हॉस्टल में सो रही छात्राओं पर जहरीले सांप का हमला, 6 को डसा; 3 की मौत, 3 गंभीर, मचा हड़कंप

हॉस्टल में सो रही छात्राओं पर जहरीले सांप का हमला, 6 को डसा; 3 की मौत, 3 गंभीर, मचा हड़कंप

गढ़चिरौली/पखांजूर। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। धनोरा तहसील के जपटलाई स्थित शासकीय कन्या छात्रावास में देर रात जहरीले सांप के डसने से छह छात्राएं गंभीर रूप से प्रभावित हो गईं। आनन-फानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान तीन छात्राओं की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य छात्राओं की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका उपचार गढ़चिरौली के अस्पताल में जारी है।

आधी रात छात्रावास में घुसा जहरीला सांप
बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई, जब छात्रावास में रहने वाली छात्राएं रात में सो रही थीं। इसी दौरान एक जहरीला सांप छात्रावास के अंदर पहुंच गया और उसने सो रही छात्राओं को अपना शिकार बना लिया। एक के बाद एक छात्राओं के सांप के डसने की जानकारी सामने आते ही छात्रावास में हड़कंप मच गया। वार्डन और अन्य लोगों की मदद से प्रभावित छात्राओं को तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

इलाज के दौरान तीन छात्राओं ने तोड़ा दम
सांप के डसने के बाद सभी छह छात्राओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन तीन छात्राओं की हालत लगातार बिगड़ती गई और उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन अन्य छात्राओं का इलाज गढ़चिरौली अस्पताल में चल रहा है। उनकी स्थिति को लेकर चिकित्सकीय निगरानी जारी है।

Read More जशपुर में दिवाली की सुबह भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, चालक की मौके पर मौत; बाल-बाल बचे यात्री

छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल 
इस घटना के बाद छात्रावास की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर जहरीला सांप छात्रावास के भीतर कैसे पहुंचा? क्या छात्रावास परिसर में पहले से सांपों की मौजूदगी को लेकर कोई सुरक्षा व्यवस्था थी? घटना के बाद छात्राओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने क्या कदम उठाए हैं? इन सभी सवालों के जवाब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।

Read More लॉकर का किराया लिया, सुरक्षा नहीं दी, अब SBI भरेगा 22 लाख का हर्जाना

प्रशासन ने शुरू की मामले की जानकारी जुटाना
घटना की जानकारी सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। छात्रावास में सांप के प्रवेश के कारणों से लेकर सुरक्षा व्यवस्था और घटना के बाद उठाए गए कदमों की जानकारी ली जा रही है। तीन छात्राओं की मौत की खबर से छात्राओं के परिवारों में शोक का माहौल है। वहीं छात्रावास में रहने वाली अन्य छात्राओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। फिलहाल, तीन छात्राओं का इलाज जारी है और प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रहा है।

Tags:

Latest News

जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप
खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर
एनएचएम कर्मचारियों को सरकार की दो बड़ी सौगात, मेडिकल और ट्रांसफर नीति में मिलेगी राहत
Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित
कबरा हाथी को अब जंगल में नहीं छोड़ेगा वन विभाग, रमकोला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी, 18 लोगों की ले चुका है जान
गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोढ़ी और उड़गन गांव के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
CBI की रिमांड खत्म, अब ED की तैयारी, प्रोटेक्शन मनी  पर चुप्पी को लेकर नरेश गुप्ता ने कहा जांच की जाएगी तभी तो उत्तर आएगा
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता खत्म, अब बिना धान बेचे भी मिलेगा बोनस
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' हड़ताल का असर, रायपुर में स्कूल बसों के संचालन पर संकट, हजारों बच्चों की बढ़ सकती है परेशानी
20 साल की सेवा भी नहीं आई काम, खराब रिकॉर्ड पर सरकार ने किया रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील
Amit Baghel News: अमित बघेल ने तीन महीने की अंतरिम जमानत खत्म होने पर कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम