आदेशों के जाल में उलझी शिक्षा व्यवस्था! शनिवार की स्कूल टाइमिंग पर प्रदेशभर में भ्रम, शिक्षकों ने खोला मोर्चा

आदेशों के जाल में उलझी शिक्षा व्यवस्था! शनिवार की स्कूल टाइमिंग पर प्रदेशभर में भ्रम, शिक्षकों ने खोला मोर्चा

रायपुर: छत्तीसगढ़ में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होते ही स्कूल शिक्षा विभाग एक बार फिर अपने आदेशों को लेकर विवादों में घिर गया है। शनिवार को स्कूल संचालन की समयावधि को लेकर प्रदेशभर में अलग-अलग व्यवस्थाएं देखने को मिल रही हैं। कहीं स्कूल सुबह लग रहे हैं, तो कहीं सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इस असमंजस ने न केवल शिक्षकों बल्कि छात्रों और अभिभावकों के बीच भी भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है।

शिक्षक संगठनों का आरोप है कि विभागीय आदेशों में स्पष्टता और समन्वय की कमी के कारण स्कूलों में एकरूपता समाप्त हो गई है। उनका कहना है कि एक ओर सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर अलग-अलग निर्देशों के कारण जमीनी स्तर पर अव्यवस्था बढ़ती जा रही है। शिक्षकों का आरोप है कि फील्ड की वास्तविक परिस्थितियों को समझे बिना जारी किए जा रहे आदेश लगातार विवाद का कारण बन रहे हैं।

विवाद का सबसे बड़ा केंद्र शनिवार की स्कूल टाइमिंग बनी हुई है। शिक्षक नेताओं का कहना है कि पूर्व में जारी आदेशों के अनुसार शनिवार को सुबह स्कूल लगाने की व्यवस्था थी, ताकि योग, व्यायाम, खेलकूद और अन्य सह-शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जा सकें। लेकिन हालिया निर्देशों के बाद कई स्कूलों में शनिवार को भी सामान्य दिनों की तरह कक्षाएं लगाई जा रही हैं, जिससे इन गतिविधियों पर असर पड़ रहा है।

Read More जल संसाधन विभाग में संविदा अफसर की मनमानी: रिटायरमेंट के बाद 4 साल से कुर्सी पर जमे, 2003 बैच के इंजीनियरों का नियमितीकरण रोका, 42 लाख के घोटाले की फाइल भी दबाई

शिक्षक संघों ने यह भी सवाल उठाया है कि यदि पहले से लागू आदेश मौजूद हैं, तो फिर नए निर्देश जारी करने की जरूरत क्यों पड़ी ? उनका मानना है कि बार-बार बदलते आदेशों से स्कूल प्रबंधन, शिक्षक और छात्र सभी प्रभावित हो रहे हैं। इसके चलते शिक्षा व्यवस्था में अनावश्यक भ्रम और प्रशासनिक अस्थिरता पैदा हो रही है, जिसका सीधा असर विद्यार्थियों की दिनचर्या और सीखने की प्रक्रिया पर पड़ सकता है।

Read More CG News: PDS के स्टॉक में बड़ा झोल! 31.75 लाख का चावल-शक्कर-नमक मिला कम, एक फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

अब शिक्षक संगठन मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री से हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि जल्द स्पष्ट आदेश जारी नहीं किए गए तो विवाद और गहरा सकता है। फिलहाल, सबसे बड़ा सवाल यही है कि शिक्षा विभाग अपने ही आदेशों में उलझा क्यों नजर आ रहा है और आखिर इस भ्रम की स्थिति का खामियाजा छात्रों को, कब तक भुगतना पड़ेगा ?

Tags:

Latest News

बिलासपुर का पॉवर सेंटर: अमर के जन्मदिन वाले पोस्टर 'गुमशुदा', आखिर निगम चला रहा किसके इशारे पर कैंची? बिलासपुर का पॉवर सेंटर: अमर के जन्मदिन वाले पोस्टर 'गुमशुदा', आखिर निगम चला रहा किसके इशारे पर कैंची?
गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस का छापा, दो मशीनें और 30 बोरा माल जब्त कर रायपुर हुए रवाना
बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन में ढेबर परिवार से 50 करोड़ की रंगदारी, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
संतान पालन अवकाश पर नियमों की अनदेखी, राज्य सरकार ने बिल्हा के तत्कालीन बीईओ और शिक्षिका पर बैठाई विभागीय जांच
16 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी ने दिए तत्काल नई पदस्थापना संभालने के निर्देश
खबर का असर: अमवार परियोजना घोटाले पर ईई ने जांच के आदेश दिए
छत्तीसगढ़ में काले धन की 'पार्किंग' करने वालों की उड़ी नींद, तैयार हो गया कच्चा चिट्ठा!
उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त