रायपुर निगम में 'ईगो' की लड़ाई: स्वतंत्रता दिवस के मंच से छलका सभापति का दर्द, बोले- 25 साल में ऐसी अराजकता कभी नहीं देखी

रायपुर निगम में 'ईगो' की लड़ाई: स्वतंत्रता दिवस के मंच से छलका सभापति का दर्द, बोले- 25 साल में ऐसी अराजकता कभी नहीं देखी

रायपुर। 15 अगस्त को रायपुर नगर निगम मुख्यालय में शान से तिरंगा लहराया , लेकिन इसके साथ ही निगम की अंदरूनी राजनीति भी सबके सामने आ गई। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मंच से सभापति सूर्यकांत राठौड़ का दर्द ऐसा छलका कि उन्होंने अफसरों और जनप्रतिनिधियों के बीच मचे घमासान की पूरी कहानी मंच से बयां कर दी। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि शहर का विकास में बाधा आ रही है और जिम्मेदार लोग अपना ईगो पालकर बैठे हैं। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि उन्हें भरे मंच से कहना पड़ा कि अब उनसे यह सब बर्दाश्त नहीं हो रहा है।

अपने पच्चीस साल के राजनीतिक कैरियर का जिक्र करते हुए राठौड़ ने निगम के मौजूदा हालात को अपने पूरे कार्यकाल में सबसे दुखद बताया । इससे पहले वो तीन बार कांग्रेस और दो बार भाजपा के दौर में पार्षद, एमआईसी मेंबर और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी संभाल चुके हैं। उनके मुताबिक, राजधानी के निगम में ऐसी अराजकता पहले कभी नहीं रही। इन दिनों अफसरों और पार्षदों के बीच जो थानेबाजी चल रही है, उस पर भी उन्होंने चुटकी ली । छोटी-छोटी बातों पर जनप्रतिनिधियों के खिलाफ धड़ाधड़ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने मंच पर बैठे कमिश्नर संबित मिश्रा और महापौर मीनल चौबे की ओर इशारा करते हुए याद दिलाया कि ताली हमेशा दोनों हाथ से बजती है। हाथ छोटा हो या बड़ा, कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर कोई मामला है तो उसे महापौर या कमिश्नर के स्तर पर आपस में बैठकर सुलझाया जा सकता है, इसके लिए पुलिस के पास दौड़ लगाने की क्या जरूरत आ पड़ी है।

पुराने दिनों को याद करते हुए सभापति ने एक किस्सा भी सुनाया। कांग्रेस के जमाने में एक बार वो किसी बैठक से नाराज होकर बीच में ही उठकर घर चले गए थे। अगले ही दिन सुबह जोन कमिश्नर का फोन आया और तत्कालीन निगम कमिश्नर खुद उनके घर चाय पीने पहुंच गए। अच्छे माहौल में बातचीत हुई और मान-मनौव्वल के बाद मामला वहीं रफा-दफा हो गया। लेकिन आज के दौर में ऐसा आपसी तालमेल और बड़प्पन ढूंढे नहीं मिलता। आज संवादहीनता के चलते हर कोई अपनी-अपनी ढपली और अपना-अपना राग अलाप रहा है। पुराने रिटायर्ड कर्मचारी आज भी निगम को अपना परिवार मानकर झंडारोहण में चले आते हैं, लेकिन मौजूदा सिस्टम में वह अपनत्व गायब हो चुका है।

Read More छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को बड़ी सौगात, पुरानी पेंशन पर सरकार की मुहर

सभापति सिर्फ आपसी खींचतान तक नहीं रुके, उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली पर भी कड़ा प्रहार किया। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि जब कोई मकान बनना शुरू होता है, नक्शा पास किया जाता है, तब अफसर आंखें मूंद कर क्यों बैठे रहते हैं? उस समय मौके पर काम क्यों नहीं रोका जाता? दो-दो साल बाद अचानक नींद खुलती है और अवैध निर्माण बताकर उसे तोड़ने पहुंच जाते हैं। उस बिल्डिंग में लगी सीमेंट, छड़ और गिट्टी की बर्बादी को उन्होंने एक तरह से राष्ट्रीय क्षति बताया।

Read More IAS-IPS अफसरों को सरकार का तोहफा, DA में 3% का इजाफा

राजधानी का नगर निगम, जो पूरे प्रदेश के निकायों के लिए राजनीतिक और प्रशासनिक मापदंड तय करने वाला माना जाता है, वह आज अपनी ही कार्यप्रणाली के चलते डराने वाला माहौल बना रहा है। इस दौरान मंच के नीचे बैठे एमआईसी मेंबर, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी और नवनियुक्त एल्डरमैन भी इस पूरी खरी-खरी को चुपचाप सुनते रहे।

Tags:

Latest News

IAS-IPS अफसरों को सरकार का तोहफा, DA में 3% का इजाफा IAS-IPS अफसरों को सरकार का तोहफा, DA में 3% का इजाफा
बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा निर्दोष, सुप्रीम कोर्ट ने दिलाया 30 लाख का मुआवजा, चार सप्ताह में भुगतान का आदेश
8 किमी की तीसरी रेल लाइन तैयार, अब CRS की हरी झंडी का इंतजार, बिलासपुर–पेंड्रारोड रूट पर बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार
अपंजीकृत वसीयत के भरोसे पूरे जमीन पर किया था कब्जे का दावा, गवाह तक पेश नहीं कर सका भाई, 3.428 हेक्टेयर जमीन में बहन का आधा हिस्सा तय
पाटेकोरा बैरियर पर कलेक्टर की दबिश, जांच के दौरान पकड़े गए धान से भरे दो ट्रक, परिवहन के वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहनों सहित धान जब्त
अमित जोगी ने थाने में किया सरेंडर, पुलिस की पूछताछ जारी, विधायक राजेश मूणत ने की थी कड़ी कार्रवाई की मांग
महिला दरोगा रश्मि गौतम की अचानक मौत, सरकारी आवास के बाथरूम में मिलीं बेहोश
रफ्तार का कहर: हाईवा ने बाइक को रौंदा, किसान की मौके पर मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रहे पिता-पुत्र
रायपुर में प्रतिबंधित पाकिस्तानी गोरी क्रीम का भंडाफोड़, गोल बाजार से 236 डिब्बे जब्त, 1.25 लाख का माल बरामद
PM स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ का जलवा, मिले चार राष्ट्रीय पुरस्कार; बिलासपुर, दंतेवाड़ा और बड़े बचेली भी सम्मानित
1.67 लाख का बिजली बिल मांगना पड़ा भारी, वसूली करने पहुंचे असिस्टेंट इंजीनियर पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला, ढाबा संचालक और बेटे को पुलिस ने भेजा जेल
एक ही गवाह से दोहरी पूछताछ पर हाईकोर्ट की रोक, पहले क्रिमिनल कोर्ट में होगी गवाही, कर्मचारी के बचाव के अधिकार को दी प्राथमिकता