मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराना युवक को पड़ा महंगा, शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर वसूले 5 हजार रूपए, एसएसपी ने टीआई को हटाया

मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराना युवक को पड़ा महंगा, शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर वसूले 5 हजार रूपए, एसएसपी ने टीआई को हटाया

बिलासपुर : मोबाइल चोरी की शिकायत लेकर थाने जाना एक फेरीवाले युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि मस्तूरी थाने में उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिसकर्मियों ने उसे थाने के अंदर ले जाकर मारपीट की और पांच हजार रुपए भी ले लिए। युवक ने जब पूरे मामले की शिकायत एसएसपी कार्यालय में की तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शिकायत सामने आने के बाद मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा को हटा दिया गया।

पत्थरखान निवासी नकुल प्रसाद मांडरे गांव-गांव घूमकर साड़ी और कपड़े बेचता है। 11 सितंबर की सुबह करीब 6 बजे वह सामान लेकर मस्तूरी की ओर निकला था। रास्ते में पेट्रोल पंप पर गाड़ी में पेट्रोल भराने के बाद उसने शराब पी। कुछ दूर जाने के बाद जब उसने गाड़ी रोकी तो उसे पता चला कि उसकी गाड़ी से मोबाइल गायब है। मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने वह मस्तूरी थाने पहुंचा।

फॉर्म की फोटोकॉपी लेकर लौटा, फिर शुरू हुआ विवाद

Read More CG News: अदालत में दस्तावेज पेश करने का बदला तरीका, अब शुरुआती चरण में ही बताना होगा असली है या नहीं

नकुल के अनुसार, थाने में उसने मुंशी शिवचरण मरावी को मोबाइल चोरी की जानकारी दी और शराब पीने की बात भी बताई। आरोप है कि मुंशी ने उसे एक फॉर्म की फोटोकॉपी कराने के लिए बाहर भेज दिया। फोटोकॉपी लेकर वापस लौटने पर पुलिसकर्मियों ने उसकी रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया। शिकायत में नकुल ने पुलिसकर्मी दिनेश निराला, शिवचरण मरावी और नीतीश बंजारे पर अभद्र व्यवहार और मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसे थाने के अंदर ले जाया गया, जहां उसके साथ मारपीट की गई।

Read More सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार

जेब से 2 हजार लेने का आरोप

sp se shikayat ki copysp se sikat

युवक ने शिकायत में कहा है कि शराब पीने की बात सामने आने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाशी ली। आरोप है कि इसी दौरान उसकी जेब में रखे 2 हजार रुपए निकाल लिए गए और गाड़ी की चाबी भी अपने पास रख ली गई। इसके बाद उसे छोड़ने के एवज में 3 हजार रुपए और मांगे गए। नकुल का आरोप है कि पुलिस के दबाव में उसने अपनी पत्नी से सूर्य सागर नामक व्यक्ति के मोबाइल नंबर पर चैट के जरिए 3 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए। इस तरह उसने पुलिसकर्मियों पर कुल 5 हजार रुपए लेने का आरोप लगाया है।

टीआई के सामने मारपीट का भी आरोप

शिकायतकर्ता का दावा है कि जिस समय उसके साथ मारपीट की जा रही थी, उस समय थाना प्रभारी सलीम खाखा थाने में मौजूद थे। युवक के अनुसार, उन्होंने पुलिसकर्मियों को रोकने का प्रयास नहीं किया। हालांकि, शिकायत में टीआई पर खुद मारपीट करने का आरोप नहीं लगाया गया है।

एसएसपी ने बदला थाना प्रभारी

शिकायत सामने आने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा को हटा दिया। उनकी जगह निरीक्षक कपिलदेव चंद्रा को मस्तूरी थाने की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, जारी आदेश में सलीम खाखा को हटाने का कारण प्रशासनिक बताया गया है।

Tags:

Latest News

1.25 लाख दीयों से जगमगाएगा पुलिस मैदान, पीएम आवास की चाबी लेकर घर लौटेंगे 200 परिवार 1.25 लाख दीयों से जगमगाएगा पुलिस मैदान, पीएम आवास की चाबी लेकर घर लौटेंगे 200 परिवार
तीन साल से बिजली बिल लंबित, आखिर कट गया कनेक्शन! देवकर तहसील कार्यालय पर 75 हजार से ज्यादा बकाया
बंगाल में उपचुनाव से पहले ‘बम कांड’ से सनसनी! रेजीनगर में धमाका, कंटेनर से बरामद हुआ विस्फोटकों का जखीरा
मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराना युवक को पड़ा महंगा, शिकायतकर्ता के साथ मारपीट कर वसूले 5 हजार रूपए, एसएसपी ने टीआई को हटाया
सरकारी योजनाओं के फंड पर अब सरकार की सीधी नजर! S-SNA मॉडल को कैबिनेट की मंजूरी, जरूरत पड़ते ही जारी होगी राशि
Arabian Sea में आमने-सामने आए भारत-पाक के युद्धपोत! टक्कर के बाद नई दिल्ली में पाक राजनयिक तलब, 1991 समझौते का हवाला
हादसों के बाद चर्चित पिकनिक स्पॉट बंद, जिला प्रशासन ने पर्यटकों के प्रवेश पर लगाई रोक
छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति रद्द: परीक्षा प्रक्रिया में मिलीं कई अनियमितताएं, मूल पद पर लौटाए गए कर्मचारी
मालगाड़ी में पथराव, लोको पायलट के सिर में लगी चोट, इंजन का दरवाज़ा भी हुआ क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार
गुढ़ियारी थाने में ‘नेतागिरी’ का दबाव? DJ छुड़ाने पहुंचा कथित BJP नेता, थानेदार के दफ्तर में तोड़फोड़ का आरोप; साय सरकार में पुलिस कितनी बेबस?
राजनीति का नया अंदाज! गिटार बजा रहे नेता, नुक्कड़ नाटक से छात्रों से संवाद; ‘छात्रों की गूंज’ के लिए Gen Z कनेक्ट
Odisha News: मयूरभंज में मिला ‘BAN-2024’ टैग वाला कबूतर, बांग्लादेश कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस