कथा कम, कंट्रोवर्सी ज़्यादा! पत्रकारों को लेकर कह दी बड़ी बात, कथा छोड़ बयान में उलझे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

कथा कम, कंट्रोवर्सी ज़्यादा! पत्रकारों को लेकर कह दी बड़ी बात, कथा छोड़ बयान में उलझे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

दुर्ग। भिलाई की कथा में आस्था से ज़्यादा चर्चा बयान की हो रही है। कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पत्रकारों पर दिए गए शब्दों ने राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया में हड़कंप मचा दिया है। इन दिनों धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा भिलाई के जयंती स्टेडियम में आयोजित की गई है। इसी आयोजन के दौरान पत्रकारों से बातचीत के समय यह विवाद सामने आया, जिसने देखते ही देखते तूल पकड़ लिया। बयान के बाद कथा से ज़्यादा चर्चा विवाद और प्रतिक्रियाओं की होने लगी।

बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच पिछले कुछ समय से बयानबाज़ी का सिलसिला चल रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कथावाचक पर निशाना साधते हुए उन्हें “ढोंगी” कह दिया, जिससे राजनीतिक माहौल और अधिक गरमा गया।

इसके बाद जब मीडिया ने इस बयान को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से सवाल पूछे, तो वह पत्रकारों की मौजूदगी से नाराज़ नजर आए। उन्होंने बातचीत को बीच में ही समाप्त कर दिया और तीखी टिप्पणी करते हुए कहा- जिन पत्रकारों को खुजली हो, वो सवाल पूछें। उनकी इस टिप्पणी के सामने आते ही पत्रकार जगत में नाराज़गी फैल गई। कई पत्रकार संगठनों और सामाजिक समूहों ने इसे मीडिया के सम्मान के खिलाफ बताया, वहीं आमजन के बीच भी इस बयान को लेकर कड़ी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

Read More स्वतंत्रता दिवस के दिन औरापानी पर्यटन स्थल से चोरी हुई बाइक बरामद, पुलिस की पकड़ में एक नाबालिग

सार्वजनिक जीवन में प्रभाव रखने वाले व्यक्तियों से संयम, मर्यादा और जिम्मेदार भाषा की अपेक्षा की जाती है, लेकिन इस बयान ने उसी जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आलोचकों का कहना है कि असहमति का जवाब इस तरह की भाषा में देना उचित नहीं है। फिलहाल, यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक गलियारों में भी इस पर चर्चाओं का दौर जारी है। विभिन्न संगठनों द्वारा बयान की निंदा की जा रही है, जबकि आने वाले दिनों में यह विवाद और गहराने की संभावना जताई जा रही है।

Tags:

Latest News

Nationwide Bank Strike: आज बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, लगातार छुट्टियों से 3-4 दिन प्रभावित रहेगा ब्रांच का कामकाज; जानें क्या-क्या मांगें Nationwide Bank Strike: आज बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल, लगातार छुट्टियों से 3-4 दिन प्रभावित रहेगा ब्रांच का कामकाज; जानें क्या-क्या मांगें
पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने किया थाने का घेराव, लगाया मारपीट का आरोप, एक आरक्षक निलंबित
Rohit Chandel: POCSO केस में टीवी एक्टर रोहित चन्देल को कोर्ट से राहत, करीब दो महीने बाद जेल से निकलने का रास्ता साफ
भ्रम की स्थिति पैदा करती हैं गलत और अधूरी जानकारी- हाई कोर्ट, 9 महीने पहले निपट चुके राजस्व प्रकरण को बताया लंबित, रिव्यू में बदला अपना आदेश
CG News: प्लाईवुड फैक्ट्री की आड़ में चल रहा था पनीर का कारोबार! ओडिशा रवाना होने से पहले 650 किलो की खेप जब्त, जांच शुरू
CG News: ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में किया गया टैक्स फ्री, राज्यपाल-सीएम और विधानसभा अध्यक्ष ने साथ देखी फिल्म, CM साय ने की घोषणा
CG News: स्पा सेंटर की चमक के पीछे छिपा था कथित गंदा खेल? पुलिस रेड में संचालक-मैनेजर गिरफ्तार, युवतियों ने लगाए गंभीर आरोप
स्मार्टफोन सेक्टर में फेस्टिव सीजन से पहले बढ़ेगी भर्ती, 39,600 तक मौसमी नौकरियां मिलने की उम्मीद
घर में खाना बनाने वाली महिलाओं के लिए भी जरूरी है सावधानी, किचन का धुआं बन सकता है सांसों के लिए परेशानी
तेरा बाप आईपीएस है तो क्या कर लेगा?: अंबिकापुर में पुलिस अफसर के बेटे की बेल्ट और कड़े से जमकर पिटाई, गला दबा कर मारने की कोशिश
अपडेट....जल संसाधन विभाग में प्रमोशन का बड़ा खेल: ACR में 'क' की जगह 'क+' कर हासिल की एसई की कुर्सी
Lemon and Chillies: घर, दुकान और गाड़ी पर क्यों टांगते हैं नींबू-मिर्च? बुरी नजर या सिर्फ परंपरा, जानिए पूरा सच