंट में प्रमोशन का बड़ा खेल: 1 अप्रैल की कटऑफ डेट किनारे कर 18 अपात्र बने लैब तकनीशियन, जिनका पंजीयन पिछले माह हुआ वे भी प्रमोट

D.Ed अभ्यर्थियों को 2300 पदों पर फैसले की उम्मीद

इस बैठक से D.Ed अभ्यर्थियों को भी काफी उम्मीदें हैं। पिछले दिनों मंत्री बंगाल के सामने प्रदर्शन कर चुके अभ्यर्थियों ने सहायक शिक्षकों के 2300 रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर सरकार से निर्णय लेने की मांग की थी। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि कैबिनेट बैठक में उनकी मांग पर विचार कर नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर कोई सकारात्मक फैसला लिया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में सरकार की ओर से आधिकारिक निर्णय की पुष्टि नहीं हुई है।

Read More सफर पर निकलने से पहले कर लें यह जरूरी तैयारी, 6 घंटे बंद रहेंगे चार्जिंग पॉइंट, यात्रियों की सुविधा पर सुरक्षा भारी

पिछली कैबिनेट बैठक में 19 प्रस्तावों को मिली थी मंजूरी

इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 19 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई थी। इनमें शासकीय कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने का बड़ा फैसला शामिल था। इसके तहत सूचीबद्ध अस्पतालों में कर्मचारियों को बिना तत्काल भुगतान किए इलाज की सुविधा मिलेगी। पूर्व अनुमोदन और क्लेम की प्रक्रिया भी ऑनलाइन होगी।

इसके अलावा कैबिनेट ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के निर्णय को मंजूरी दी थी। किसानों से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदा जाना है। इसके लिए 3100 उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था की गई है।

पिछली बैठक में मुख्यमंत्री अधोसंरचना मिशन-2026 के लिए पांच वर्षों में 500 करोड़ रुपये, मुख्यमंत्री पर्यटन विकास मिशन के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये और मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के पहले चरण के लिए 100 करोड़ रुपये के बजट प्रावधान को भी मंजूरी मिली थी।

इसके साथ ही कटघोरा-तखतपुर-मुंगेली-कवर्धा-खैरागढ़-डोंगरगढ़ रेल परियोजना, औद्योगिक विकास नीति में संशोधन, बिजली बिल राहत योजना को जारी रखने और सड़क निर्माण कार्यों में बिटुमिन मूल्य वृद्धि से राहत देने जैसे प्रस्तावों पर भी निर्णय लिया गया था।

आज के फैसलों पर रहेगी प्रदेश की नजर

कुल मिलाकर आज होने वाली छत्तीसगढ़ कैबिनेट बैठक में किसानों, कर्मचारियों, शिक्षा और विधानसभा सत्र से जुड़े मुद्दे प्रमुख रह सकते हैं। खासकर UCC विधेयक के प्रारूप और D.Ed अभ्यर्थियों की 2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर होने वाले निर्णयों पर प्रदेशभर की नजर रहेगी। अब सभी की निगाहें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक के आधिकारिक फैसलों पर टिकी हैं।

Tags:

Latest News

DMF घोटाले में अनिल टूटेजा की मुश्किलें बरकरार, हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित DMF घोटाले में अनिल टूटेजा की मुश्किलें बरकरार, हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी जारी किया आदेश, 3 एएसआई, 3 प्रधान आरक्षक और 20 आरक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
रेलवे से चोरी, चार मामलों में सजा, फिर भी नहीं सुधरा आरोपी, हाईकोर्ट ने जमानत ठुकराई
लौटें रहे हैं सचिव जी, फिर जमेगी फुलेरा की चौपाल, बनराकस और क्रांति देवी के हाथों में होगी गांव की सत्ता, रिलीज होगा ‘पंचायत 5’
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से, 20 जनवरी तक होंगे एग्जाम; 31 जनवरी तक अपलोड करने होंगे अंक
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, अबूझमाड़ के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए 40.98 करोड़ मंजूर
मस्जिद में छिपा लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, सुरक्षाबलों ने दिया था सरेंडर का मौका
सोनिया गांधी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, वोटर लिस्ट विवाद में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी एक्शन टेकन रिपोर्ट
जेल में फिर मचा हड़कंप, पहले 4 कैदी फरार, अब विचाराधीन बंदी की संदिग्ध मौत, 2023 से NDPS मामले में बंद था सैय्यद अशफाक
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में वन विभाग के उप रेंजर से मारपीट, जातिसूचक गाली देने और वर्दी फाड़ने का आरोपी गिरफ्तार
बच्चों के खेल मैदान पर कबाड़ गाड़ियों का कब्जा, विरोध किया तो मिली जान से मारने की धमकी
स्कूल के कमरे में ले जाकर 6 साल की बच्ची से अश्लील हरकत, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार; पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई