दुर्ग ब्रेकिंग: लोहे की बीम से लदा ट्रक पलटा, बाइक सवार को बचाने में हुआ हादसा
दुर्ग: दुर्ग के होटल चौहान इंपिरियल के सामने बायपास रोड पर एक सनसनीखेज हादसा हुआ। सैकड़ों टन लोहे की बीम से लदा ट्रक अचानक पलट गया। जानकारी के अनुसार, ट्रक रायपुर से मुंबई जा रहा था। वहीं एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में यह दुर्घटना हुई।
खुशकिस्मती से ट्रक चालक पूरी तरह सुरक्षित रहा। हादसे के कारण ट्रैफिक कुछ समय के लिए बाधित हुआ, लेकिन स्थानीय पुलिस और राहगीरों की मदद से स्थिति जल्द नियंत्रण में आ गई। घटना स्थल पर भारी लोहे की बीम होने के कारण एक्सीडेंट का दृश्य डरावना नजर आया, लेकिन किसी गंभीर चोट की सूचना नहीं है।
Edited By: मनीशंकर पांडेय
Error on ReusableComponentWidget
Tags:
