बालोद में ‘SDM’ की नकली मुहर से खेला: फर्जी अनुमति पत्र बनाकर कराया बोर खनन, खुलासे के बाद FIR के आदेश

बालोद में ‘SDM’ की नकली मुहर से खेला: फर्जी अनुमति पत्र बनाकर कराया बोर खनन, खुलासे के बाद FIR के आदेश

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के गुंडरदेही क्षेत्र में बोर खनन के लिए एसडीएम के नाम से फर्जी अनुमति पत्र तैयार कर अवैध कार्य कराने का मामला सामने आया है, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि दस्तावेज को असली दिखाने के लिए शासकीय सील, हस्ताक्षर और आवक-जावक क्रमांक तक फर्जी तरीके से अंकित किए गए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ग्राम गोड़ेला निवासी जनक लाल साहू ने 5 अप्रैल की तारीख दर्शाते हुए इस फर्जी अनुमति पत्र का इस्तेमाल कर बोर खनन कराया।image-183

WhatsApp-Image-2026-04-17-at-8.34.00-AM-1136x1536मामला उजागर होने के बाद एसडीएम प्रतिमा ठाकरे ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जारी किया गया पत्र पूरी तरह फर्जी है और न तो उस पर कार्यालय की आधिकारिक मुहर है और न ही वैध हस्ताक्षर। गौरतलब है कि शासन द्वारा बिना अनुमति बोर खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है और विशेष परिस्थितियों में ही सख्त जांच के बाद अनुमति दी जाती है। इस घटना के बाद प्रशासन अवैध खनन और फर्जी दस्तावेजों के खिलाफ सख्ती बढ़ाने की तैयारी में है।

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42  लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा