भाजपा नेता के नाम पर साइबर ठग सक्रिय, वॉट्सऐप हैक कर वसूले 45 हजार, जांच में जुटी पुलिस

भाजपा नेता के नाम पर साइबर ठग सक्रिय, वॉट्सऐप हैक कर वसूले 45 हजार, जांच में जुटी पुलिस

सरगुजा: भाजपा नेता राजकुमार बंसल का वॉट्सऐप हैक कर हैकर ने उनके परिचितों को मैसेज भेजकर तत्काल पैसे की मांग की। भरोसे में आए एक व्यवसायी ने बिना देर किए UPI के जरिए 45 हजार रुपये ट्रांसफर भी कर दिए। बाद में पता चला कि यह पूरा मामला एक सुनियोजित साइबर ठगी का हिस्सा था। यही नहीं, एक और भाजपा नेता संतोष बिहाड़े का वॉट्सऐप भी हैक कर लिया गया और उनके कांटैक्ट्स को भी ऐसे ही मैसेज भेजे गए। दोनों नेताओं ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है, जबकि पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता राजकुमार बंसल का वॉट्सऐप हैक कर हैकर ने उनसे जुड़े सभी मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजा कि उन्हें तत्काल पैसे की जरूरत है। UPI काम नहीं कर रहा है। हैकर ने सभी को मैसेज भेजकर 45 हजार रुपए की मांग की। हैकर ने दूसरा UPI आईडी और बार कोड भी भेजा।kotwali_1760350746

भाजपा नेता राजकुमार बंसल का मैसेज मिला, तो सब्जी व्यवसायी 50 वर्षीय काशी प्रसाद केशरी ने 45 हजार रुपए भेज दिया। उन्हें बाद में पता चला कि रकम राजकुमार बंसल के खाते में नहीं गई है। पैसे हैकर के संचालित खाते में ट्रांसफर हुई है। काशी प्रसाद केशरी की रिपोर्ट पर पुलिस ने हैकर के खिलाफ धारा 318(4) के तहत केस दर्ज किया है। भाजपा नेता राजकुमार बंसल ने मोबाइल हैक किए जाने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है।

Read More CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज

एक अन्य भाजपा नेता का मोबाइल हैक
भाजपा नेता संतोष बिहाड़े भी साइबर ठगी का शिकार बने हैं। अज्ञात हैकर ने उनका मोबाइल नंबर हैक कर उनकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद सभी लोगों को फर्जी मैसेज भेजे, जिनमें तत्काल 45,000 की मांग की गई। जैसे ही संतोष बिहाड़े को इस साइबर हमले की जानकारी मिली, उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को सतर्क किया और बताया कि उनका नंबर हैक हो गया है। साथ ही उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। फिलहाल, पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है और हैकर की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

Read More दुर्गा पंडाल में श्रद्धालु बनकर पहुंचीं महिलाएं, सोने की चेन चोरी करने का आरोप, 3 संदिग्ध महिलाएं गिरफ्तार

Latest News

रेड नदी में मौत का मंजर, नहाने उतरे पांच लोग गहरे पानी में समाए, दो के शव मिले, घाट पर उमड़ी भीड़ रेड नदी में मौत का मंजर, नहाने उतरे पांच लोग गहरे पानी में समाए, दो के शव मिले, घाट पर उमड़ी भीड़
अधूरे मकानों ने खोली योजना की पोल, तीन ठेकेदारों पर 7.49 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज
शिक्षकों की छुट्टी पर भी डिजिटल पहरा, अब ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे मंजूर
6 मौतों और 37 यात्रियों के घायल होने के बाद शासन का बड़ा एक्शन, कोरिया आरटीओ अमित कश्यप अटैच
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षकों की नई तैनाती, सिविल लाइन से कोतवाली तक बदले प्रभारी
टैक्स चोरी में होटल वेलकम श्री सील होने से बौखलाया हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन।
घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में
86 लाख की आय, 1.90 करोड़ खर्च, लक्ष्मण गाईन पर एसीबी का शिकंजा
वन माफियाओं पर आधी रात दबिश, 12 चक्का ट्रक समेत तीन वाहन जब्त, लकड़ी तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज
रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, नवंबर-दिसंबर में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रूट, बिलासपुर-दुर्ग सहित इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर
बिलासपुर में सजेगा पटाखों का बड़ा बाजार, रिवर व्यू में लगेंगी 140 दुकानें, निगम की तैयारी शुरू
7 साल की मासूम की हत्या से सनसनी, 60 किमी दूर घने जंगल में छिपा मिला आरोपी