सूदखोरी का अपराध पंजीबद्ध कर मुझे अनस खोखर की प्रताड़ना से निजात दियाला जाए अन्यथा आत्मदाह के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा मेरे पास : यह कहना है,पिडित भरत गोविंद का…..

सूदखोरी का अपराध पंजीबद्ध कर मुझे अनस खोखर की प्रताड़ना से निजात दियाला जाए अन्यथा आत्मदाह के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा मेरे पास : यह कहना है,पिडित भरत गोविंद का…..

सूदखोरी का अपराध पंजीबद्ध कर मुझे अनस खोखर की प्रताड़ना से निजात दियाला जाए अन्यथा आत्मदाह के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा मेरे पास : यह कहना है,पिडित भरत गोविंद का….. बिलासपुर : जरहभाठा इंदुचौक निवासी भरत गोविंद ने आज कलेक्टर के समक्ष लिखित आवेदन देकर सूदखोर के द्वारा धमकाने व मानसिक रूप से प्रताड़ित […]

सूदखोरी का अपराध पंजीबद्ध कर मुझे अनस खोखर की प्रताड़ना से निजात दियाला जाए अन्यथा आत्मदाह के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा मेरे पास : यह कहना है,पिडित भरत गोविंद का…..

बिलासपुर : जरहभाठा इंदुचौक निवासी भरत गोविंद ने आज कलेक्टर के समक्ष लिखित आवेदन देकर सूदखोर के द्वारा धमकाने व मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की शिकायत किया है। प्रार्थी ने बताया कि अनस खान खोखर नाम के व्यक्ति से उसने 3 लाख 55 हज़ार रुपए ब्याज पर लिया था और अब तक 8 लाख 60 हज़ार रुपए वह अनस खोखर को वापस दे चुका है ।लेकिन अनस खोखर उससे 5 लाख रुपए की और मांग कर रहा है।

कलेक्टर व एसपी को दिए आवेदन में प्रार्थी भरत गोविंद ने लिखा है कि वो कानन पेंडारी ज़ू में मछलियां सप्लाई करने का काम करता है। इसी काम के लिए उसने अनस खोखर से 10% महीने की ब्याज दर पर 27/06/2020 को 100000, 14/08/2020 को 50000, 09/09/2020 को 20000, 18/09/2020 को 15000, 07/10/2020 को 50000, दो बार 40 – 40 हज़ार व अन्य छुटपुट रकम मिलाकर कुल 355000 रुपए लिए थे। प्रार्थी ने बताया कि समय समय पर ब्याज के साथ वो अनस खोखर के घर जाकर या उसके बताए स्थान नकद रकम छोड़ा करता था। (प्रार्थी भरत गोविंद)

Read More जल संसाधन विभाग में करोड़ों का महाघोटाला : दिसंबर 2025 में विधानसभा में गूंजा था मामला, फिर भी विभाग ने छिपाई EE ललित राउटे की जानकारी; 18 करोड़ की गड़बड़ी से शासन की छवि धूमिल

प्रार्थी ने बताया कि 355000 रुपयों के बदले वो अनस खोखर को अब तक 860000 रुपए ब्याज के साथ वापस कर चुका है ।लेकिन अनस खोखर उसे लगातार डरा धमका रहा है, मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। प्रार्थी ने बताया कि 8 लाख 60 हज़ार रुपए दे देने के बावजूद अनस खोखर उससे 5 लाख रुपए और वसूलने की कोशिश कर रहा है। प्रार्थी ने बताया कि अनस खोखर उसे व उसके परिवार वालों पर अनैतिक रूप से दबाव बनाता है, झूठे मुकदमों में फर्जी तरीके से फंसा देने की धमकी देता है और गांव की जमीन बेचकर पांच लाख रुपए देने का दबाव बनाता है।

Read More दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: करिश्मा कपूर के बच्चों को राहत, संजय कपूर की हजारों करोड़ की संपत्तियों पर यथास्थिति बरकरार

प्रार्थी ने आवेदन में लिखा है कि “अनस खान खोखर की प्रताड़ना से मैं व मेरा परिवार तंग आ चुके हैं। अनस खान खोखर अपने आप को राजनीतिक व्यक्तियों का खास एवम उनसे घरेलू संबंध होना बताता है। अनस खान खोखर द्वारा मेरे व मेरे परिवार के साथ कुछ भी अप्रिय घटना किया या करवाया जा सकता है। तथा मुझे व मेरे परिवार को किसी भी झूठे मामले में फंसाया जा सकता है। अनस खान खोखर की आए दिन की प्रताड़ना एवम सूदखोरी से तंग आकर मैं ये शिकायत दे रहा हूं। सूदखोरी का अपराध पंजीबद्ध कर मुझे इसकी प्रताड़ना से निजात दियाला जाए अन्यथा मेरे पास आत्मदाह करने के अलावा कोई और दूसरा रास्ता नहीं बचा है”।

आपको बता दें कि कुछ समय पहले इसी तरह की सूदखोरी से तंग आने की बात कहकर क्षेत्र के एक युवक ने अपनी जान दे दी थी। उस मामले के आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। अनस खोखर के खिलाफ़ मिली इस शिकायत पर यदि गंभीरता से कार्यवाही नहीं की जाती है, तो हो सकता है इसमें भी प्रार्थी की जान पर बात बन आए

Tags:

Latest News

जगदलपुर के कॉलेज में अटेंडेंस के नाम पर अवैध ‘उगाही’: 25-30 हजार तक वसूली के आरोप, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल जगदलपुर के कॉलेज में अटेंडेंस के नाम पर अवैध ‘उगाही’: 25-30 हजार तक वसूली के आरोप, शिक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
World Bank की बड़ी भविष्यवाणी: 2026 में सोना बनाएगा रिकॉर्ड, 2027 में आ सकती है तेज गिरावट
दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश: करिश्मा कपूर के बच्चों को राहत, संजय कपूर की हजारों करोड़ की संपत्तियों पर यथास्थिति बरकरार
कोलकाता-पुणे फ्लाइट में इमरजेंसी, रायपुर में उतरा विमान, महिला की तबीयत बिगड़ने पर लिया त्वरित फैसला, इलाज के बाद उड़ान फिर रवाना
ED रेड अपडेट : दुर्ग-बिलासपुर में कारोबारियों पर दबिश, 12 जिले के कलेक्टर घेरे में
रायपुर में चिट्टा तस्करी पर बड़ा प्रहार: 3.60 लाख की हेरोइन जब्त, थार और मोबाइल बरामद, पूछताछ के बाद 2 और आरोपी गिरफ्तार
धार सड़क हादसा: एक साथ जलीं 16 चिताएं, गांवों में पसरा मातम
डोंगरगढ़ में अवैध शराब सिंडिकेट का भंडाफोड़: MP की व्हिस्की की री-पैकिंग से चल रहा था खेल, भारी मात्रा में स्टॉक जब्त
रायपुर के सड्डू में फैक्ट्री गोदाम बना आग का गोला: धुएं से ढका आसमान, दमकल टीमों की जंग जारी, देखे वीडियो
नाबालिग गर्भपात केस पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: “बच्ची को पढ़ना चाहिए, मां बनाना अन्याय है”
CG Liquor Scam: 2000 करोड़ के शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, रायपुर के इस मशहूर ज्वेलर्स के यहां पड़ा छापा... दुबई में बैठे सुब्बू तक पहुंची आंच
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: विधानसभा में CM साय का प्रस्ताव, विपक्ष का हंगामा- ‘महिलाओं को गुमराह करने’ का आरोप, देखे लाइव