भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में ‘गंदा खेल’! पुलिस की रेड में खुला देह व्यापार, मैनेजर-महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में ‘गंदा खेल’! पुलिस की रेड में खुला देह व्यापार, मैनेजर-महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

भिलाईनगर। भिलाई के जुनवानी इलाके में एक वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में कथित देह व्यापार संचालित किए जाने का पुलिस ने खुलासा किया है। स्मृतिनगर पुलिस की छापेमारी में स्पा सेंटर के मैनेजर, एक महिला दलाल, ग्राहकों और अन्य संबंधित लोगों समेत कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से 19 मोबाइल फोन, 1,900 रुपये नकद और कई दस्तावेज व अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस के मुताबिक, मामले में आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 के तहत कार्रवाई की गई है।

मुखबिर की सूचना पर स्पा सेंटर में पहुंची पुलिस
ग्रामीण एएसपी मणिशंकर चन्द्रा के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में वेलनेस सर्विस की आड़ में कथित रूप से देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए स्मृतिनगर पुलिस ने टीम गठित की और स्पा सेंटर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस को वहां कई लोग मिले, जिसके बाद पूरे परिसर की जांच की गई।

मैनेजर और महिला दलाल की भूमिका की जांच
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में स्पा सेंटर के मैनेजर तनय सोनी की भूमिका सामने आई है। आरोप है कि वह पैसे लेकर ग्राहकों को महिलाओं से मिलाने की व्यवस्था करता था। पुलिस ने हेमा सिंह उर्फ प्रीत को भी महिला दलाल के रूप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि उसके माध्यम से स्पा सेंटर में महिलाओं को उपलब्ध कराया जाता था। हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि आगे की जांच और न्यायिक प्रक्रिया में होगी।

Read More दुर्ग में विधायक यशोदा वर्मा की कार और बाइक में जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर घायल; दुर्ग रेफर

19 मोबाइल और 1,900 रुपये जब्त
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 19 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा ग्राहकों से प्राप्त 1,900 रुपये नकद, ग्राहकों और कथित गतिविधियों से संबंधित जानकारी वाले दस्तावेज तथा अन्य सामग्री भी पुलिस ने जब्त की है। पुलिस अब जब्त मोबाइल फोन और दस्तावेजों की जांच के जरिए पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

Read More बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा: 21 जिलों में आगजनी और बम धमाके, बस में जिंदा जला ड्राइवर; 10 घायल

मैनेजर और महिला दलाल समेत ये 9 लोग गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में

  • तनय सोनी (23) — पद्मनाभपुर, महाराजा चौक
  • हेमा सिंह उर्फ प्रीत (32) — राधिका नगर
  • रूपेन्द्र जंघेल (39) — अनुभा रेसिडेंसी, जुनवानी
  • रितिक सोनी (26) — राम नगर, उरला दुर्ग
  • दिनेन्द्र कुमार सोनी (27) — पोटिया कला
  • हेमंत सिन्हा (28) — वृंदा नगर
  • अविनाश शर्मा उर्फ अभी (32) — कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड
  • आनंद कुमार (31) — वैशाली नगर
  • अरुण पाण्डेय (24) — स्मृति नगर

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कथित गतिविधि कितने समय से चल रही थी, इसमें और कौन लोग शामिल थे और स्पा सेंटर से जुड़े किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है।

मोबाइल और दस्तावेजों से खुलेगा पूरा नेटवर्क?
छापेमारी के दौरान मिले मोबाइल फोन और दस्तावेज पुलिस जांच में अहम कड़ी साबित हो सकते हैं। इनसे ग्राहकों, कथित बिचौलियों और स्पा सेंटर से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब जांच का अगला फोकस कथित नेटवर्क की पूरी कड़ी तक पहुंचने और यह पता लगाने पर है कि स्पा सेंटर की आड़ में यह गतिविधि कब से और किस स्तर पर संचालित हो रही थी।

Tags:

Latest News

जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप जगदलपुर के बाल संप्रेक्षण गृह से 5 बच्चे फरार, पूजा के दौरान तोड़ा खिड़की का ग्रिल; मचा हड़कंप
खोती विरासत को फिर मिलेगी पहचान, सुवा नाच से गूंजेगी छत्तीसगढ़ी माटी की महक, लोकसंस्कृति के रंग में रंगेगा बिलासपुर
एनएचएम कर्मचारियों को सरकार की दो बड़ी सौगात, मेडिकल और ट्रांसफर नीति में मिलेगी राहत
Swami Indradev Maharaj: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे स्वामी इंद्रदेव महाराज पर बड़ा एक्शन, निरंजनी अखाड़े ने महामंडलेश्वर पद से किया निष्कासित
कबरा हाथी को अब जंगल में नहीं छोड़ेगा वन विभाग, रमकोला रेस्क्यू सेंटर ले जाने की तैयारी, 18 लोगों की ले चुका है जान
गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोढ़ी और उड़गन गांव के लोग आमने-सामने, पुलिस ने संभाला मोर्चा, 7 युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
CBI की रिमांड खत्म, अब ED की तैयारी, प्रोटेक्शन मनी  पर चुप्पी को लेकर नरेश गुप्ता ने कहा जांच की जाएगी तभी तो उत्तर आएगा
Chhattisgarh Dhan Kharidi 2026: किसानों को बड़ी राहत, 21 क्विंटल धान बेचने की अनिवार्यता खत्म, अब बिना धान बेचे भी मिलेगा बोनस
छत्तीसगढ़ में ड्राइवरों की देशव्यापी 'स्टीयरिंग छोड़ो' हड़ताल का असर, रायपुर में स्कूल बसों के संचालन पर संकट, हजारों बच्चों की बढ़ सकती है परेशानी
20 साल की सेवा भी नहीं आई काम, खराब रिकॉर्ड पर सरकार ने किया रिटायर, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की अपील
Amit Baghel News: अमित बघेल ने तीन महीने की अंतरिम जमानत खत्म होने पर कोर्ट में किया सरेंडर, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में आज जारी होगी प्रारूप मतदाता सूची, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक जुड़वा सकेंगे वोटर लिस्ट में नाम