68 लाख की सड़क बनी ‘धान का खेत’! गड्ढों में धान-बेशरम रोपकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बोले- पहले साल ही उखड़ गई सड़क

68 लाख की सड़क बनी ‘धान का खेत’! गड्ढों में धान-बेशरम रोपकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बोले- पहले साल ही उखड़ गई सड़क

गरियाबंद। विकास के दावों के बीच गरियाबंद के मैनपुर ब्लॉक से सड़क की बदहाली की ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। करीब 68 लाख रुपये की लागत से बनी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क जगह-जगह बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई है। नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए अनोखा तरीका अपनाया और सड़क के गड्ढों में धान के साथ बेशरम के पौधे रोपकर विरोध दर्ज कराया।

पहले रैली, फिर सड़क पर अनोखा विरोध
ग्राम गौरघाट, देहारगुड़ा, खामभाठा, गिरहोला, अचानपुर, सिंहार और रामपारा समेत आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण दोपहर करीब 12 बजे सड़क पर जुटे। ग्रामीणों ने बदहाल मार्ग को लेकर रैली निकाली और शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद गड्ढों में धान और बेशरम के पौधे लगाकर अपना आक्रोश जताया।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क का निर्माण कार्य वर्ष 2018 में शुरू हुआ था और करीब तीन साल में इसे पूरा किया गया। लेकिन सड़क बनने के कुछ ही समय बाद जगह-जगह इसकी परत उखड़ने लगी और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। उनका आरोप है कि शुरुआती दौर में शिकायत करने पर विभागीय अधिकारियों ने मरम्मत का भरोसा दिया, लेकिन समस्या जस की तस बनी रही।

Read More शराब घोटाले की रकम से गोवा में होटल खरीदने के मामले में कारोबारी को नहीं मिली राहत, हाई कोर्ट का ईडी की कार्रवाई पर दखल से इनकार

‘सड़क की गारंटी खत्म हो गई’ कहकर लौट रहे अधिकारी?
ग्रामीणों के मुताबिक, जब उन्होंने सड़क की खराब हालत को लेकर अधिकारियों से दोबारा शिकायत की तो उन्हें सड़क की पांच साल की गारंटी अवधि का हवाला दिया गया। ग्रामीणों का सवाल है कि अगर सड़क निर्माण के पहले ही साल से टूटने लगी थी, तो समय रहते इसकी गुणवत्ता की जांच और मरम्मत क्यों नहीं कराई गई? ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने और सड़क का नए सिरे से सुधार कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यह मार्ग केवल गांवों को जोड़ने वाला रास्ता नहीं, बल्कि स्कूली बच्चों और रोजमर्रा के आवागमन का प्रमुख जरिया है।

Read More CGPSC Mains Result 2025: 608 अभ्यर्थियों ने पार की मुख्य परीक्षा की बाधा, अब इंटरव्यू की बारी; 265 पदों पर होगी भर्ती, यहां देखें पूरी जानकारी

एक दर्जन से ज्यादा स्कूल, रोज गुजरते हैं हजारों बच्चे
बदहाल सड़क का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार इस मार्ग पर एक दर्जन से अधिक स्कूल हैं, जहां आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में बच्चे पहुंचते हैं। गड्ढों और खराब सड़क के कारण आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत और गुणवत्ता की जांच नहीं कराई गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर चक्का जाम करने की चेतावनी भी दी गई है।

सड़क में गड्ढे या गड्ढों में सड़क?
ग्रामीणों का धान और बेशरम रोपने का प्रदर्शन अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। प्रदर्शन के जरिए उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की कि जिस सड़क से लोगों को सफर करना था, उसकी हालत ऐसी हो गई है कि अब उसमें खेती की जा सकती है। हालांकि, सड़क की खराब गुणवत्ता के ग्रामीणों के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

जन्माष्टमी पर आज खुलेगा बांधवगढ़ का अनोखा धाम, साल में सिर्फ एक दिन मिलते हैं श्रीराम-जानकी के दर्शन, होगी विशेष पूजा-अर्चना जन्माष्टमी पर आज खुलेगा बांधवगढ़ का अनोखा धाम, साल में सिर्फ एक दिन मिलते हैं श्रीराम-जानकी के दर्शन, होगी विशेष पूजा-अर्चना
बडगाम के जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर; AK राइफल बरामद, दूसरे की तलाश तेज
थानों में सड़ रहे जब्त वाहन तो तुरंत लौटाएं मालिक को, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; कहा- खड़े-खड़े कबाड़ बनाना किसी के काम का नहीं
68 लाख की सड़क बनी ‘धान का खेत’! गड्ढों में धान-बेशरम रोपकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बोले- पहले साल ही उखड़ गई सड़क
स्कूल की कक्षा बनी शराबखोरी का अड्डा! महुआ शराब के साथ शिक्षक का वीडियो वायरल, BEO ने थमाया नोटिस
Dharseewa Crime: सुनसान सड़क पर पुलिस को देखते ही भागे आरोपी, टाटा मैजिक में मिली युवक की लाश; हत्या के बाद ठिकाने लगाने की आशंका
Nepal Flood Rescue: 9 दिन तक ‘मौत की सुरंग’ में कैद रहे दो मजदूर, फिर ऐसे लौटी जिंदगी; रेस्क्यू की पूरी कहानी
Srinagar Airport Indigo Collision: पार्किंग के दौरान खंभे से भिड़ा इंडिगो विमान, श्रीनगर एयरपोर्ट पर मची हलचल; सभी यात्री सुरक्षित
UNICEF Report: डिजिटल दुनिया में बच्चों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, ऑनलाइन शोषण और ब्लैकमेलिंग ने बढ़ाई चिंता
CG Cooperative Bank Recruitment: छत्तीसगढ़ में 1360 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, बैंक से PACS तक युवाओं को मिलेगा मौका
Chhattisgarh Election News: चुनावी खर्च का हिसाब नहीं दिया तो गई चुनाव लड़ने की पात्रता, 40 उम्मीदवारों पर EC का एक्शन
शराब पीकर ड्राइविंग पर कोर्ट का अनोखा फैसला: 15 हजार जुर्माना और एक महीने तक करनी होगी साफ-सफाई