CG Train Cancelled: नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से थमी रफ्तार, 14 ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान

CG Train Cancelled: नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य से थमी रफ्तार, 14 ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को जनवरी के अंतिम सप्ताह में सफर से पहले सतर्क रहने की जरूरत है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) द्वारा राजनांदगांव–नागपुर तीसरी रेल लाइन परियोजना के तहत तुमसर रोड यार्ड में 24 से 31 जनवरी तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के चलते कुल 14 यात्री ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से संचालित या नियंत्रित किया जाएगा।

ज्यादा प्रभावित होंगी पैसेंजर और मेमू ट्रेनें
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार रद्द की गई ट्रेनों में अधिकांश पैसेंजर और MEMU सेवाएं शामिल हैं, जो रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर और आसपास के क्षेत्रों को जोड़ती हैं। इससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

24 से 31 जनवरी तक रद्द रहने वाली ट्रेनें

Read More आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला

  • 58817 तुमसर रोड–तिरोडी पैसेंजर
  • 58816 तिरोडी–तुमसर रोड पैसेंजर
  • 58815 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)–तिरोडी पैसेंजर
  • 58818 तिरोडी–तुमसर रोड पैसेंजर
  • 68715 बालाघाट–इतवारी–तिरोडी MEMU
  • 68714 इतवारी–बालाघाट MEMU

28 से 31 जनवरी तक रद्द रहने वाली ट्रेनें

Read More अफसरशाही का नया 'फैमिली फॉर्मूला': मंत्रालय से PHQ तक 'दो बीवियों' का शगल, IFS की पत्नी ने वीडियो जारी कर खोली पोल

  • 68741 दुर्ग–गोंदिया MEMU
  • 68742 गोंदिया–दुर्ग MEMU
  • 68743 गोंदिया–इतवारी MEMU
  • 68744 इतवारी–गोंदिया MEMU
  • 68711 डोंगरगढ़–गोंदिया MEMU
  • 68712 गोंदिया–डोंगरगढ़ MEMU
  • 68713 गोंदिया–इतवारी MEMU
  • 68716 इतवारी–गोंदिया MEMU

आंशिक रूप से संचालित (बीच में समाप्त) ट्रेनें

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कुछ DEMU ट्रेनों को तुमसर रोड के स्थान पर गोबरवाही स्टेशन तक ही संचालित किया जाएगा:

  • 78811 तुमसर रोड–तिरोडी DEMU
  • 78812 तिरोडी–तुमसर रोड DEMU
  • 78813 तिरोडी–बालाघाट DEMU
  • 78814 बालाघाट–तिरोडी DEMU

नियंत्रित (लेट) चलने वाली ट्रेनें

  • 29 जनवरी: 18240 इतवारी–कोरबा शिवनाथ एक्सप्रेस को इतवारी–तुमसर रोड सेक्शन में 30 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।
  • 31 जनवरी: 12833 अहमदाबाद–हावड़ा एक्सप्रेस को इतवारी–गोंदिया सेक्शन में 40 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की पुष्टि अवश्य करें। यात्री NTES, IRCTC वेबसाइट या नजदीकी रेलवे स्टेशन से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार