संगठन में बड़े पैमाने पर हो सकता है बदलाव, इन राज्यों के बदल सकते हैं अध्यक्ष

संगठन में बड़े पैमाने पर हो सकता है बदलाव, इन राज्यों के बदल सकते हैं अध्यक्ष

संगठन में बड़े पैमाने पर हो सकता है बदलाव, इन राज्यों के बदल सकते हैं अध्यक्ष नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 और इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। पार्टी ने संगठन को कसने के लिए हाल में ही पंजाब, झारखंड, […]


संगठन में बड़े पैमाने पर हो सकता है बदलाव, इन राज्यों के बदल सकते हैं अध्यक्ष

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव 2024 और इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। पार्टी ने संगठन को कसने के लिए हाल में ही पंजाब, झारखंड, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की है। अब ख़बर है कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत 6 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले जा सकते हैं। बताया जा रहा कि पार्टी कुछ और केंद्रीय मंत्रियों को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी देने के मूड में है। अभी हाल में ही केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष बनाकर भेजा गया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भावी बदलाव पर बुधवार को संघ के सह कार्यवाह और पार्टी-संघ के समन्वयक की जिम्मेदारी निभा रहे अरुण कुमार से विस्तार से चर्चा की है।

मध्यप्रदेश में इनको मिल सकती है जिम्मेदारी

Read More OnePlus 13 पर बंपर ऑफर! 17,000 रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ शानदार डील

पार्टी सूत्रों का कहना है कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए मध्यप्रदेश में पार्टी की कमान संभाल रहे वीडी शर्मा को हटाया जा सकता है। उनकी जगह पर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को मध्यप्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। संभावनाएं इसकी भी हैं, कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को वीडी शर्मा की जगह प्रदेश अध्यक्ष बना दिया जाए।

Read More NJV SPECIAL: कागजों में करंट, जमीन पर 'पावर कट'! बिजली कंपनी का e-KYC अभियान फेल; अन्य विभाग पास, 65 लाख उपभोक्ताओं का डेटा अब भी रामभरोसे

छत्तीसगढ़ में मिल सकता है आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दोनों ओबीसी वर्ग से आते हैं। ऐसे में इस बात की संभावना अधिक है कि पार्टी चुनावों में आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष के साथ जाना चाहेगी। इसमें सबसे आगे आदिवासी नेता रामविचार नेताम का नाम चल रहा है। इसके अलावा ओबीसी वर्ग से आने वाले दुर्ग सांसद विजय बघेल और सामान्य वर्ग से आने वाले राजनांदगांव सांसद का नाम भी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में है।

संगठन में भेजे जा सकते हैं ये केंद्रीय मंत्री

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से आधा दर्जन से अधिक केंद्रीय मंत्रियों ने मुलाकात की है। इसमें मनसुख मांडविया, निर्मला सीतारमण, भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, किरेन रिजिजू, अर्जुन मेघवाल, एसपी सिंह बघेल, प्रहलाद सिंह पटेल और ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं। इसमें से मनसुख मांडविया या पुरुषोत्तम रुपाला को गुजरात का बीजेपी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। कुछ केंद्रीय मंत्रियों को पार्टी के केंद्रीय संगठन में भी भेजा जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पार्टी के केंद्रीय संगठन में व्यापक बदलाव के बाद मानसून सत्र से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव किया जाएगा।

Tags:

Latest News

दिल्ली से सिलीगुड़ी सिर्फ 6 घंटे में! बंगाल को मिली बुलेट ट्रेन की सौगात, रेलवे के लिए खुला एक लाख करोड़ का विकास द्वार दिल्ली से सिलीगुड़ी सिर्फ 6 घंटे में! बंगाल को मिली बुलेट ट्रेन की सौगात, रेलवे के लिए खुला एक लाख करोड़ का विकास द्वार
15 साल के वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का बुलावा, डेब्यू मिलते ही टूट सकता है सचिन तेंदुलकर का ऐतिहासिक रिकॉर्ड
सुकमा में नक्सलियों के मंसूबों पर बड़ा वार! जंगल से हथियारों और विस्फोटक सामग्री का जखीरा बरामद
राशन कार्डों पर बड़ा एक्शन! SIR समीक्षा के बाद 63 लाख लाभार्थियों की होगी जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती
पटना सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर, फायरिंग केस में नाम जुड़ने के बाद सरेंडर की अटकलें तेज
हौजरानी अग्निकांड में बड़ा खुलासा, आग लगते ही बेसमेंट का शटर गिराकर भागा शेफ, नहीं दी कोई चेतावनी
राबड़ी आवास पर कार्यकर्ताओं ने संभाली सुरक्षा की कमान, सरकारी सुरक्षा लौटाने के फैसले पर बिहार में तेज हुई सियासत
हिमाचल में भूकंप के तिहरे झटकों से दहशत, मकानों को नुकसान; अस्पताल की छत गिरी, मरीजों की बची जान
दुर्ग में कोयले के काले कारोबार का भंडाफोड़, फर्जी GST बिल के सहारे बेच रहा था चोरी का कोयला, 3 गिरफ्तार
रायपुर के सेंट्रल बैंक जोनल ऑफिस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, दमकल की कई टीमें मौके पर तैनात
जंतर-मंतर पर CJP का शक्ति प्रदर्शन शुरू, अभिजीत दीपके के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ गूंजे इस्तीफे के नारे
OnePlus 13 पर बंपर ऑफर! 17,000 रुपये तक सस्ता हुआ फ्लैगशिप फोन, 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ शानदार डील