Breaking News: छत्तीसगढ़ के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में हाईकोर्ट का बड़ा ट्विस्ट, बदला निचली अदालत का फैसला, जाने पूरा मामला

Breaking News: छत्तीसगढ़ के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में हाईकोर्ट का बड़ा ट्विस्ट, बदला निचली अदालत का फैसला, जाने पूरा मामला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित ट्रिपल मर्डर केस में हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए आंशिक रूप से निचली अदालत के निर्णय में बदलाव किया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री प्यारे लाल कंवर के बेटे, बहू और चार साल की पोती की हत्या के मामले में हाईकोर्ट ने दो आरोपियों की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है, जबकि तीन अन्य आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है।

हाईकोर्ट ने परमेश्वर कंवर और रामप्रसाद मन्नेवार को दोषी मानते हुए उनकी सजा को यथावत रखा है। वहीं हरभजन सिंह कंवर, उनकी पत्नी धनकुंवर और सुरेंद्र कंवर को राहत देते हुए बरी कर दिया गया है। इससे पहले कोरबा की निचली अदालत ने पांचों आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

यह मामला 21 अप्रैल 2021 का है, जब कोरबा जिले के भैसमा गांव में हरीश कंवर, उनकी पत्नी सुमित्रा कंवर और चार वर्षीय याशिका कंवर की निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था। जांच में सामने आया था कि पारिवारिक जमीन के मुआवजे को लेकर विवाद इस हत्या की मुख्य वजह था। 

Read More अध्यक्ष जी को बुला कर कार्यक्रम कैंसल, सियासी गलियों में चर्चाएं हज़ार: जब 'भावी प्रत्याशी' भैया ने दिखवा दिया बाहर का रास्ता

पुलिस ने परिवार के ही सदस्यों समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया था। निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए आरोपियों ने हाईकोर्ट में अपील दायर की थी, जिस पर सुनवाई के बाद अब यह फैसला आया है। हाईकोर्ट के इस निर्णय ने मामले को नया मोड़ दे दिया है। जहां दो दोषियों की सजा बरकरार रहने से पीड़ित पक्ष को आंशिक न्याय मिला है, वहीं तीन आरोपियों के बरी होने से केस को लेकर नई कानूनी बहस भी शुरू हो गई है।

Read More नहर में नहाने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Latest News

पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारी-कर्मचारियों की मिली नई पदस्थापना पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारी-कर्मचारियों की मिली नई पदस्थापना
NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
साईं कृष्णा केस में SC के तीखे सवाल: हिरासत में मौत, FIR में देरी और CCTV गायब… आंध्र पुलिस से जवाब तलब
‘वनवास खत्म… अब किसकी कुर्सी जाएगी?’ स्मृति ईरानी की नियुक्ति पर भूपेश बघेल का तंज
132 किलो गांजा लेकर निकले थे पुणे, महासमुंद में पुलिस ने रास्ते में दबोचा; 81 लाख का माल जब्त
MP Polyhouse Scam: खेतों में पॉलीहाउस गायब, बैंक से करोड़ों पार? 33 किसानों के लोन केस में 11 पर FIR
TMC विवाद: पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर कानूनी पेच, ममता की याचिका पर SC में सुनवाई, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब
Banking News: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक! ग्राहकों को राहत, जानें क्या रहेगा चालू
सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम, फिर मचा घमासान! महिला की गिरफ्तारी पर विक्रेताओं का विरोध
चिल्हाटी और अशोक नगर में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, बिना पार्किंग की तीन दुकानें सील, मोपका में तीन मकानों का अगला हिस्सा तोड़ा
आधी रात अध्यक्ष के दरवाजे पर धरना! दल्लीराजहरा में भाजपा की अंदरूनी कलह आई सड़क पर
30 से ज्यादा कर्मचारी, चलती बस में आग और फिर आक्रोश! महानदी भवन के बाहर कर्मियों का हल्लाबोल