CG NEWS: FIR के बदले रिश्वत! सड़क हादसे में मौत के बाद परिजनों से वसूली, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

CG NEWS: FIR के बदले रिश्वत! सड़क हादसे में मौत के बाद परिजनों से वसूली, प्रधान आरक्षक सस्पेंड

दुर्ग। छत्तीसगढ़ पुलिस में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक और सख्त कार्रवाई सामने आई है। दुर्ग जिले के नंदिनी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक बद्री सिंह भुवाल को सड़क हादसे में मृत युवक के परिजनों से एफआईआर दर्ज करने के एवज में रिश्वत लेने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

एफआईआर के बदले 5 हजार की मांग
परिजनों की ओर से की गई लिखित शिकायत में आरोप लगाया गया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद एफआईआर दर्ज करने के लिए 5 हजार रुपये की मांग की गई। पीड़ित परिवार ने इस मामले की शिकायत सीधे एसएसपी विजय अग्रवाल से की, जिसके बाद पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए गए।

जांच में सही पाए गए आरोप
एसएसपी के निर्देश पर गठित जांच टीम ने मामले की पड़ताल की। जांच के दौरान रिश्वत लेने के आरोप प्रमाणित पाए गए, जिसके आधार पर पुलिस अधीक्षक ने प्रधान आरक्षक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निलंबन का आदेश जारी किया।

Read More पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस
एसएसपी विजय अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता और ईमानदारी सर्वोपरि है, और इस तरह की शिकायतों पर त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई जारी रहेगी।

Read More जल संसाधन विभाग में मनमानी: बिना मंजूरी खुद बना लिया ‘अधीक्षण अभियंता’ का नया पद, रिटायर्ड अफसर से करा रहे संभाग के वित्तीय काम

Tags:

Latest News

तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख तीन दिन तक चला ‘डिजिटल अरेस्ट’ का गेम, गिरफ्तारी के डर से शिक्षक ने गंवाए 18 लाख
डर से कपड़े-सामान तक छोड़ भागीं 2 नाबालिग, 28 किमी पैदल चलकर पहुंचीं बतौली, पुलिस ने किया रेस्क्यू
CG Transfer: राज्य कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों के तबादले; देखें पूरी लिस्ट
Super El Niño 2026: तेजी से ताकतवर हो रहा अल नीनो, 1950 के बाद सबसे मजबूत घटनाओं में शामिल होने का अनुमान; WMO ने दी चेतावनी
Ayodhya Crime News: हनुमानगढ़ी के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा, महिला से 2.80 करोड़ की ठगी का आरोप; 3 पर FIR
महामाया मंदिर की दुकानों का विवाद अब लेना लगा सियासी रंग, कथित हिंदूवादी संगठनों पर माहौल बिगाड़ने का आरोप
Bhilai Fire News: हथखोज की श्याम केमिकल फैक्ट्री में भड़की भीषण आग, आसमान में उठता दिखा धुआं; दमकल ने संभाला मोर्चा
बिल्हा के स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल, कहीं प्राचार्य नदारद, कहीं पीरियड खाली, वीएसके ऐप में 659 शिक्षक गैरहाजिर
CG Crime News: सरकारी स्कूल की प्रधानपाठिका पर घर में ही बच्चों से मारपीट का आरोप, शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
रेंजर-डिप्टी रेंजर पर जंगल में घात लगाकर हमला, मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना और बना लिया बंधक
RTE की 25% सीटों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार की ‘कछुआ चाल’ पर जताई नाराजगी
Railway Track Theft: किराए का मकान बना रेलवे माल का ठिकाना? 6.48 टन पटरी के साथ गैस कटर बरामद; आरोपी फरार