दिनदहाड़े थाने के सामने हमला, स्कॉर्पियो को गोलियों से भूना; 7 घायल, हमलावर फरार

दिनदहाड़े थाने के सामने हमला, स्कॉर्पियो को गोलियों से भूना; 7 घायल, हमलावर फरार

चरखी दादरी। हरियाणा के चरखी दादरी में आज दिनदहाड़े ऐसी वारदात हुई जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। सिटी थाना के ठीक सामने अज्ञात बदमाशों ने एक स्कॉर्पियो वाहन को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। कुछ ही सेकेंड में गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा। घटना में स्कॉर्पियो में सवार सात लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से पैदल ही फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

थाने के सामने बरसी गोलियां, मची भगदड़
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो जैसे ही सिटी थाना के सामने पहुंची, तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर अचानक अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। लगातार चली गोलियों से आसपास के दुकानदार और राहगीर दहशत में आ गए। कुछ ही पलों में पूरा इलाका गोलियों की आवाज से गूंज उठा और सड़क पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

सात लोग गोली लगने से घायल
फायरिंग में स्कॉर्पियो सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों की पहचान इस प्रकार हुई है

Read More Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी

  • अंकित (मानकावास)
  • कीर्तिमान (हिसार)
  • कृष्ण (महेंद्रगढ़)
  • सूरज (मानहेरू)
  • अंकित (भिवानी)
  • विजय उर्फ सन्नी (हिसार)
  • अमित (फतेहगढ़)

सभी घायलों को पहले नागरिक अस्पताल, चरखी दादरी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

Read More Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति

पुलिस के सामने बड़ी चुनौती
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP), डीएसपी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश में विशेष टीमें गठित कर छापेमारी शुरू कर दी गई है।

CCTV और फोरेंसिक जांच शुरू 
वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस, अन्य भौतिक साक्ष्य और जरूरी सबूत एकत्र किए हैं। मामले की जांच में फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

हमले की वजह अभी साफ नहीं
पुलिस ने फायरिंग के पीछे की वजह का खुलासा नहीं किया है। शुरुआती जांच में सभी पहलुओं पुरानी रंजिश, गैंगवार और अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

शहर में दहशत, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
दिनदहाड़े थाने के सामने हुई इस सनसनीखेज फायरिंग ने पूरे शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। घटना के बाद पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में  छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में 
Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं
Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में
CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई
CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक
CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार