स्कूल की कक्षा बनी शराबखोरी का अड्डा! महुआ शराब के साथ शिक्षक का वीडियो वायरल, BEO ने थमाया नोटिस

स्कूल की कक्षा बनी शराबखोरी का अड्डा! महुआ शराब के साथ शिक्षक का वीडियो वायरल, BEO ने थमाया नोटिस

गरियाबंद। जिले के मैनपुर ब्लॉक के एक प्राथमिक स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो में कमारपारा प्राथमिक स्कूल में पदस्थ सहायक शिक्षक सतीश कुमार के कक्षा के भीतर कथित तौर पर शराब पीने का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होते ही विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

कक्षा में शराब की बोतल, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
मामला मैनपुर क्षेत्र के भाटापानी के आश्रित ग्राम कमारपारा स्थित प्राथमिक स्कूल का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में शिक्षक स्कूल की कक्षा में दिखाई दे रहे हैं और पास में शराब की बोतल भी नजर आ रही है। वीडियो के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने संज्ञान लेते हुए सहायक शिक्षक सतीश कुमार को शो कॉज नोटिस जारी किया है। विभाग अब शिक्षक से पूरे मामले को लेकर स्पष्टीकरण मांग रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की परिस्थितियों और उसमें दिखाई दे रही गतिविधियों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

दो महीने पहले भी सामने आया था ऐसा मामला
मैनपुर ब्लॉक में स्कूल परिसर से जुड़ा यह पहला विवाद नहीं है। करीब दो महीने पहले भी इसी क्षेत्र में स्कूल के कमरे के भीतर शराबखोरी का वीडियो सामने आया था। उस मामले में संबंधित शिक्षकों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने स्कूलों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। खासकर अंदरूनी इलाकों में संचालित स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, अनुशासन और विभागीय मॉनिटरिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब ताजा मामले में विभागीय जांच और शिक्षक के जवाब के बाद आगे की कार्रवाई तय होने की संभावना है।

Read More Youth Congress Election: एमपी से पहुंचे युवाओं की वोटिंग पर बवाल, फर्जी मतदान के आरोप से गरमाया मुंगेली; थाने पहुंची शिकायत, जांच शुरू

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

जन्माष्टमी पर आज खुलेगा बांधवगढ़ का अनोखा धाम, साल में सिर्फ एक दिन मिलते हैं श्रीराम-जानकी के दर्शन, होगी विशेष पूजा-अर्चना जन्माष्टमी पर आज खुलेगा बांधवगढ़ का अनोखा धाम, साल में सिर्फ एक दिन मिलते हैं श्रीराम-जानकी के दर्शन, होगी विशेष पूजा-अर्चना
बडगाम के जंगल में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर; AK राइफल बरामद, दूसरे की तलाश तेज
थानों में सड़ रहे जब्त वाहन तो तुरंत लौटाएं मालिक को, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश; कहा- खड़े-खड़े कबाड़ बनाना किसी के काम का नहीं
68 लाख की सड़क बनी ‘धान का खेत’! गड्ढों में धान-बेशरम रोपकर ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, बोले- पहले साल ही उखड़ गई सड़क
स्कूल की कक्षा बनी शराबखोरी का अड्डा! महुआ शराब के साथ शिक्षक का वीडियो वायरल, BEO ने थमाया नोटिस
Dharseewa Crime: सुनसान सड़क पर पुलिस को देखते ही भागे आरोपी, टाटा मैजिक में मिली युवक की लाश; हत्या के बाद ठिकाने लगाने की आशंका
Nepal Flood Rescue: 9 दिन तक ‘मौत की सुरंग’ में कैद रहे दो मजदूर, फिर ऐसे लौटी जिंदगी; रेस्क्यू की पूरी कहानी
Srinagar Airport Indigo Collision: पार्किंग के दौरान खंभे से भिड़ा इंडिगो विमान, श्रीनगर एयरपोर्ट पर मची हलचल; सभी यात्री सुरक्षित
UNICEF Report: डिजिटल दुनिया में बच्चों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, ऑनलाइन शोषण और ब्लैकमेलिंग ने बढ़ाई चिंता
CG Cooperative Bank Recruitment: छत्तीसगढ़ में 1360 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, बैंक से PACS तक युवाओं को मिलेगा मौका
Chhattisgarh Election News: चुनावी खर्च का हिसाब नहीं दिया तो गई चुनाव लड़ने की पात्रता, 40 उम्मीदवारों पर EC का एक्शन
शराब पीकर ड्राइविंग पर कोर्ट का अनोखा फैसला: 15 हजार जुर्माना और एक महीने तक करनी होगी साफ-सफाई