छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : जनता कांग्रेस विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह को पार्टी ने किया 6 साल के लिए निष्कासित, पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ कार्य करने का लगा गंभीर आरोप…

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : जनता कांग्रेस विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह को पार्टी ने किया 6 साल के लिए निष्कासित, पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ कार्य करने का लगा गंभीर आरोप…

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : जनता कांग्रेस विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह को पार्टी ने किया 6 साल के लिए निष्कासित, पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ कार्य करने का लगा गंभीर आरोप… रायपुर. जनता कांग्रेस विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से निष्कासित कर दिया गया है. जेसीसीजे कोर कमेटी ने 6 […]

छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग : जनता कांग्रेस विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह को पार्टी ने किया 6 साल के लिए निष्कासित, पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ कार्य करने का लगा गंभीर आरोप…

रायपुर. जनता कांग्रेस विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से निष्कासित कर दिया गया है. जेसीसीजे कोर कमेटी ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित करने का बड़ा निर्णय लिया है. इतना ही नहीं विधायक धर्मजीत सिंह के ऊपर पार्टी के सिद्धांतों के विरुद्ध काम किए जाने के भी आरोप लगे हैं। जिनके निष्कासन की जानकारी पार्टी सुप्रीमो रेणु जोगी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत को दी है।

जेसीसीजे के द्वारा यह कहा गया है कि, विधायक धर्मजीत सिंह को पार्टी संस्थापक स्व. अजीत जोगी ने बहुत ही विश्वास के साथ पार्टी विधायक दल का नेता बनाया था. लेकिन लगभग एक वर्ष से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व से शिकायत कर रहे थे कि, विधायक धरमजीत सिंह अनुसूचित जाति, जनजाति, गरीब पिछड़ा वर्ग से संबंधित पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं और लोगों को दरकिनार कर लगातार उनकी उपेक्षा कर रहे हैं. एक वर्ग विशेष के लोगों को ही महत्व दे रहे हैं। विधायक धर्मजीत सिंह लगातार अन्य दल के संपर्क में रहकर अपने निजी स्वार्थ का ताना बाना बुनने में लगे रहे है। इन शिकायतों के बाद कई बार विधायक धर्मजीत सिंह के साथ चर्चा भी की गई, लेकिन उनके आचरण और विचार में कोई बदलाव नहीं आया।

Read More BREAKING: बिलासपुर में आग का तांडव! खाद्य तेल एजेंसी धू-धू कर जली, लाखों के नुकसान की आशंका

छत्तीसगढ़ की जनता यह भलीभांति जानती है कि, विधायक धर्मजीत सिंह को 2018 के चुनावों में जीत स्व. अजीत जोगी के नाम और काम की बदौलत प्राप्त हुई थी और उन्होंने स्व अजीत जोगी जी के ‘समाजिक न्याय’ और ‘छत्तीसगढ़ प्रथम’ के सिद्धांतों के विपरीत काम किया है। यह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय षड़यंत्र का परिणाम है, जिसके अंतर्गत देश के सभी क्षेत्रीय दलों को एक-एक कर नष्ट करने की योजना पर काम किया जा रहा है।

Read More रायपुर जिला न्यायालय परिसर में हमला: पेशी के दौरान दो भाइयों के बीच विवाद, एक गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी

जिस पार्टी के चिन्ह पर चुनाव जीते और विधायक बने, उसी पार्टी की नीतियों को त्यागने तथा छत्तीसगढ़वाद की क्षेत्रीय विचारधारा को मिटाने का प्रयास करने के कारणवश, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) लोरमी विधायक ठाकुर धरमजीत सिंह को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। विधायक धरमजीत सिंह के पार्टी से निष्कासन की सूचना विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत को दे दी गई है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) विधायक धर्मजीत सिंह को निष्कासित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित करते हुए इस विषय में अंतिम निर्णय लेने के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी पर छोड़ा गया है।

Tags:

Latest News

राजधानी का ग्रामीण इलाका बना क्राइम कैपिटल हत्याओं और बवाल से दहला मंदिर हसौद आखिर क्या कर रही हैं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी  राजधानी का ग्रामीण इलाका बना क्राइम कैपिटल हत्याओं और बवाल से दहला मंदिर हसौद आखिर क्या कर रही हैं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी 
सरगुजा में हाई वोल्टेज ड्रामा एसपी ने ज्ञापन लेने से किया किनारा आईजी दफ्तर पहुंचे अफसरों के पीछे पीछे पहुंचे एसपी
बिलासपुर में सत्ता और सिस्टम का सिंडिकेट मेडिकल पेशे से बिल्डर बने रसूखदार का खेल , गोकले नाला पाटकर भी हो रही अवैध प्लॉटिंग
महिला SP के जिले में बीमार बच्ची को डॉक्टर ने बताया गर्भवती, पुलिस ने रातभर गला दबाकर पूछा- बता, किसके साथ...
रायपुर जिला न्यायालय परिसर में हमला: पेशी के दौरान दो भाइयों के बीच विवाद, एक गंभीर रूप से घायल, मची अफरा-तफरी
दुर्ग के श्मशान घाट में सनसनी: कब्रों के बाहर मिले मानव अवशेष, जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम
नोएडा के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट पर ED का शिकंजा, 8115 करोड़ की मार्केट वैल्यू वाली संपत्तियां रडार पर
दिल्ली में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, कई राज्यों से 9 संदिग्ध गिरफ्तार, संवेदनशील ठिकानों को निशाना बनाने की आशंका
मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया से गिरी, 6 की मौत, 40 से ज्यादा घायल
चलती कार की सनरूफ पर डांस, रील के लिए जान जोखिम में! रायपुर में युवकों का खतरनाक स्टंट वायरल
फरीदाबाद में बुलडोजर एक्शन के बाद प्रशासन अलर्ट, अफवाहों पर रोक लगाने के लिए कई घंटों तक इंटरनेट सेवाएं बंद
ऑपरेशन सिंदूर पर सेना प्रमुख का बड़ा बयान: तीनों सेनाएं हर चुनौती के लिए तैयार, बढ़ाया जा रहा तालमेल