नगर निगम बिलासपुर के दावे ध्वस्त, बिलासपुर की निचली बस्तियों में घुसा पानी, सरकंडा अशोक नगर बंधवा पारा क्षेत्र में बर्तन तैर रहे, गौवंश पानी में तैरते दिखे....

नगर निगम बिलासपुर के दावे ध्वस्त, बिलासपुर की निचली बस्तियों में घुसा पानी, सरकंडा अशोक नगर बंधवा पारा क्षेत्र में बर्तन तैर रहे, गौवंश पानी में तैरते दिखे....

बिलासपुर। बिलासपुर में लगातार हो रही बारिश आफत बन गई है। शहर के निचली बस्तियों के साथ ही रिहायशी इलाकों में बारिश का पानी घरों में घुस गया, जिसके चलते लोग बीती रात से लोग परेशान होते रहे। वहीं, ग्रामीण इलाकों के साथ ही सूखी अरपा नदी में बाढ़ की स्थिति बन गई है। नदी के निचले इलाके बूटापारा दोमहनी में गांव में पानी घुस गया है। 

IMG_20260717_093454

वहीं देवरीखुर्द से लगे सफेदखदान में भी बारिश का पानी घरों में प्रवेश कर गया है। जिससे देर रात से लोग परेशान होते रहे ग्रामीणों के अनुसार देवरीखुर्द और सफेद खदान में जनप्रतिनिधियों ने आम लोगों का फोन रिसीव करना बंद कर दिया है। 

Read More जल संसाधन विभाग में 100 करोड़ का घोटाला: हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद खुद को अधीक्षण अभियंता बता रहे अफसर, कार्यालय में ही बना लिया मंदिर

IMG_20260717_093255

Read More फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

इधर, मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। रविवार को भी भारी बारिश का अलर्ट है इसे देखते हुए कलेक्टर ने भी आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम के साथ ही मैदानी अमले को तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

 

IMG_20260717_093237

सावन शुरू होने से पहले ही जमकर हुई बरसात

जिले में इस बार मानसून पहले ही सक्रिय हो गया था। लेकिन, बीच में बारिश थम गई थी। जुलाई यानी कि आषाढ़ में अपेक्षाकृत कम बरसात हुई। लेकिन, अब सावन शुरू होने से पहले ही पिछले 2 दिन से रुक रुक के लगातार बारिश हो रही है।

 

गुरुवार की रात हुई मूसलाधार बारिश से शहर के रिहायशी इलाकों के घरों में भी पानी भर गया। वहीं, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही इलाके में हुई बारिश के बाद ग्रामीण इलाकों में बाढ़ के हालात बन गए हैं।

बीती रात हुई बारिश के बाद शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। पुराना बस स्टैंड, सरकंडा, तोरवा, श्रीकांत वर्मा मार्ग, व्यापार विहार, हंसा विहार, देवरीखुर्द, राजकिशोर नगर, मोपका, सिरगिटटी, मंगला, उसलापुर आदि क्षेत्रों में लबालब पानी भर गया है।

कई स्थानों पर सड़कों पर पानी का स्तर एक फीट तक पहुंच गया, जिससे यातायात में बाधा आई और लोगों को परेशान होते रहे। वहीं, सरकंडा बंधवा पारा सिरगिट्टी व चुचुहियापारा के कई जगहों में बारिश का पानी घरों में घुस गया। इसके चलते रात तीन बजे से परेशान हो रहे है गुरुवार की रात हुई बारिश के बाद फिर से उनकी चिंता बढ़ गई है। बारिश ज्यादा हुई तो अन्य इलाकों में भी पानी पहुंचने का डर सता रहा है।

 

निगम प्रशासन के दावों की खुली पोल

 

बारिश से पहले नगर निगम ने दावा किया था कि इस बार जलभराव की समस्या नहीं होगी। लेकिन, मूसलाधार बारिश होते ही निचली बस्तियों के साथ ही रिहायशी इलाकों जलभराव जैसे हालात बन गए। गलियों में घुटनों तक पानी जमा हो, जिससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी ठप हो गई है।

Tags:

Latest News

धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला धर्म परिवर्तन के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा मद्रास हाईकोर्ट का फैसला
CG News: जिस अस्पताल में मिलना था इलाज, उसी के बंद गेट पर हुआ प्रसव; नवजात की मौत के बाद दो स्वास्थ्यकर्मियों पर गिरी गाज
CG News: डिजिटल पेमेंट के नाम पर नकदी की ठगी! ₹25 लाख तक की धोखाधड़ी का अनुमान, कार-स्कूटी समेत दो गिरफ्तार
CG News: ₹182.98 करोड़ के मैनपावर भुगतान मामले में पूरक चालान, अरुणपति त्रिपाठी और बीआर लोहिया के खिलाफ कार्रवाई
Nuh Encounter: नूंह में तड़के पुलिस मुठभेड़, वांटेड शाहिद की अस्पताल में मौत; कई मामलों में तलाश रही थी पुलिस
Dhamtari Leopard Attack: धमतरी में तेंदुए का खौफ! घर के अंदर घुसकर तीन लोगों को किया घायल, ग्रामीणों में डर का माहौल
CG News: धान खरीदी से पहले बारदानों का संकट! राजनांदगांव में 96 समितियों के लिए जुटाए जाएंगे पुराने बोरे, किसानों की बढ़ सकती है परेशानी
Durg Murder Case: मुलाकात के बहाने बुलाया, फिर जानलेवा हमला! पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या में तीन को उम्रकैद
Raipur News: मरीजों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला, राव हॉस्पिटल की फायर NOC पर उठे सवाल; पुलिस ने दर्ज किया केस
सरकारी काम में बाधा, अधिकारियों से अभद्रता के आरोप, लोक शिक्षण संचालनालय ने की कार्रवाई, व्याख्याता निलंबित
'जजों को IPC की धाराएं तक नहीं पता?’ हाई कोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, आरोपी और छत्तीसगढ़ सरकार को नोटिस
CG Weather Update: बारिश, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली! छत्तीसगढ़ के मौसम पर IMD की नजर, लोगों को सावधानी बरतने की सलाह