हाई कोर्ट का अहम फैसला: वरिष्ठता विज्ञापन से नहीं, नियुक्ति की तारीख से होगी तय

हाई कोर्ट का अहम फैसला: वरिष्ठता विज्ञापन से नहीं, नियुक्ति की तारीख से होगी तय

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने न्यायिक सेवा में अधिकारियों की वरिष्ठता को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की सिंगल बेंच ने स्पष्ट किया कि न्यायिक अधिकारी की वरिष्ठता भर्ती का विज्ञापन जारी होने की तारीख से नहीं, बल्कि सेवा में वास्तविक नियुक्ति की तारीख से तय होगी।

ग्रेडेशन लिस्ट को कोर्ट ने माना गलत

मामला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वंदना दीपक देवांगन की वरिष्ठता से जुड़ा था। उन्होंने हाई कोर्ट प्रशासन की ओर से जारी वरिष्ठता सूची को चुनौती दी थी। उनका तर्क था कि नियुक्ति पहले होने के बावजूद उन्हें बाद में नियुक्त हुए अधिकारियों से नीचे रखा गया।

Read More छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़े बदलाव सुगबुगाहट: CM साय दिल्ली से लौटे; नए प्रभारी पर मंथन, तोखन साहू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की चर्चा 

याचिकाकर्ता की नियुक्ति पहले हुई थी

Read More खाली होगी बिलासपुर डीईओ की कुर्सी, प्रभारी डीईओ अजय कौशिक आज होंगे रिटायर, हाईकोर्ट के फैसले के बाद फिर बढ़ी नियुक्ति की हलचल

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता रोहित शर्मा ने कोर्ट को बताया कि 2006 के नियमों के तहत आपसी वरिष्ठता नियुक्ति की तारीख और योग्यता सूची में स्थिति के आधार पर तय होनी चाहिए। वंदना देवांगन की नियुक्ति 26 जून 2014 को हुई थी, जबकि संबंधित निजी प्रतिवादियों की नियुक्ति 30 अक्टूबर 2014 को हुई। इसके बावजूद वरिष्ठता सूची में उन्हें निजी प्रतिवादियों से नीचे रखा गया था। इसको लेकर उन्होंने कई बार अभ्यावेदन भी दिए, लेकिन समाधान नहीं होने पर वर्ष 2021 में हाई कोर्ट में याचिका दायर की।

प्रशासन ने दिया विज्ञापन पहले जारी होने का तर्क

हाई कोर्ट प्रशासन की ओर से कहा गया कि संबंधित निजी प्रतिवादियों के लिए भर्ती का विज्ञापन पहले जारी हुआ था। प्रशासनिक कारणों से उनकी नियुक्ति बाद में हुई, इसलिए केवल नियुक्ति की तारीख के आधार पर उन्हें कनिष्ठ नहीं माना जाना चाहिए।

अदालत ने वरिष्ठता सूची संशोधित करने कहा

कोर्ट ने प्रशासन के इस तर्क को स्वीकार नहीं किया। सिंगल बेंच ने कहा कि वरिष्ठता के निर्धारण में भर्ती विज्ञापन की तारीख निर्णायक नहीं हो सकती। इसके लिए सेवा में वास्तविक नियुक्ति की तारीख महत्वपूर्ण होगी। अदालत ने याचिका स्वीकार करते हुए हाई कोर्ट प्रशासन को वरिष्ठता यानी ग्रेडेशन लिस्ट में आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया है। फैसला न्यायिक सेवा में वरिष्ठता निर्धारण के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, 8 अक्टूबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम मौका हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, 8 अक्टूबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम मौका
महिला ओबीसी कोटे में पुरुषों की नियुक्ति गलत, हाई कोर्ट ने 3 लाख मुआवजे का दिया आदेश
हाई कोर्ट का अहम फैसला: वरिष्ठता विज्ञापन से नहीं, नियुक्ति की तारीख से होगी तय
डोंगरगढ़ की देवी के नाम पर फिर छिड़ी बहस: बमलाई, बम्लेश्वरी या बगलामुखी? गोंड समाज की आपत्ति के बाद इतिहास पर उठे सवाल
हथौड़ा लेकर पहुंचा हत्यारा... रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की बेरहमी से हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, चोरी या पुरानी रंजिश, पुलिस दोनों एंगल से कर रही जांच
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी शराब और मांस की दुकानें, सरकार ने जारी किए निर्देश
Satyendar Jain Bail: सत्येंद्र जैन को DJB केस में कोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार मामले में मिली जमानत
Tibet Earthquake: बाढ़ की तबाही के बाद तिब्बत फिर हिला, 5.0 तीव्रता के भूकंप से दहशत; 10 KM नीचे था केंद्र
Delhi Gangwar: ‘समझौते’ के बहाने दिल्ली बुलाया, किराए के मकान में रची हत्या की साजिश; गुड्डू बादशाह मर्डर में 8 गिरफ्तार
NALSAR Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने BCI को लगाई फटकार, लॉ छात्रों के आचरण पर रोक लगाने का अधिकार नहीं
Surajpur Elephant Attack: सड़क पर आया ‘कबरा-काना’, कार को कई बार पलटा; तमोर पिंगला में हाथी की दहशत से ग्रामीण परेशान
CG News: छत्तीसगढ़ में 3 और नेताओं को मिला राज्य मंत्री का दर्जा, सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए कौन-कौन शामिल