हादसों के बाद चर्चित पिकनिक स्पॉट बंद, जिला प्रशासन ने पर्यटकों के प्रवेश पर लगाई रोक

हादसों के बाद चर्चित पिकनिक स्पॉट बंद, जिला प्रशासन ने पर्यटकों के प्रवेश पर लगाई रोक

जांजगीर-चांपा : जिले के चर्चित देवरी-चिचौली पिकनिक स्पॉट में लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए जिला प्रशासन ने पर्यटकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

images (6)

हसदेव नदी में 11 सितंबर को बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के तीन छात्रों की डूबने से हुई मौत के बाद प्रशासन ने यहां सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। पिकनिक स्पॉट के प्रवेश मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी गई है और लोगों को अंदर नहीं जाने की हिदायत दी जा रही है।

Read More अरपा भैंसाझार बैराज: फ्लड प्रोटेक्शन वाल बहने का मामला,ईई सिद्दीकी को बचाने लीपापोती, ठेकेदार के पत्र से खुला तकनीकी खामी का राज

प्रशासन की ओर से मौके पर बड़ा चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है। इसमें साफ तौर पर देवरी पिकनिक स्पॉट को बंद किए जाने और अंदर प्रवेश नहीं करने की सूचना दी गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम ने प्रवेश मार्ग पर निगरानी बढ़ा दी है, ताकि पर्यटक प्रतिबंध के बावजूद नदी क्षेत्र में न पहुंच सकें।

Read More Jagdalpur Rain News: मूसलाधार बारिश में डूबा जगदलपुर, कई वार्डों में घरों तक पहुंचा पानी; ड्रेनेज सिस्टम पर उठे सवाल

चट्टानों और गहरे कुंड से बढ़ता है खतरा

देवरी-चिचौली का इलाका देखने में भले ही आकर्षक हो, लेकिन इसकी भौगोलिक बनावट काफी जोखिम भरी है। नदी के बीच तेज बहाव वाले हिस्से, गहरे कुंड और नुकीली चट्टानें हैं। पानी का बहाव बढ़ने पर इन स्थानों पर खतरा और अधिक बढ़ जाता है। यही वजह है कि यहां घूमने आने वाले लोगों के लिए थोड़ी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है।

लगातार हादसों से उठ रही थी सुरक्षा की मांग

पिकनिक स्पॉट पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। लगातार हो रही घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों की ओर से यहां सुरक्षा के इंतजाम बढ़ाने की मांग की जाती रही है। हालिया हादसे में तीन छात्रों की जान जाने के बाद प्रशासन ने फिलहाल पूरे क्षेत्र में पर्यटकों के प्रवेश पर ही रोक लगा दी है।

प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि प्रतिबंध के दौरान पिकनिक स्पॉट के भीतर जाने का प्रयास न करें और चेतावनी बोर्ड व बैरिकेडिंग का पालन करें।

Tags:

Latest News

बंगाल में उपचुनाव से पहले ‘बम कांड’ से सनसनी! रेजीनगर में धमाका, कंटेनर से बरामद हुआ विस्फोटकों का जखीरा बंगाल में उपचुनाव से पहले ‘बम कांड’ से सनसनी! रेजीनगर में धमाका, कंटेनर से बरामद हुआ विस्फोटकों का जखीरा
मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराना युवक को पड़ा महंगा, शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर वसूले 5 हजार रूपए, एसएसपी ने टीआई को हटाया
सरकारी योजनाओं के फंड पर अब सरकार की सीधी नजर! S-SNA मॉडल को कैबिनेट की मंजूरी, जरूरत पड़ते ही जारी होगी राशि
Arabian Sea में आमने-सामने आए भारत-पाक के युद्धपोत! टक्कर के बाद नई दिल्ली में पाक राजनयिक तलब, 1991 समझौते का हवाला
हादसों के बाद चर्चित पिकनिक स्पॉट बंद, जिला प्रशासन ने पर्यटकों के प्रवेश पर लगाई रोक
छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति रद्द: परीक्षा प्रक्रिया में मिलीं कई अनियमितताएं, मूल पद पर लौटाए गए कर्मचारी
मालगाड़ी में पथराव, लोको पायलट के सिर में लगी चोट, इंजन का दरवाज़ा भी हुआ क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार
गुढ़ियारी थाने में ‘नेतागिरी’ का दबाव? DJ छुड़ाने पहुंचा कथित BJP नेता, थानेदार के दफ्तर में तोड़फोड़ का आरोप; साय सरकार में पुलिस कितनी बेबस?
राजनीति का नया अंदाज! गिटार बजा रहे नेता, नुक्कड़ नाटक से छात्रों से संवाद; ‘छात्रों की गूंज’ के लिए Gen Z कनेक्ट
Odisha News: मयूरभंज में मिला ‘BAN-2024’ टैग वाला कबूतर, बांग्लादेश कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस
मां की मौत के दो साल बाद भी नहीं मिली नौकरी, हाई कोर्ट ने दिया 30 दिन में निर्णय का निर्देश
राशन के लिए पहाड़ से 2 किमी का सफर… फिर भी नहीं मिला अनाज! 3-4 दिन से दुकान के चक्कर काट रहे ग्रामीण