थाने के सामने नशेड़ी का हाईवोल्टेज ड्रामा: 3 मासूम बच्चों को हाईवे पर बैठाया, पुलिस से गाली-गलौज; घंटों चला हंगामा

थाने के सामने नशेड़ी का हाईवोल्टेज ड्रामा: 3 मासूम बच्चों को हाईवे पर बैठाया, पुलिस से गाली-गलौज; घंटों चला हंगामा

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में बुधवार शाम एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। लवन थाना के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक नशे में धुत युवक ने तीन मासूम बच्चों को साथ लेकर जमकर हंगामा किया। युवक ने पुलिस पर शिकायत दर्ज नहीं करने का आरोप लगाते हुए सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया। इस दौरान उसने बच्चों की सुरक्षा तक की परवाह नहीं की और उन्हें व्यस्त हाईवे पर अपने साथ बैठा दिया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को युवक को काबू करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

पड़ोसियों से विवाद के बाद पहुंचा था थाने
जानकारी के मुताबिक, ग्राम जुड़ा में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची थी। विवाद में शामिल युवक को पुलिस लवन थाने लेकर आई, लेकिन वह अत्यधिक नशे की हालत में था। उसके साथ उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे भी मौजूद थे। पुलिस ने युवक को पहले बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाने और नशा उतरने के बाद विधिवत शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। लेकिन यह बात युवक को नागवार गुजरी।

हाईवे पर बच्चों के साथ बैठकर किया हंगामा
पुलिस की समझाइश के बाद युवक अचानक थाने से बाहर निकला और तीनों बच्चों को लेकर सीधे थाना परिसर के सामने स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंच गया। वहां वह वाहनों के सामने खड़ा होकर और सड़क पर बैठकर हंगामा करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक लगातार पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करता रहा और आरोप लगाता रहा कि उसकी शिकायत जानबूझकर दर्ज नहीं की जा रही है। सड़क पर उसके हंगामे की वजह से कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

Read More अरपा भैंसाझार घोटाला: एक ही एफआईआर, 4 आरोपियों के लिए 4 अलग नियम; चहेते को प्रमोशन और ‘बेस्ट इंजीनियर’ का अवार्ड, बाकी पर गिरी गाज

समझाने आए लोगों से भी उलझा
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और युवक के परिचितों ने उसे कई बार समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी। बताया जा रहा है कि बीच-बचाव करने पहुंचे एक परिचित के साथ भी युवक ने हाथापाई की और उसे थप्पड़ मार दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए युवक को किसी तरह काबू में लिया और वापस थाने ले गई।

Read More Sakti News: 5वीं की छात्रा का शिक्षक पर बैड टच का आरोप, कॉपी चेक करते समय गलत तरीके से छूने की शिकायत; DEO ने दिए जांच के निर्देश

बच्चों को थाने में छोड़कर चला गया
हंगामे के बाद युवक अचानक अपने तीनों बच्चों को थाने में छोड़कर वहां से चला गया। बच्चों की हालत देखकर पुलिसकर्मियों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत उनके परिजनों से संपर्क किया। पुलिस ने युवक की मां को गांव से बुलवाया और तीनों मासूम बच्चों को सुरक्षित उनकी दादी के सुपुर्द किया। इतना ही नहीं, पुलिस ने अपने वाहन से बच्चों और उनकी दादी को सुरक्षित ग्राम जुड़ा तक भी पहुंचाया।

पुलिस ने दिखाई मानवता
घटना के दौरान जहां एक ओर युवक के गैरजिम्मेदाराना व्यवहार ने सभी को हैरान कर दिया, वहीं दूसरी ओर पुलिस ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि तीनों मासूम सुरक्षित अपने घर पहुंच जाएं। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। युवक के नशे की हालत, सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने, पुलिस से अभद्रता और अन्य कानूनी पहलुओं को लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Tags:

Latest News

गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस का छापा, दो मशीनें और 30 बोरा माल जब्त कर रायपुर हुए रवाना गुटखा फैक्ट्री पर सेंट्रल जीएसटी इंटेलिजेंस का छापा, दो मशीनें और 30 बोरा माल जब्त कर रायपुर हुए रवाना
बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन में ढेबर परिवार से 50 करोड़ की रंगदारी, शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
संतान पालन अवकाश पर नियमों की अनदेखी, राज्य सरकार ने बिल्हा के तत्कालीन बीईओ और शिक्षिका पर बैठाई विभागीय जांच
16 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसएसपी ने दिए तत्काल नई पदस्थापना संभालने के निर्देश
खबर का असर: अमवार परियोजना घोटाले पर ईई ने जांच के आदेश दिए
छत्तीसगढ़ में काले धन की 'पार्किंग' करने वालों की उड़ी नींद, तैयार हो गया कच्चा चिट्ठा!
उच्च शिक्षा विभाग के अपर संचालक डॉ. तपेश को मिला राष्ट्रीय 'गुरु विशिष्ट' सम्मान, अमेरिका से लेकर भूटान तक मनवा चुके हैं लोहा
75 साल की उम्र में भी नहीं मिली राहत, 1998 के दुष्कर्म मामले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत, लंबे समय तक फरार रहने के तथ्य को माना अहम
सूने मकान की छत से घुसे चोर, नकदी-चांदी के बर्तन, एसी समेत ₹42 हजार का माल पार, मुख्य आरोपी समेत 3 खरीदार गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर चाकू दिखाकर लोगों में फैला रहा था दहशत, युवक गिरफ्तार
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, लोहे के पाइप समेत अन्य हथियार जब्त
नदी के बीच जिंदगी की जंग! खाट पर गर्भवती को लेकर निकले ग्रामीण, अस्पताल में गूंजी किलकारी