शराब दुकान के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, एक आरोपी और अपचारी बालक गिरफ्तार

शराब दुकान के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, एक आरोपी और अपचारी बालक गिरफ्तार

बिलासपुर : सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में शराब खरीदने के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। हरदीकला स्थित शराब दुकान के बाहर दो युवकों ने राकेश प्रजापति पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। मामले में सिरगिट्टी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से चाकू भी बरामद किया गया है।

शराब लेने के दौरान हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार घटना 28 अगस्त 2026 की रात करीब 7:30 बजे की है। राकेश प्रजापति अपने दोस्त जितेन्द्र साहू के साथ हरदीकला स्थित शराब दुकान गया था। शराब लेने के दौरान वहां दो युवकों के साथ राकेश का धक्का-मुक्की को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद शराब दुकान के बाहर दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद बढ़ गया। इसी दौरान दोनों युवकों ने राकेश के पेट के पास चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल राकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।

Read More Bhilai Nagar Nigam Scam: पेवर ब्लॉक कामों में 12.66 करोड़ की गड़बड़ी की जांच, 9 अफसरों को नोटिस; 33 फाइलें जांच के घेरे में

दोस्त ने घर पहुंचकर दी घटना की जानकारी

Read More तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख

घटना के बाद राकेश का दोस्त जितेन्द्र साहू उसके घर पहुंचा और परिजनों को पूरी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रार्थी की रिपोर्ट पर सिरगिट्टी थाने में अपराध क्रमांक 620/2026 के तहत बीएनएस की धारा 103(1), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया।

सीसीटीवी और तकनीकी साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन और थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी के मार्गदर्शन में सिरगिट्टी पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।

राजा मनहर समेत दो पकड़े गए

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके आधार पर पुलिस ने सिरगिट्टी थाना कोरमी मोड़ के पास निवासी राजा मनहर पिता मोहित मनहर(25) को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही एक अपचारी बालक को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अपचारी बालक ने अपने साथी राजा मनहर के साथ मिलकर राकेश पर चाकू से हमला करने की बात स्वीकार की। दोनों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

आपसी विवाद में गई युवक की जान

पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला शराब दुकान पर हुए आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी का सामने आया है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 81 लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 81 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा