कम दाम में अधिक मुनाफे के नाम पर 15 लाख की ठगी , पति पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

कम दाम में अधिक मुनाफे के नाम पर 15 लाख की ठगी ,  पति पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज

बिलासपुर : कम दाम में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 15 लाख रूपए की ठगी का मामला सामने आया हैं , व्यापार विहार क्षेत्र में कम दाम पर किराना सामान उपलब्ध कराने और अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से करीब 15 लाख रुपये की ठगी की गई है। आरोपी व्यापारी अपनी पत्नी के साथ फरार हो गया है। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सरकंडा स्थित माता चौरा निवासी फणीन्द्र तिवारी (28) ने पुलिस को बताया कि मंगला के आजाद चौक में किराये के मकान में रहने वाले संतोष गुप्ता ने खुद को फैक्ट्री एजेंसियों से सीधे जुड़ा व्यापारी बताया था। उसने कम दाम में किराना सामान उपलब्ध कराने, अधिक लाभ दिलाने और सरकारी योजनाओं का फायदा दिलाने का भरोसा दिलाकर उनका विश्वास जीता। शिकायत में बताया कि 20 दिसंबर 2025 को आरोपी ने 50 हजार रुपये नकद लेकर तय कीमत पर किराना सामान उपलब्ध कराया। उसने बाद में अलग-अलग किस्तों में नकद और ऑनलाइन माध्यम से कुल करीब 15 लाख रुपये ले लिए।

जब सामान नहीं मिला तो फणीन्द्र तिवारी ने अपनी रकम वापस मांगनी शुरू की।  26 मार्च की सुबह संतोष गुप्ता ने फोन कर बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत बहुत खराब है और वह दो दिन तक मोबाइल बंद रखेगा। इसके बाद वह उसी दिन अपने किराये के मकान से परिवार सहित सामान समेटकर फरार हो गया।

Read More आयुष्मान की जांच रायपुर तक सिमटी, बिलासपुर में शिकायतों की फाइलें खुलनी बाकी

पीड़ित का कहना है कि 27 मार्च के बाद से आरोपी और उसकी पत्नी के मोबाइल फोन बंद हैं। आरोपी की साली से संपर्क करने पर भी कोई संतोषजनक जानकारी नहीं मिली। फणीन्द्र तिवारी ने आरोप लगाया कि उनके साथ सुनियोजित तरीके से धोखाधड़ी की गई है।

Read More छोटे भाई ने कूदकर बचाने की कोशिश की, हाथ पकड़ा लेकिन तेज बहाव में छूट गई पकड़, दो दिन बाद मिला किसान का शव

सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर फरार आरोपी और उसकी पत्नी की तलाश शुरू कर दी है।

Tags:

Latest News

पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला