सुरक्षा का झांसा डे कर सोने के जेवर साफ, बुजुर्ग महिला से करीब 2 लाख की ठगी

सुरक्षा का झांसा डे कर सोने के जेवर साफ, बुजुर्ग महिला से करीब 2 लाख की ठगी

बिलासपुर : शहर में ठगों ने एक बुजुर्ग महिला को बातों में फंसाकर करीब दो लाख रुपये के सोने के जेवर ठग लिए । आरोपियों ने पहले शहर में बढ़ती चोरी और लूट की घटनाओं का डर दिखाया, फिर जेवर सुरक्षित रखने का झांसा देकर उन्हें कागज की पोटली थमा दी और मौके से फरार हो गए । घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है । पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

रास्ता पूछने के बहाने बनाया निशाना

सिविल लाइन थाना प्रभारी किशोर कुमार केंवट ने बताया कि सिंधी कॉलोनी निवासी 68 वर्षीय विद्या मोटवानी की कंवरराम मार्केट में कपड़ों की दुकान है । 3 अगस्त की शाम वे रोज की तरह सब्जी खरीदने बाजार गई थीं । नेहरू चौक के पास ऑटो में सवार दो युवकों ने उनसे बस स्टैंड का रास्ता पूछते हुए बातचीत शुरू की । कुछ ही देर बाद एक अन्य युवक भी वहां पहुंच गया और तीनों ने मिलकर महिला को बातचीत में उलझा लिया ।

Read More विरोधियो के दावे ध्वस्त...फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को क्लीन चिट

सुरक्षा का डर दिखाकर उतार लिए जेवर

Read More छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ईडी दफ्तर पहुंचे पूर्व IAS अफसर, निजी गाड़ियों से हुई एंट्री; दस्तावेजों से हो रहा बयानों का मिलान

आरोपियों ने महिला से कहा कि शहर में इन दिनों चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ गई हैं, इसलिए खुले में सोने के जेवर पहनना सुरक्षित नहीं है । उन्होंने महिला को ऑटो में बैठा लिया और पानी भी पिलाया । इसके बाद जेवर कपड़े में बांधकर सुरक्षित रखने की सलाह दी । महिला उनके झांसे में आ गईं और अपने हाथ का सोने का कंगन तथा अंगूठी उतारकर आरोपियों को दे दी । ठगों ने जेवर कपड़े में बांधने का नाटक किया और कुछ देर बाद कागज की एक पोटली महिला को वापस थमा दी । इसके बाद थोड़ी दूर जाकर उन्हें ऑटो से उतार दिया और फरार हो गए । जब महिला ने पोटली खोली तो उसमें उनके जेवर नहीं थे ।

हाथ में सूजन बनी राहत

परिजनों ने बताया कि महिला के एक हाथ में पहले से चोट के कारण सूजन थी । इसी वजह से उस हाथ में पहना दूसरा सोने का कंगन नहीं निकल पाया । यदि वह भी उतर जाता तो ठग और अधिक कीमत के जेवर लेकर फरार हो जाते ।

ऑटो चालक की भूमिका भी जांच के दायरे में

पुलिस को संदेह है कि इस वारदात में ऑटो चालक की भी भूमिका हो सकती है । जिस तरह आरोपियों ने महिला को ऑटो में बैठाकर पूरी योजना के तहत घटना को अंजाम दिया, उससे यह आशंका जताई जा रही है कि चालक भी गिरोह का सदस्य हो सकता है । इस एंगल से भी जांच की जा रही है ।

सीसीटीवी फुटेज से सुराग

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस के हाथ लगी है । फुटेज में दो संदिग्ध युवक महिला से बातचीत करते और उन्हें अपने झांसे में लेते दिखाई दे रहे हैं । पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है । सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

महासमुंद बाल संप्रेषण गृह से 8 किशोर फरार, बिलासपुर हाई कोर्ट ने स्वतः लिया संज्ञान, मुख्य सचिव से मांगा व्यक्तिगत हलफनामा महासमुंद बाल संप्रेषण गृह से 8 किशोर फरार, बिलासपुर हाई कोर्ट ने स्वतः लिया संज्ञान, मुख्य सचिव से मांगा व्यक्तिगत हलफनामा
दिनदहाड़े थाने के सामने हमला, स्कॉर्पियो को गोलियों से भूना; 7 घायल, हमलावर फरार
सुरक्षा का झांसा डे कर सोने के जेवर साफ, बुजुर्ग महिला से करीब 2 लाख की ठगी
Zepto, BookMyShow, IndiGo समेत 9 बड़े प्लेटफॉर्म पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 'डार्क पैटर्न' के लिए लगा 20 लाख का जुर्माना
560 करोड़ का बैंक घोटाला: कोर्ट में नहीं चली IAS पंकज अग्रवाल की दलील, CBI की दलीलें पड़ीं भारी
भाई से जेल में मुलाकात कर लौट रहे थे... झांसी हाईवे पर हादसे में अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की मौत
वन विभाग की भर्ती पर बवाल: फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र के आरोप, हाईकोर्ट से लेकर ACB तक पहुंचा मामला
थाने के सामने नशेड़ी का हाईवोल्टेज ड्रामा: 3 मासूम बच्चों को हाईवे पर बैठाया, पुलिस से गाली-गलौज; घंटों चला हंगामा
'शादी से मायके का रिश्ता खत्म नहीं होता'... अनुकंपा नियुक्ति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, विवाहित बेटी को भी मिलेगा अधिकार
आधी रात 500 लोग थाने पहुंचे, कई कॉलोनियों में पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश... तिल्दा-नेवरा में चला मेगा वेरिफिकेशन अभियान
131 करोड़ की कुर्की, लग्जरी कारों का खुलासा... पंचकूला नगर निगम बैंक घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, 9 आरोपियों पर मनी लॉन्ड्रिंग केस
iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, नए MediaTek चिपसेट और प्रीमियम फीचर्स के साथ देगा दस्तक