रायपुर में अवैध धान कारोबार का बड़ा खुलासा: तीन साल में 1.82 करोड़ का धान जब्त, 238 मामले दर्ज

रायपुर में अवैध धान कारोबार का बड़ा खुलासा: तीन साल में 1.82 करोड़ का धान जब्त, 238 मामले दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच अवैध धान कारोबार का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। इस मामले में रायपुर जिला पूरे प्रदेश में चर्चा के केंद्र में है। जिले की मंडी समितियों के आंकड़े बताते हैं कि पिछले तीन वर्षों में अवैध धान कारोबार के 238 मामले पकड़े गए हैं। इस दौरान कुल 8518.80 क्विंटल धान जब्त किया गया, जिसकी कीमत 1 करोड़ 82 लाख 56 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है। आंकड़ों से साफ है कि धान के अवैध कारोबार पर कार्रवाई के बावजूद यह गतिविधि पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो पाई है।

2025-26 में अवैध धान कारोबार के सबसे ज्यादा मामले

जिला कृषि उपज मंडी समिति के दस्तावेजों के अनुसार, वर्ष 2025-26 में अवैध धान कारोबार के मामलों में पिछले दो वर्षों की तुलना में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस एक साल में ही 106 मामलों में 5540.20 क्विंटल धान जब्त किया गया। यह पिछले तीन वर्षों में जब्त किए गए कुल धान का लगभग 65 प्रतिशत है।

अगर साल-दर-साल आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2023-24 में 61 मामलों में 1285 क्विंटल धान जब्त किया गया था। वहीं, वर्ष 2024-25 में मामलों की संख्या बढ़कर 71 हो गई और इस दौरान 1693.60 क्विंटल धान पकड़ा गया। इसके बाद वर्ष 2025-26 में कार्रवाई का आंकड़ा तेजी से बढ़ा और 106 मामलों में 5540.20 क्विंटल धान जब्त किया गया।

Read More विद्या समीक्षा केंद्र एप में लापरवाही, रायपुर-दुर्ग समेत 19 जिलों के DEO का नवंबर वेतन रोका

इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि पिछले वित्तीय वर्ष में अवैध धान के कारोबार पर मंडी समितियों की कार्रवाई काफी तेज रही। हालांकि, जब्ती की मात्रा में हुई बढ़ोतरी अवैध कारोबार की बड़ी चुनौती को भी उजागर करती है।

Read More गरियाबंद पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 पुलिसकर्मियों का अस्थायी तबादला, SP कार्यालय से आदेश जारी

रायपुर मंडी में सबसे ज्यादा अवैध धान जब्त

मंडीवार आंकड़ों में रायपुर मंडी समिति सबसे आगे है। यहां तीन वर्षों के दौरान अवैध धान कारोबार के 70 मामले सामने आए और कुल 3857.80 क्विंटल धान जब्त किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 84.95 लाख रुपये बताई गई है। जिले में जब्त किए गए कुल धान का करीब 45 प्रतिशत हिस्सा अकेले रायपुर मंडी क्षेत्र से मिला है।

नवापारा मंडी दूसरे स्थान पर रही। यहां तीन वर्षों में 64 मामलों में 2000.80 क्विंटल धान जब्त किया गया। वहीं, आरंग मंडी क्षेत्र में 38 मामलों में 1201.60 क्विंटल, नेवरा में 46 मामलों में 908.20 क्विंटल और अभनपुर में 20 मामलों में 550.40 क्विंटल धान जब्त किया गया।

पिछले साल रायपुर मंडी में 2591 क्विंटल से ज्यादा धान पकड़ा

वर्ष 2025-26 के आंकड़े सबसे ज्यादा चौंकाने वाले हैं। इस दौरान जिले की पांचों मंडियों में कुल 106 मामले दर्ज किए गए और 5540.20 क्विंटल धान जब्त किया गया। जब्त धान की कीमत 1 करोड़ 19 लाख रुपये से अधिक रही।

इसमें रायपुर मंडी क्षेत्र सबसे आगे रहा। यहां 33 मामलों में 2591.80 क्विंटल धान पकड़ा गया। नवापारा में 16 मामलों में 1195.80 क्विंटल, आरंग में 27 मामलों में 1011.60 क्विंटल, नेवरा में 19 मामलों में 411.80 क्विंटल और अभनपुर में 11 मामलों में 329.20 क्विंटल धान जब्त किया गया।

मंडी शुल्क और कृषक कल्याण शुल्क भी वसूला गया

अवैध धान कारोबार से जुड़े मामलों में मंडी समितियों ने शुल्क भी दर्ज किया है। तीन वर्षों के दौरान इन मामलों में 13.12 लाख रुपये मंडी शुल्क, 3.41 लाख रुपये कृषक कल्याण शुल्क और करीब 32.88 हजार रुपये निराश्रित शुल्क दर्ज किया गया। इन सभी को मिलाकर कुल राशि लगभग 16.87 लाख रुपये होती है।

कुल मिलाकर रायपुर जिले में अवैध धान कारोबार के आंकड़े समर्थन मूल्य पर खरीदी व्यवस्था के सामने बड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं। खासकर वर्ष 2025-26 में जब्ती की मात्रा में हुई भारी बढ़ोतरी बताती है कि धान खरीदी के दौरान निगरानी और जांच व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है।

Tags:

Latest News

रायपुर में अवैध धान कारोबार का बड़ा खुलासा: तीन साल में 1.82 करोड़ का धान जब्त, 238 मामले दर्ज रायपुर में अवैध धान कारोबार का बड़ा खुलासा: तीन साल में 1.82 करोड़ का धान जब्त, 238 मामले दर्ज
80 फीट की सरकारी सड़क पर कब्जे का खेल, हाई कोर्ट सख्त, कलेक्टर और निगम आयुक्त को अवमानना नोटिस
छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को सरकार का बड़ा तोहफा, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये
कोहरे को चीरकर दौड़ेंगी ट्रेनें, लोको पायलटों को पहले ही मिलेगी सिग्नल की खबर
चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा मुआवजा; कलेक्टरों को सर्वे के निर्देश
गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर बना ठगी का जाल, वॉट्सऐप पर APK डाउनलोड कराते ही हैक हुआ मोबाइल, बैंक अधिकारी के खाते से 9.49 लाख पार
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव 2026: भिलाई, रिसाली, बीरगांव और भिलाई-चरौदा में महापौर के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त
एक ही रात में उजड़ गया पूरा परिवार, माँ और 2 मासूम बच्चों की मौत से गाँव में पसरा मातम, पुलिस कर रही हर पहलू से जांच
रायपुर में शराब पीकर गाड़ी चलाने की जांच के दौरान बवाल, ट्रैफिक TI को कार से मारी टक्कर, आरोपी पर FIR
एकादशी के दिन उजड़ा परिवार, मां और दो मासूम बच्चों की संदिग्ध मौत से गांव में पसरा मातम
CIMS के गेट पर थानेदार से भिड़ा ऑटो चालक, वर्दी के सामने करने लगा धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को मिली जिम्मेदारी, कोको पाढ़ी ओडिशा भेजे गए