मेडिकल PG एडमिशन पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 50% संस्थागत आरक्षण, 50% ओपन मेरिट सीटें तय

मेडिकल PG एडमिशन पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 50% संस्थागत आरक्षण, 50% ओपन मेरिट सीटें तय

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) प्रवेश प्रक्रिया को लेकर बड़ा और स्पष्ट फैसला सुनाते हुए संस्थागत आरक्षण और ओपन कैटेगरी के बीच संतुलन तय कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि राज्य में मेडिकल PG की कुल सीटों का 50 प्रतिशत हिस्सा संस्थागत आरक्षण के लिए और शेष 50 प्रतिशत सीटें ओपन मेरिट के तहत भरी जाएंगी।

डिवीजन बेंच ने स्पष्ट किया कि संस्थागत आरक्षण के अंतर्गत वे अभ्यर्थी पात्र होंगे जिन्होंने छत्तीसगढ़ स्थित एनएमसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेजों से MBBS की डिग्री प्राप्त की है या जो सेवारत चिकित्सक हैं। इन सीटों पर प्रवेश केवल पात्र उम्मीदवारों के बीच मेरिट के आधार पर किया जाएगा। हाईकोर्ट ने यह भी साफ किया कि शेष 50 प्रतिशत सीटें पूरी तरह ओपन कैटेगरी मानी जाएंगी, जिन पर किसी प्रकार का संस्थागत या डोमिसाइल आधारित आरक्षण लागू नहीं होगा। इन सीटों पर राज्य स्तरीय मेरिट सूची के अनुसार सभी पात्र उम्मीदवारों को समान अवसर मिलेगा।

कोर्ट ने मॉप-अप राउंड को लेकर भी महत्वपूर्ण व्यवस्था दी है। यदि संस्थागत आरक्षण के तहत निर्धारित सीटों पर पर्याप्त योग्य अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होते हैं, तो ऐसी रिक्त सीटों को ओपन कैटेगरी में परिवर्तित कर दिया जाएगा, ताकि मेडिकल PG की सीटें खाली न रहें। यह मामला डॉ. समृद्धि दुबे की याचिका से जुड़ा था, जिन्होंने छत्तीसगढ़ की मूल निवासी होने के बावजूद राज्य के बाहर से MBBS करने के कारण PG प्रवेश में भेदभाव का मुद्दा उठाया था। याचिका में डोमिसाइल और संस्थागत वरीयता को संविधान के समानता के अधिकार के खिलाफ बताया गया था।

Read More मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका

हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के ‘तनवी बहल’ मामले का हवाला देते हुए दोहराया कि मेडिकल PG में निवास स्थान आधारित आरक्षण असंवैधानिक है, जबकि सीमित सीमा में संस्थान आधारित आरक्षण स्वीकार्य है। इसी संवैधानिक सिद्धांत के तहत 50 प्रतिशत की अधिकतम सीमा निर्धारित की गई है। इस फैसले से मेडिकल PG प्रवेश को लेकर लंबे समय से चली आ रही अनिश्चितता समाप्त हो गई है। साथ ही, राज्य में एक समान, पारदर्शी और मेरिट आधारित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित होगी, जिससे हजारों मेडिकल स्नातकों को सीधा लाभ मिलेगा।

Read More पुराना बस स्टैंड में घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, नीचे पुलिस-प्रशासन की भीड़… ऊपर तेज हवा में बेखौफ खड़ी रही महिला

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार