बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद

बेमेतरा में प्रमोशन का बड़ा खेल पुरानी एसीआर की ग्रेडिंग बदलकर अफसर को मिला उच्च पद

रायपुर। राज्य के सरकारी विभागों में प्रमोशन को लेकर एक बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। मामला बेमेतरा जिले में पदस्थ कार्यपालन अभियंता सी एस शिवहरे से संबंधित है। आरोप है कि अगले पद पर प्रमोशन पाने के लिए उनकी पुरानी वार्षिक गोपनीय प्रतिवेदन (एसीआर ) में नियमों को ताक पर रखकर बदलाव किया गया है। इस खुलासे के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप की स्थिति है। पूरी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर सरकारी सिस्टम में इतनी बड़ी गड़बड़ी कैसे हो गई।

डीपीसी और आदेश में गड़बड़ी....

पदोन्नति के लिए विभागीय समिति की बैठक 17 अप्रैल को रखी गई थी। इसके बाद शासन स्तर पर नवा रायपुर अटल नगर से 4 मई को पदोन्नति का आदेश जारी हुआ। इस आदेश का क्रमांक ईएसटीबी 102 1 1 2026 डब्ल्यूआरडी है। आदेश पुनरीक्षित डीपीसी के आधार पर निकाला गया था। लेकिन अब दस्तावेजों के मिलान से यह बात सामने आयी है कि यह डीपीसी पूरी तरह से नियम विरुद्ध है। इस कारण से इसे अमान्य घोषित करने की मांग की जा रही है।

Read More एक ही घर से मिले तीन शव, गंभीर हालत में आरोपी अस्पताल में भर्ती, ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी

तीन साल में बदल गई पुरानी ग्रेडिंग

Read More Viral Video: बाढ़ पीड़ितों को राशन लेने पहुंचे लोगों से कथित बदसलूकी, दुकानदार का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल

गड़बड़ी का खुलासा अफसर की पुरानी और नई डीपीसी के दस्तावेजों की जांच से हुआ। साल 2023 में जब सी एस शिवहरे को सहायक अभियंता से कार्यपालन अभियंता के पद पर प्रमोट किया गया था तब उनके दस्तावेजों की जांच हुई थी। उस वक्त के ग्रेडिंग चार्ट में मार्च 2021 और मार्च 2022 की एसीआर का मूल्यांकन क और क श्रेणी में किया गया था। लेकिन तीन साल बाद स्थिति बिल्कुल बदल गई।

साल 2026 में जब कार्यपालन अभियंता से अधीक्षण अभियंता के पद के लिए दोबारा डीपीसी बैठी तो उन्हीं पुराने सालों की एसीआर अपग्रेड हो गई। नई डीपीसी के ग्रेडिंग चार्ट में मार्च 2021 और मार्च 2022 की एसीआर का मूल्यांकन क प्लस और क प्लस दर्ज किया गया। अब यक्ष प्रश्न है यह है कि जो एसीआर एक बार लिखी जा चुकी है और जिसके आधार पर पहले प्रमोशन मिल चुका है उसकी ग्रेडिंग सालों बाद अपने आप कैसे बढ़ गई।

पदोन्नति निरस्त करने और जांच की मांग

यह मामला सीधे तौर पर सरकारी रिकॉर्ड में छेड़छाड़ का मामला है। पुरानी एसीआर में मनमाना बदलाव कर प्रमोशन लेना नियमों के सख्त खिलाफ है। इस तरह के फर्जीवाड़े से व्यवस्था की पारदर्शिता पर प्रश्न उठते है।

Tags:

Latest News

पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला