CG Breaking: आधी रात धधकी कबाड़ी दुकान, आसमान छूती लपटों से दहला रिहायशी इलाका, लाखों का सामान राख

CG Breaking: आधी रात धधकी कबाड़ी दुकान, आसमान छूती लपटों से दहला रिहायशी इलाका, लाखों का सामान राख

मुंगेली: Mungeli जिले के लोरमी क्षेत्र में रविवार देर रात एक कबाड़ी दुकान में लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी है। झझुपुरी रोड स्थित इस दुकान से उठती लपटें और काले धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देता रहा। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में दुकान में रखा सारा कबाड़ और सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

घटना रिहायशी इलाके में होने के कारण आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। दुकान के पास ही प्रशासनिक कार्यालय स्थित होने के बावजूद आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगते ही उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी नंबरों पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन देर तक कोई मदद नहीं पहुंच सकी।image-209

स्थिति गंभीर होते देख वार्ड क्रमांक 7 के निवासियों ने खुद ही मोर्चा संभाल लिया। कोई हैंडपंप से पानी ला रहा था तो कोई घरों से बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश करता रहा था। पूरी रात लोग आग पर काबू पाने के लिए जूझते रहे, लेकिन आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आखिरकार दुकान का पूरा सामान जलकर खाक हो गया।image-210

Read More 10वां चालान , शराब घोटाला: 27 हजार पन्नों की चार्जशीट में 42 नए आरोपी, 22 कंपनियों पर भी शिकंजा: इधर गिरफ्तारी के बिना सीधे चालान पेश करने पर उठे गंभीर सवाल; क्या एजेंसियों की मर्जी से चल रहा है कानून?

फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच शुरू किए जाने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों ने घटना के दौरान आपातकालीन सेवाओं की धीमी प्रतिक्रिया पर नाराजगी जताई है, वहीं प्रशासन से भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटने के लिए बेहतर व्यवस्था की मांग की जा रही है।

Read More राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएंगी छत्तीसगढ़, बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में होंगी शामिल; CM साय ने दी जानकारी

Latest News

क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ? क्या अपने ही साले की जांच करेंगे सिद्दीकी? 'चोर' की जांच 'डकैत' के हाथों सौंपकर सिस्टम कर रहा है भ्रष्टाचार को दफनाने की तैयारी ?
क्षमता से 53% ज्यादा कैदी, फिर भी 200 बंदियों की ओपन जेल नहीं हो सकी शुरू, हाईकोर्ट में पेश आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
न वेतन का भरोसा, न सीपीएफ का हिसाब! आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक नाराज
Rajnandgaon News: गोवंश का सिर मिलने से राजनांदगांव में तनावपूर्ण माहौल, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन और चक्काजाम
Raigarh News: राशन के हिसाब में बड़ा अंतर! सोनबरसा दुकान से चावल और नमक गायब, जांच के बाद FIR दर्ज
Supreme Court: बच्चों को इंटरनेट से दूर रखना समाधान नहीं! ऑनलाइन सुरक्षा और मौलिक अधिकारों पर कोर्ट का जोर
Aamcho Bastar: न सड़क, न एंबुलेंस! बीमार महिला को कांवड़ में अस्पताल ले जाने को मजबूर ग्रामीण, विकास के दावों पर सवाल
CG News: डिप्टी CM अरुण साव चोटिल, लोरमी में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान लगी चोट; सिम्स में कराया इलाज
CG News: सरहदें पार कर मुकम्मल हुई मोहब्बत, नीदरलैंड के क्रिस्टीयान ने छत्तीसगढ़ की क्रिस्टीना को बनाया हमसफर
Korba News: कोरबा के बाल संप्रेक्षण गृह से फिर फरार हुआ अपचारी बालक, गिनती के दौरान खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल
Raipur Crime News: 53 लाख की उठाईगिरी के बाद गीजर-टीवी और खिलौनों में छिपाई रकम, हजारों CCTV फुटेज से पकड़े गए दो आरोपी
Kota Road Accident: कोटा एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, नाले में गिरी 25 यात्रियों से भरी टेंपो ट्रैवलर; 8 मौतों की सूचना