सात दिन में मांगी गई थी रिपोर्ट, चार महीने बीते फिर भी जांच अधूरी: करोड़ों के भ्रष्टाचार में घिरीं नान की रायपुर जिला प्रबंधक

सात दिन में मांगी गई थी रिपोर्ट, चार महीने बीते फिर भी जांच अधूरी: करोड़ों के भ्रष्टाचार में घिरीं नान की रायपुर जिला प्रबंधक

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम (नान) की रायपुर जिला प्रबंधक हेलेना तिग्गा के खिलाफ करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच ठंडे बस्ते में जाती दिख रही है। शासन स्तर से जिस मामले की जांच सात दिन के भीतर पूरी कर रिपोर्ट तलब की गई थी, उस आदेश को जारी हुए लगभग चार महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए निगम के प्रबंध संचालक को निर्देश जारी किए थे। अवर सचिव अमितोष जॉन ने 23 मार्च 2026 को जारी पत्र में तथ्यात्मक जांच कर निर्धारित समय-सीमा में रिपोर्ट देने को कहा था। यह आदेश 16 मार्च 2026 को दर्ज कराई गई एक शिकायत के आधार पर दिया गया था। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में पद के दुरुपयोग और अवैध उगाही का विस्तार से जिक्र किया है।

शिकायत में लगाए गए प्रमुख आरोप:

Read More महासमुंद में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी व्याख्याता निलंबित, पॉक्सो एक्ट के तहत पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी

  •   राशन दुकानों में जाने वाला चावल राइस मिलों में खपाया गया। प्रति 29 मीट्रिक टन खराब चावल के लॉट को पास करने के एवज में 7,500 रुपये की रिश्वत लेने की बात कही गई है।
  •  रायपुर, कोरबा और कोंडागांव में कुल 3.85 लाख मीट्रिक टन चावल की खरीदी हुई। दावा है कि इस दौरान करीब 9.98 करोड़ रुपये की अवैध वसूली की गई।
  •   मिलरों के साथ मिलकर ऑनलाइन रिकॉर्ड में निम्न गुणवत्ता वाले चावल को उच्च गुणवत्ता का दिखाया गया। तकनीकी सहायकों के जरिए पुराने बारदाने को नया दर्शाया गया।
  •  30 अप्रैल 2025 को दुर्ग जिले के दो तकनीकी सहायकों की आईडी-पासवर्ड का उपयोग करके खराब चावल के 15-15 लॉट को सीएमआर के अंतर्गत प्रदाय केंद्रों में जमा कराया गया।
  •   बिना विभागीय अनुमति के विदेश यात्रा की गई, जिसे सिविल सेवा नियम 1965 का उल्लंघन बताया गया है।

  मातहत कर्मचारियों से राशि मांगना, पैसे न देने पर गोपनीय चरित्रावली खराब करने और ड्यूटी से हटवा देने की धमकी देने का भी आरोप है। भ्रष्टाचार का विरोध करने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दी गईं।

Read More नकली नोटों का खेल बेनकाब, प्रिंटर से छाप रहे थे 500 और 100 के जाली नोट, बाजार में खपाने की थी तैयारी

तबादले के बाद दोबारा वापसी

सूत्र बताते हैं कि एक वर्ष पूर्व हेलेना तिग्गा का रायपुर से तबादला कर दिया गया था। इसके बावजूद कुछ ही दिनों में वे पुनः रायपुर में पदस्थ हो गईं। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि पूर्व में कोरबा जिले में तैनाती के दौरान भी उनके खिलाफ इसी तरह की गंभीर शिकायतें सामने आई थीं।

इनका क्या कहना है

नान के एजीएम और जांच अधिकारी महेन्द्र साहू ने बताया, "मुझे जांच का जिम्मा मिला है। संबंधित कार्यालय से कुछ जानकारी और दस्तावेज मांगे गए हैं। जानकारी मिलते ही जांच शुरू होगी और प्रतिवेदन सक्षम अधिकारी के पास भेजा जाएगा।"

इस मामले में अभी हेलन तिग्गा से कोई बात नहीं हो पाई न ही फोन पर संपर्क हो पाया....

Tags:

Latest News

दुर्ग में बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री साझा करने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच थाना क्षेत्रों में छापेमारी; नाबालिग भी पकड़े गए दुर्ग में बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री साझा करने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच थाना क्षेत्रों में छापेमारी; नाबालिग भी पकड़े गए
ऑनलाइन जुए की लत ने तोड़ा रिश्तों का भरोसा! कर्ज चुकाने के लिए सगे जीजा के घर की चोरी, 37 लाख के जेवर बरामद
देवास में शराब तस्करी के ट्रक ने ली थाना प्रभारी की जान, पीछा करते समय हुआ दर्दनाक हादसा
रायपुर में GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, खमतराई में 2 करोड़ का अवैध गुटखा जब्त; अंतरराज्यीय नेटवर्क की जांच तेज
कांकेर में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का मामला, धमतरी से आरोपी गिरफ्तार; किशोरी सकुशल बरामद
तबादलों की रफ्तार पर लगा ब्रेक, छह महीने तक नहीं बदले जाएंगे अधिकारी-कर्मचारी
अमन साहू की मौत के बाद हंगामा, कुरेली के 7 लोगों पर हिर्री पुलिस की कार्रवाई
राज्योत्सव में रेलवे का जलवा, ट्रेन चलाने से लेकर VR गेम तक का रोमांच, SECR के स्टॉल पर उमड़ रही भीड़
महासमुंद में बिजली विभाग की लापरवाही से महिला पंच की मौत, 11 केवी लाइन की चपेट में आईं कालंद्री दीवान
रास्ते में ही खराब हुई एंबुलेंस, 2 घंटे तड़पती रही पहाड़ी कोरवा गर्भवती; मौत के बाद पहुंची गाड़ी, बीएमओ बोले- अस्पताल तो डेढ़ साल से बंद है
स्कूलों में बदलेगी बेटियों की तस्वीर, जिले का पहला शौचालय 4.30 लाख में बनकर तैयार, 121 और बाकी
टांडपाल के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी