बिना मांग स्कूलों में खपाए 5 करोड़ के फर्नीचर: 500 से ज्यादा स्कूलों में भेजे 7000 नग सामान, कहीं कमरों में धूल खा रहे तो कहीं बरामदे में जगह नहीं...

बिना मांग स्कूलों में खपाए 5 करोड़ के फर्नीचर: 500 से ज्यादा स्कूलों में भेजे 7000 नग सामान, कहीं कमरों में धूल खा रहे तो कहीं बरामदे में जगह नहीं...

 रायपुर. प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों के बैठने के लिए डेस्क-बेंच और टाट-पट्टी की कमी है, लेकिन संसाधन बढ़ाने के नाम पर 500 से ज्यादा स्कूलों और संकुल केंद्रों में बिना डिमांड के 5 करोड़ रुपए से अधिक का फर्नीचर भेज दिया गया है। हर स्कूल और संकुल केंद्र में 10 से 15 नग के हिसाब से करीब 7000 नग सामग्री की आपूर्ति की गई है। इसमें ऑफिस टेबल, एग्जीक्यूटिव चेयर, रिवॉल्विंग चेयर, स्टील स्टूल, एंगल आयरन रैक और केबिनेट शामिल हैं।

6 जिलों के 100 स्कूलों की पड़ताल, ऊपर से आदेश बताकर उतारा सामान

रायपुर, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद, दुर्ग और बालोद जिलों के 100 सरकारी स्कूलों की जमीनी पड़ताल में खरीदी प्रक्रिया की अनियमितता सामने आई है। अधिकांश प्रधान पाठकों और संकुल समन्वयकों ने स्वीकार किया कि उनसे न तो मांगपत्र लिया गया और न ही फर्नीचर की जरूरत पूछी गई। सप्लायरों की गाड़ियां सीधे स्कूलों में पहुंचीं। कर्मचारियों ने ऊपर से आदेश होने का हवाला देकर सामान उतारा और पावती लेकर चले गए। कुछ स्कूलों में अभी फर्नीचर नहीं पहुंचा है। जगह की कमी के कारण नया फर्नीचर कहीं कमरों में धूल खा रहा है, तो कहीं गलियारों और बरामदों में रखा गया है।

Read More मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कोंडागांव दौरे पर, कलार समाज महोत्सव में होंगे शामिल; रविवि में मानव तस्करी और घरेलू हिंसा पर कार्यशाला

जमीनी हकीकत : कहीं पानी का बजट नहीं, कहीं स्टाफ रूम में जगह कम

Read More रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा: अस्पताल का लाइसेंस होगा रद्द, डॉक्टरों की डिग्री भी फ्रीज करेगी सरकार

धमतरी के मगरलोड ब्लॉक के एक संकुल केंद्र के छोटे स्टाफ रूम में पहले से दो बड़े टेबल और कुर्सियां रखी थीं। बाहर संकरे गलियारे में नए टेबलों के ऊपर स्टूल और कुर्सियां रखनी पड़ीं। संकुल समन्वयक ने बताया कि किसी ने जरूरत नहीं पूछी। स्टूल की जगह प्लास्टिक या फाइबर की कुर्सियां भेजी जातीं तो पालक-शिक्षक बैठक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बैठने के काम आतीं।

महासमुंद जिले के सरायपाली और बागबाहरा ब्लॉक के स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई के लिए अतिरिक्त कमरों की जरूरत है। एक स्कूल के कमरे में रखे नए टेबल और रैक पर धूल जम चुकी है। प्रधानपाठक ने बताया कि इन चीजों की जरूरत नहीं थी। आसपास के सभी 33 संकुलों में इसी तरह सामग्री भेजी गई है। दुर्ग जिले के एक सरकारी मिडिल स्कूल के बरामदे में नई कुर्सियां और स्टूल कतार में रखे मिले। एक टेबल और कुर्सी बच्चों की कक्षा में रखी गई है। प्रधानपाठक के अनुसार स्कूल में डेस्क-बेंच, दरी, पंखे और पीने के साफ पानी का इंतजाम नहीं है। मरम्मत के लिए बजट नहीं मिलता, लेकिन बिना मांगे फर्नीचर भेज दिया गया।

सप्लाई एजेंसी और पावती का रिकॉर्ड...

 

  •  फर्नीचर की सप्लाई रायपुर के गोयल फर्नीचर और एसएस लोहारी उद्योग ने की है।
  •   बालोद जिले के स्कूलों में राजनांदगांव से फर्नीचर की आपूर्ति की गई है।
  •   सप्लायरों ने सामान उतारकर स्कूलों से सीधे पावती ली है, जबकि स्कूलों के पास मांगपत्र का कोई रिकॉर्ड नहीं है।

आंकड़ों में फर्नीचर आपूर्ति

  •   कुल राशि: 5 करोड़ रुपए से अधिक
  •  कुल दायरा: 500 से ज्यादा सरकारी स्कूल और संकुल केंद्र
  •  कुल सामग्री: करीब 7000 नग (हर केंद्र पर 10 से 15 नग)

 6 जिलों के 100 सरकारी स्कूल

प्रमुख सचिव ने डीपीआई पर छोड़ा, संचालक ने नहीं उठाया फोन

स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव कमलप्रीत सिंह ने कहा कि कुछेक स्कूलों में ऐसा हो सकता है। यह मामला लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) के अधीन है, इसलिए इसके बारे में वही अच्छे से बता पाएंगे। लोक शिक्षण संचालनालय के संचालक ऋतुराज रघुवंशी से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Tags:

Latest News

बिना मांग स्कूलों में खपाए 5 करोड़ के फर्नीचर: 500 से ज्यादा स्कूलों में भेजे 7000 नग सामान, कहीं कमरों में धूल खा रहे तो कहीं बरामदे में जगह नहीं... बिना मांग स्कूलों में खपाए 5 करोड़ के फर्नीचर: 500 से ज्यादा स्कूलों में भेजे 7000 नग सामान, कहीं कमरों में धूल खा रहे तो कहीं बरामदे में जगह नहीं...
बिलासपुर एयरपोर्ट पर 9 साल बाद पीछे हटी सरकार: 300 करोड़ रुपए नहीं होने का तर्क, हाई कोर्ट ने कहा- विकास नहीं करना तो एएआई को सौंप दें....
महादेव सट्टा नेटवर्क का संचालन कौन करता था: जांच एजेंसियों के सामने तीन नाम, शुभम सोनी के दावे से बढ़ी उलझन; एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी.....
चावल दबाने वाले मिलर्स पर प्रशासन का शिकंजा, कमल राइस मिल सील, 34 मिलों को नोटिस
पेंड्रावन जलाशय में खनन पर भड़के भूपेश बघेल, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, किसानों के मुद्दे पर भी घेरा
जुए के फड़ पर दबिश के बाद युवक की मौत, प्रशिक्षु एसआई पर गिरी गाज, एसपी ने किया निलंबित
अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, खाट से गिरने की कहानी गढ़ दफना दिया पत्नी का शव, बहन के शक ने खोली पोल, टांगी से वार कर पति ने उतारा था मौत के घाट
छात्रावास में बच्चियों की थाली से गायब हो रही दाल, भरपेट भोजन तक नसीब नहीं, अधीक्षिका के खिलाफ शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएं
20 हजार के कमीशन में 2.20 करोड़ का साइबर खेल, तीन आरोपियों को हाई कोर्ट से झटका
सिंचाई प्रोजेक्ट में टेंडर का काट-छांट फॉर्मूला: 1035 करोड़ के मटनार बैराज के 4 टुकड़े, दिल्ली की जांच से बचने की कवायद..
शराब घोटाले का बड़ा खिलाड़ी दुबई में गिरफ्तार, सुब्बू की भारत वापसी की तैयारी, खुलेंगे करोड़ों के काले कारोबार के राज
शिक्षा के मंदिर में 11 साल की मासूम से छेड़छाड़, बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई, म्यूजिक टीचर गिरफ्तार