अफसरशाही का नया 'फैमिली फॉर्मूला': मंत्रालय से PHQ तक 'दो बीवियों' का शगल, IFS की पत्नी ने वीडियो जारी कर खोली पोल

अफसरशाही का नया 'फैमिली फॉर्मूला': मंत्रालय से PHQ तक 'दो बीवियों' का शगल, IFS की पत्नी ने वीडियो जारी कर खोली पोल

IMG-20261003-WA0002रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में इन दिनों 'एक से भले दो' वाला नया शगल हावी होता दिख रहा है। मंत्रालय के वातानुकूलित चेंबर हों, पुलिस मुख्यालय के दफ्तर या फिर घने जंगलों के बीच बने थाने-चौकियां, कई IAS, IPS और IFS अफसरों की निजी जिंदगी में 'पति, पत्नी और वो' का साया इस कदर गहरा गया है कि सरकारी कामकाज भगवान भरोसे नजर आते हैं। साहब लोग सुशासन के दौर में अपना 'तनाव' मिटाने के लिए जिस 'डबल इंजन' की राह पर निकले हैं, उसका खमियाजा आम जनता के साथ-साथ उनके खुद के परिवार भी भुगत रहे हैं। सिविल सेवा आचरण नियमों (कोड ऑफ कंडक्ट) और अदालती फरमानों की धज्जियां सरेआम उड़ाई जा रही हैं। प्रशासनिक हलकों में दबी जुबान में चर्चा है कि नौकरी की भागदौड़ में पत्नी से रिश्ते कब डबल रोल में तब्दील हो जाते हैं, यह खुद तजुर्बेकार अफसरों को पता नहीं चलता।

download

इसी फेहरिस्त में 2014 बैच के भारतीय वन सेवा के अधिकारी पंकज राजपूत का किस्सा बेपर्दा हुआ है। लखनऊ की फैमिली कोर्ट से मुकदमा जीतने के बाद भी जब साहब ने कानूनी आदेशों को सिगरेट के धुएं की तरह हवा में उड़ा दिया, तो तंग आकर उनकी पत्नी अदिति सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर राज्य सरकार से वैधानिक कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित पत्नी ने अदालत के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग रखी है।

Read More शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल

अदिति सिंह की आपबीती अफसरों की कार्यप्रणाली की असलियत बयान करती है। उन्होंने अपने अफसर पति पर लगातार मानसिक प्रताड़ना और अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल का आरोप मढ़ा है। उनका कहना है कि पंकज राजपूत उन्हें हमेशा 'बुरी' कहकर बुलाते थे, यहां तक कि गर्भावस्था के नाजुक वक्त में भी इसी नाम से ताना मारा जाता रहा। बिजनौर की अदालत ने भी हाल ही में अधिकारी की मां निर्मला देवी द्वारा बहू पर दायर किए गए मुकदमे को फर्जी पाते हुए खारिज कर दिया है।

Read More प्रिंसिपल के फर्जी हस्ताक्षर-सील से 5 प्राध्यापकों का तबादला! तारबाहर पुलिस ने दर्ज किया केस

सबसे दिलचस्प वाकया बच्चे के भरण-पोषण का है। 2020 में जब अदालत का डंडा चला, तो IFS पिता ने अपने नाबालिग बेटे के लिए 8,000 रुपये महीने देना शुरू किया। लेकिन बैंक पासबुक के लेन-देन में इस रकम के आगे बाकायदा 'खर्चा' (Expenses) लिखा गया। अदिति के मुताबिक, अपनी ही औलाद की परवरिश और शिक्षा को महज़ 'खर्चा' मानना अफसर की मानसिकता और उनके उत्तरदायित्व-बोध को दर्शाता है। अब तो उन्होंने यह मामूली रकम देने से भी हाथ खड़े कर दिए हैं, जिससे पत्नी हताश है।

यह कहानी सिर्फ वन महकमे तक सिमटी नहीं है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के गलियारों में तो खाकी वाले अफसरों के 'दो-दो के खेल' की दास्तानें और भी चटपटी हैं। महकमे में चर्चा है कि अगर आचरण नियमों का हंटर ईमानदारी से चल जाए, तो आधे से ज्यादा आईपीएस और आईएएस अपनी कुर्सी से हाथ धो बैठेंगे। अफसरों के बीच 'BIGAMY' का यह वायरस पारिवारिक मूल्यों और सामाजिक नैतिकता को निगल रहा है। ऐसे 'नीडी' या 'ग्रीडी' अफसरों के रवैये से शासन की कार्यशैली पर बट्टा लग रहा है।फिलहाल, इस पूरे विवाद पर IFS पंकज राजपूत की तरफ से कोई जवाब या सफाई सामने नहीं आई है।

Tags:

Latest News

Rahu Gochar 2026: दिसंबर में राहु बदलेंगे राशि, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग Rahu Gochar 2026: दिसंबर में राहु बदलेंगे राशि, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
अफसरशाही का नया 'फैमिली फॉर्मूला': मंत्रालय से PHQ तक 'दो बीवियों' का शगल, IFS की पत्नी ने वीडियो जारी कर खोली पोल
डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल