चारभाठा धान केंद्र का बड़ा खुलासा: अमित जोगी बोले- VIP मुसवे सरकार में बैठे हैं! देखे वीडियो…

चारभाठा धान केंद्र का बड़ा खुलासा: अमित जोगी बोले- VIP मुसवे सरकार में बैठे हैं! देखे वीडियो…

रायपुर। कबीरधाम जिले के संग्रहण केंद्रों में रखे 7 करोड़ के धान को चूहों के चट कर जाने की खबरों के बीच जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ अमित जोगी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम शुरू की है. इस कड़ी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी कबीरधाम जिले के बाजार चारभाठा धान संग्रहण केंद्र पहुंचकर चूहों (मुसवा) की तलाश की, लेकिन उन्हें एक भी चूहा नहीं मिला. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि धान खाने वाले असली चूहे (मुसवा) तो सरकार में बैठे हैं.

बाजार चारभाठा धान संग्रहण केंद्र का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर करते हुए अमित जोगी ने बताया कि बाजार चारभाटा, कबीरधाम में मुझे चप्पा-चप्पा छान मारने के बाद नहीं मिला एक भी मुसवा नहीं मिला. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वैसे मिलेगा भी कैसे? मुसवे यहाँ नहीं, धान का गबन और कमीशन वाले असली मुसवे तो सरकार में बैठे हैं… बड़े VIP मुसवे ! कौन हैं ये बड़े मुसवे?

दरअसल, कवर्धा जिले कबीरधाम के दो संग्रहण केंद्रों (बाजार चारभाठा और बघर्रा) से 26,000 क्विंटल धान की कमी पाई गई है, जिसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपए है. जिला विपणन अधिकारी ने कहा कि धान खुले में रखे होने के कारण मौसम, चूहे, दीमक और कीटों के कारण खराब हो गया है.

Read More जल संसाधन विभाग में 5576 करोड़ का महाघोटाला: रात के अंधेरे में अपात्र कंपनियों को बांटे गए टेंडर; ईएनसी समेत 14 अफसर राडार पर

इस बयान के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने सरकार और प्रशासन पर निशाना साधते हुए ‘चूहा पकड़ो अभियान’ चलाया और ‘वांटेड चूहे’ के पोस्टर लगाकर घोटाले में जिम्मेदार अधिकारियों और बड़े लोगों की तलाश की मांग की है.

इस बीच मामले में जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बाजार चारभाठा धान संग्रहण केंद्र में भारी मात्रा में धान की कमी सामने आने के बाद संग्रहण केंद्र प्रभारी प्रितेश पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. वहीं मामले को लेकर विवादित बयान देने वाले जिला विपणन अधिकारी (डीएमओ) अभिषेक मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. इसके साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के लिए एक समिति का गठन भी किया गया है.

Tags:

Latest News

चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा
छत्तीसगढ़ में बस सफर हुआ महंगा: नई दरें लागू, साधारण से लेकर स्लीपर तक का किराया तय; हड़ताल की चेतावनी के बाद फैसला
डीईओ दफ्तर का 'खेल': ट्रांसफर के आखिरी दिन पूर्व डीईओ ने दिया बैकडेट प्रमोशन, नए अफसर ने आते ही किया निरस्त
चुनाव केस में भूपेश को हाई कोर्ट से झटका, विजय बघेल की याचिका पर आगे बढ़ेगी सुनवाई
Bastar Flood News: बाढ़ में उजड़े घर, मुआवजे से भी कटी लोन की किस्त! तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर परिवार
अजगर की दुर्लभ सर्जरी, मुंह से निकाली 200 ग्राम की गांठ, दो घंटे तक चला ऑपरेशन
Delhi Police Crackdown: दिल्ली प्रदर्शन पर फेक पोस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, 4 FIR दर्ज; 500 से ज्यादा पोस्ट हटाए गए
UPI Payment Charges: दिवाली तक टला MDR चार्ज, व्यापारियों को राहत; जानिए किस पर पड़ेगा असर
जमीन सीमांकन पर राजनीतिक संग्राम, कांग्रेस ने तोड़ी बैरिकेडिंग, वाटर कैनन से रोका प्रदर्शन
फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं तो मालिक और ड्राइवर की जेब से निकलेगा मुआवजा, हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
2.76 लाख का रूपए का पहला चेक अटका तो थमा दिया दूसरा चेक, वह भी हो गया बाउंस, आरोपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज