“पैसा दो, तभी पास होगा बिल”: जशपुर जिला अस्पताल में ड्रेसर का रिश्वत लेते VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

“पैसा दो, तभी पास होगा बिल”: जशपुर जिला अस्पताल में ड्रेसर का रिश्वत लेते VIDEO वायरल, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

जशपुर: जशपुर जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ड्रेसर का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी कर्मचारी मेडिकल रिम्बर्समेंट पास कराने के एवज में 5 हजार रुपये लेते हुए दिखाई दे रहा है। मामला सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।comp-13_1776143265

जानकारी के मुताबिक, एक सरकारी कर्मचारी ने इलाज के खर्च की प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन किया था, जिसे पास कराने के बदले रिश्वत की मांग की गई। वायरल वीडियो में आरोपी न सिर्फ पैसे लेते दिख रहा है, बल्कि अतिरिक्त राशि की भी मांग करता सुनाई दे रहा है। बातचीत में यह भी सामने आया कि वह फाइल को रायपुर भेजने और वहां से पास न होने की बात कहकर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था।image-41_1776143365

मामले को गंभीर मानते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने इसे सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन बताया है। अधिकारियों के अनुसार, यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत है। इसी आधार पर सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत आरोपी को सस्पेंड कर उसका मुख्यालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव निर्धारित किया गया है।comp-11_1776143257

Read More लीलागर नदी में डूब रहे दो युवक, मोहन केवट और साथियों ने जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू, एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले की विभागीय जांच भी कराई जाएगी और दोष सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस घटना के बाद जिला अस्पताल समेत पूरे विभाग में चर्चा का माहौल है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने की बात कही जा रही है।

Read More गणित शिक्षक की कमी पर भड़का छात्रों का गुस्सा, स्कूल में तालाबंदी कर सड़क पर उतरे विद्यार्थी; समाधान का इंतजार

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

मनमानी , निलंबन की कार्यवाही लंबित मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी अधिकारी का हो गया प्रमोशन*  मनमानी , निलंबन की कार्यवाही लंबित मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद भी अधिकारी का हो गया प्रमोशन* 
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सेंट्रल जेल में बंदी की मौत की सीबीआई जांच शुरू, हत्या का मामला दर्ज
महामाया मंदिर के बाहर दो गुटों में भिड़ंत, एट्रोसिटी एक्ट के तहत भाजपा नेत्री समेत चार आरोपी पर FIR दर्ज, भेजे गए जेल
बिलासपुर से बेंगलुरु का सफर हुआ आसान, नई साप्ताहिक ट्रेन से मिली सीधी रेल सेवा  
42 लाख के मेडिकल बिल का खेल: पिता पेंशनर, फिर भी बेटे के आश्रित; और शिकायत की जांच भी खुद आरोपी अफसर के पास
राज्यपाल के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट, दो को सशर्त राहत, सोशल मीडिया से विवादित सामग्री हटाने का निर्देश
बाल संप्रेक्षण गृहों की सुरक्षा होगी अब और मजबूत, पूर्व सैनिकों की तैनाती की तैयारी
बिलासपुर के मॉल में 'वेलनेस' के नाम पर देह व्यापार का खेल: रुकी सैलरी मांगने पर युवती से मारपीट, स्पा संचालक भाइयों पर अपराध दर्ज 
प्रशासन को ठेंगा: मगरपारा में बिना रेरा 22 टुकड़ों में बंटी नजूल जमीन, अधिकारी बोले अब हर प्लॉट की होगी जांच
तखतपुर के सरकारी स्कूल की प्रभारी प्राचार्य ने किया कमाल, किशोरों के पोषण पर लिख डाली किताब, यूनिसेफ ने माना मॉडल 
रायपुर में भाजपा की बैठक: संगठन के सामने खुला शिकायतों का पिटारा, जामवाल बोले मंत्री आप हैं या विधायक जी- प्रभार बदलना पड़ेगा क्या?
ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर माओवादियों के ठिकाने पर बड़ा एक्शन, जंगल से हथियार-विस्फोटकों का जखीरा बरामद