हिंद एनर्जी का काला' खेल: अनपढ़ आदिवासी चपरासी के नाम पर करोड़ों की बेनामी संपत्ति, पुलिस बनी कठपुतली अब राष्ट्रपति भवन की एंट्री से मचा हड़कंप

हिंद एनर्जी का काला' खेल: अनपढ़ आदिवासी चपरासी के नाम पर करोड़ों की बेनामी संपत्ति, पुलिस बनी कठपुतली अब राष्ट्रपति भवन की एंट्री से मचा हड़कंप

कोरबा/रायपुर।कॉरपोरेट की चालाकी और खाकी की शर्मनाक मिलीभगत का  सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है। कोरबा की नामी कंपनी 'हिंद एनर्जी एंड कोल बेनिफिकेशन (इंडिया) लिमिटेड ने अपने ही एक अशिक्षित  चपरासी को कागजों में डायरेक्टर बनाकर करोड़ों की बेनामी संपत्ति और मनी लॉन्ड्रिंग का खेल खेला। जब पाप का घड़ा भरा तो पीड़ित ने मामले की जानकारी सार्वजनिक की,  जिसके बाद पुलिस विभाग के अधिकारी भी मामले में शामिल हो गए और  कंपनी के बाउंसर की तरह काम करने लगे। लेकिन 2 साल तक फाइलें दबाए बैठे सिस्टम को अब पसीना आ रहा है, क्योंकि मामले में सीधे राष्ट्रपति भवन की एंट्री हो गई है।

चपरासी को बनाया अरबपति डायरेक्टर

62 वर्षीय आदिवासी कांति कुमार प्रधान 2006 से हिंद एनर्जी में बतौर चपरासी कार्यरत थे। आरोप है कि कंपनी के डायरेक्टर - संजय अग्रवाल, पवन कुमार अग्रवाल, सतीश कुमार अग्रवाल, राजीव अग्रवाल समेत 12 निदेशकों—ने इस अनपढ़ बुजुर्ग की मजबूरी का सीधा फायदा उठाया। बिना उसे बताए, धोखे से कागजों पर उसे कंपनी का निदेशक बना दिया गया। इसके बाद उसके नाम का इस्तेमाल कर करोड़ों रुपयों की बेनामी संपत्तियां खरीदी गईं। 

पुलिस ने दिखाई दादागिरी, ROC ने मूंदी आंखें

वर्ष 2020 में जब यह पूरा फर्जीवाड़ा आयकर विभाग की नजर में आया, तब  प्रधान को अपने नाम पर चल रहे इस फर्जीवाड़े का पता चला। उसने पुलिस की शरण ली, लेकिन यहां सिस्टम' पहले ही रसूखदारों के आगे नतमस्तक था। आरोप है कि तत्कालीन थाना प्रभारी हरीशचंद्र टंडेकर और ASI मनोज मिश्रा ने एसपी के आदेश होने का झूठा खौफ दिखाकर बिना वारंट उस बुजुर्ग को जबरन उठाने और जान से मारने की कोशिश की। परिजनों के कड़े विरोध के चलते किसी तरह उसकी जान बची।
दूसरी ओर, रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (ROC) छत्तीसगढ़ की भूमिका इस मामले में सबसे ज्यादा संदिग्ध है। पीड़ित ने 2 साल पहले मनी लॉन्ड्रिंग, बेनामी लेन-देन और फर्जी नियुक्ति के सारे पुख्ता सबूत ROC को सौंपे। कई बार ई-मेल और रजिस्टर्ड डाक भेजे, लेकिन अफसरों ने कंपनी के पहुंच के सामने के आगे अपनी आंखें मूंद लीं। और कोई भी नोटिस जारी नहीं हुआ।

Read More पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपे थे 4 करोड़ रुपये, आधी रात पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

राष्ट्रपति के दखल से बड़ी हलचल, मुख्य सचिव को कार्यवाई के  निर्देश

सिस्टम से हारकर इस बुजुर्ग ने 22 मई 2026 को सीधे राष्ट्रपति, मानवाधिकार आयोग (NHRC), राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद 27 मई को ही राष्ट्रपति सचिवालय ने  
सख्ती बरतते हुए मामला सीधे छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को  कार्यवाही' के लिए अग्रेषित कर दिया है। साथ ही सख्त निर्देश दिए हैं कि की गई कार्रवाई की सूचना सीधे प्रार्थी को दी जाए।

Read More सिस्टम की बड़ी नाकामी: प्रदेश के 29 हजार टीबी मरीजों की 'पोषण राशि' अटकी, 4 महीने से नहीं मिला एक भी रुपया

प्रार्थी ने की CBI जांच की मांग

मामले में प्रार्थी कांति कुमार प्रधान ने 
 पूरे मामले की जांच CBI या SFIO से करवाने की मांग की है अपने ज्ञापन पत्र में उसने 
  धोखाधड़ी करने वाले 12 निदेशकों और मामले में दोषी तत्कालीन पुलिसकर्मियों को तुरंत गिरफ्तार करने और 
 CRPF से सुरक्षा  और कंपनी के बैंक खाते सीज करने की मांग की है l साथ ही 
  2 साल तक फाइल दबाकर बैठने वाले ROC छत्तीसगढ़ पर विभागीय करने आग्रह किया है। 

Tags:

Latest News

NTPC Lara News: 4800 मेगावाट क्षमता की ओर बढ़ रहा एनटीपीसी लारा, स्वच्छ ऊर्जा और क्षेत्रीय विकास पर जोर NTPC Lara News: 4800 मेगावाट क्षमता की ओर बढ़ रहा एनटीपीसी लारा, स्वच्छ ऊर्जा और क्षेत्रीय विकास पर जोर
बिलासपुर हाईकोर्ट में नाजिया इलाही खान के खिलाफ आपराधिक याचिका स्वीकार, नोटिस जारी
बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा एक उड़ान के बाद बंद, यात्रियों की बुकिंग रद्द; संघर्ष समिति ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
कांकेर में दुष्कर्म के आरोप में 40 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
Karwa Chauth Weather: दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, करवाचौथ पर चांद दिखने में हो सकती है देरी
जगदलपुर नगर निगम की बड़ी लापरवाही: बाढ़ पीड़ितों के लिए आया राशन सड़ा, 200 परिवारों तक नहीं पहुंची राहत सामग्री
सूरजपुर में गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट सील, पूरी फीस लेने के बाद छात्रों को परीक्षा से वंचित रखने का आरोप
25 हजार की कथित रिश्वत, वायरल वीडियो ने खोली पोल, पटवारी निलंबित
छत्तीसगढ़ में DA बढ़ाने की मांग तेज, दिवाली से पहले 5% महंगाई भत्ता एरियर सहित देने की मांग
पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर दिखा दुर्लभ सफेद भालू, पटियाला हाउस के पास मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल
‘पैसा खाया नहीं जा सकता’: कोर्ट, रेत चोरी पर दोषी को हुई 3 साल की सजा   
सरकारी योजना की सुस्त रफ्तार पर गिरी गाज, चार तकनीकी सहायकों पर कार्रवाई