Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट

Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट

मुंबई। महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में आज सुबह भूकंपीय गतिविधि से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कुछ ही घंटों के अंतराल में जिले के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। इनमें पहले झटके की तीव्रता 3.3 और दूसरे की तीव्रता 4.5 दर्ज की गई। हालांकि, अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।

सुबह 7:46 बजे आया पहला झटका
जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 7:46 बजे 3.3 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया। इसकी गहराई जमीन के भीतर करीब 7 किलोमीटर बताई गई है। भूकंप का केंद्र औंढा नागनाथ तहसील के गाधाला गांव के आसपास बताया गया। झटका महसूस होते ही कई इलाकों में लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने कंपन के साथ जमीन के नीचे से तेज गड़गड़ाहट जैसी आवाज सुनाई देने की भी बात कही।

कुछ घंटों बाद फिर हिली धरती
पहले कंपन के बाद लोग सामान्य होने की कोशिश कर ही रहे थे कि करीब दो घंटे बाद इलाके में 4.5 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया। यह पहला झटका की तुलना में अधिक तेज था और इसका असर हिंगोली जिले के कई हिस्सों में महसूस होने की जानकारी सामने आई है। औंढा नागनाथ तहसील के पिंपलदरी और आसपास के गांवों के ग्रामीणों के मुताबिक, दूसरे भूकंप से कुछ देर पहले जमीन के भीतर से दोबारा तेज आवाजें सुनाई दी थीं।

Read More रायपुर में खौफनाक कत्ल की साजिश! युवक की हत्या कर मेनहोल में छिपाया शव, कपड़े जलाए और नदी में फेंकी बाइक

पहले भी सुनाई दे चुकी हैं ऐसी आवाजें
स्थानीय स्तर पर भूकंपीय हलचल के साथ जमीन के नीचे से आवाजें आने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। जानकारी के अनुसार, 1 अक्टूबर को पांगरा शिंदे गांव के आसपास भी लोगों ने जमीन के भीतर से इसी तरह की आवाजें सुनने की बात कही थी। हिंगोली का यह इलाका पिछले कुछ वर्षों से समय-समय पर भूकंपीय गतिविधियों का अनुभव करता रहा है।

Read More रायपुर कमिश्नरेट में 4 थाना प्रभारियों का तबादला, तेलीबांधा, आमानाका और उरला को मिले नए TI

जुलाई में भी आए थे तेज झटके
इस साल जुलाई में भी क्षेत्र में भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे। 9 जुलाई को 4.6 तीव्रता और 11 जुलाई को 3.5 तीव्रता का भूकंप आने की जानकारी है। उस दौरान कुछ मकानों में दरारें आने की बात भी सामने आई थी। लगातार सामने आ रही भूकंपीय गतिविधियों के कारण स्थानीय स्तर पर लोगों की चिंता बढ़ी हुई है।

प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की
भूकंप के बाद जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और घबराने के बजाय सावधानी बरतें। फिलहाल, जिले में किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित विभाग भूकंपीय गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। किसी भी नए झटके या आपात स्थिति में लोगों से आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करने की अपील की गई है।

Latest News

रायपुर में मासूमों के सौदागरों का पर्दाफाश! तीन महिलाएं गिरफ्तार, दो अस्पताल भी जांच के घेरे में रायपुर में मासूमों के सौदागरों का पर्दाफाश! तीन महिलाएं गिरफ्तार, दो अस्पताल भी जांच के घेरे में
बेमेतरा में विधायक ईश्वर साहू का डांस वीडियो वायरल, महिला कलाकार के साथ थिरकते आए नजर
मोहला में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप, पत्नी ने कुल्हाड़ी से हमला कर पति की हत्या; गिरफ्तार
सोनिया गांधी की किताब पर सियासी संग्राम: शिंदे गुट ने फाड़े पन्ने, बैन की मांग; YSRCP और BRS ने भी उठाए सवाल
छत्तीसगढ़ में VIP सुरक्षा पर बड़ा फैसला: बस्तर के 47 नेताओं की सुरक्षा खत्म, 100 से अधिक की घटाई गई सिक्योरिटी
अलाव के लिए लकड़ी फोड़ने पर खूनी संघर्ष, 19 साल के मयंक की मौत, दो पक्षों में जमकर चलीं लाठियां और धारदार हथियार
DMF घोटाले में अनिल टूटेजा की मुश्किलें बरकरार, हाई कोर्ट ने अग्रिम जमानत पर फैसला रखा सुरक्षित
पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एसपी जारी किया आदेश, 3 एएसआई, 3 प्रधान आरक्षक और 20 आरक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी
रेलवे से चोरी, चार मामलों में सजा, फिर भी नहीं सुधरा आरोपी, हाईकोर्ट ने जमानत ठुकराई
लौटें रहे हैं सचिव जी, फिर जमेगी फुलेरा की चौपाल, बनराकस और क्रांति देवी के हाथों में होगी गांव की सत्ता, रिलीज होगा ‘पंचायत 5’
छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी से, 20 जनवरी तक होंगे एग्जाम; 31 जनवरी तक अपलोड करने होंगे अंक
छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: ग्रामीणों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, अबूझमाड़ के विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा के लिए 40.98 करोड़ मंजूर