1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल

1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल

बिलासपुर : जिले के मस्तूरी ब्लॉक के मल्हार हायर सेकेंडरी स्कूल की शिक्षा व्यवस्था को लेकर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए। विद्यार्थियों ने प्राचार्य शुक्ला सहित कुछ शिक्षकों पर अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज, मारपीट, धमकी और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए। छात्रों का दावा है कि शिकायत करने पर उन्हें परीक्षा में फेल करने और प्रैक्टिकल में नंबर नहीं देने तक की धमकी दी जाती है।

छात्र-छात्राओं ने अधिकारियों के सामने अपनी शिकायत रखते हुए कहा कि 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों को लगातार डराया-धमकाया जाता है। उनका आरोप है कि शिक्षक कहते हैं कि अगर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत की गई तो परीक्षा में फेल कर दिया जाएगा। कुछ विद्यार्थियों ने एक शिक्षिका पर बच्चों के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया।

‘11वीं में पढ़ती हूं, फिर भी बच्चों को पढ़ाने कहा जाता है’

Read More ओबीसी प्रमाणपत्र विवाद में अब उच्च स्तरीय समिति करेगी सुनवाई, हाई कोर्ट ने तय की समयसीमा

प्रदर्शन में शामिल एक छात्रा ने आरोप लगाया कि उसे अपनी ही कक्षा के बच्चों को पढ़ाने के लिए कहा जाता है। छात्रा के मुताबिक, जब उसने इस पर आपत्ति जताई तो शिक्षिका ने उसे कथित तौर पर कहा कि ‘यूट्यूब से पढ़कर आना और बच्चों को पढ़ाना।’ छात्रा ने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल में उसकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया जाता और संबंधित शिक्षिका का प्राचार्य से भी समर्थन मिलता है। विद्यार्थियों ने कहा कि स्कूल में अन्य शिक्षकों से सवाल नहीं किए जाते, जबकि कुछ चुनिंदा शिक्षकों के व्यवहार से छात्र-छात्राएं परेशान हैं।

Read More बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए दो बच्चे लापता, SDRF ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

फीस के नाम पर 1750 रुपए लेने का आरोप

छात्रों ने स्कूल प्रबंधन पर फीस को लेकर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि एक-एक विद्यार्थी से 1750 रुपए तक फीस के नाम पर लिए गए हैं। इतना ही नहीं, एक विद्यार्थी पर स्कूल में सीलिंग फैन लाने का दबाव बनाए जाने का भी आरोप लगाया गया। विद्यार्थियों का कहना है कि स्कूल में पैसे और सुविधाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है और इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।

सेनेटरी पैड के लिए भी पैसे मांगने का आरोप

छात्राओं ने स्कूल में मिलने वाली सेनेटरी पैड सुविधा को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि उन्हें सरकारी तौर पर मिलने वाले सेनेटरी पैड उपलब्ध नहीं कराए जाते और पैड लेने के लिए 5 रुपए देने का दबाव बनाया जाता है। छात्राओं का आरोप है कि जब वे इसका विरोध करती हैं तो उन्हें प्रैक्टिकल में नंबर नहीं देने की धमकी दी जाती है।

कलेक्टोरेट में देर तक बना रहा हंगामे का माहौल

बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के कलेक्टर कार्यालय पहुंचने से परिसर में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। विद्यार्थियों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी प्राचार्य एवं शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी संदीप पांडे भी मौके पर पहुंचे। विद्यार्थियों ने उनके सामने भी एक-एक कर अपनी शिकायतें रखीं। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों से बातचीत की और जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

तीन सदस्यीय टीम करेगी पूरे मामले की जांच

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मल्हार स्कूल को लेकर कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं। शिकायतों की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। टीम स्कूल जाकर पूरे मामले की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपेगी। अधिकारी के मुताबिक, जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा 9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला
132 मोबाइल चोरी का इंटरनेशनल कनेक्शन, झारखंड से माल्दा और फिर बांग्लादेश पहुंची खेप, 5 आरोपी गिरफ्तार