तमिलनाडु में बड़ा राजनीतिक भूचाल, AIADMK में फूट; विजय सरकार को समर्थन देने पर सहमत हुआ बड़ा गुट

v

तमिलनाडु की राजनीति में विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी AIADMK अब गंभीर अंदरूनी संकट से गुजर रही है। पार्टी महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री Edappadi K Palaniswami यानी EPS के खिलाफ पार्टी के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ गया है। वरिष्ठ नेताओं S P Velumani और C Ve Shanmugam के नेतृत्व वाला बड़ा गुट मुख्यमंत्री Vijay की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) को समर्थन देने के पक्ष में आ गया है।

मंगलवार को मीडिया से बातचीत में शनमुगम ने कहा कि यह फैसला AIADMK के बहुमत विधायकों की राय के आधार पर लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि एडप्पाडी के पलानीस्वामी ने DMK के समर्थन से सरकार बनाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन पार्टी के अधिकांश विधायकों ने इसे खारिज कर दिया। उनका कहना था कि अगर AIADMK, DMK के साथ जाती तो पार्टी की पहचान और राजनीतिक अस्तित्व दोनों खतरे में पड़ जाते।

Read More डीईओ मनीराम यादव पर 'विशेष कृपा': 6 साल से फाइलें खा रहीं धूल, गबन के 'मास्टर' पर मेहरबान सिस्टम!

शनमुगम ने कहा कि AIADMK की राजनीति पिछले 53 वर्षों से DMK के विरोध पर आधारित रही है। ऐसे में DMK के साथ गठबंधन पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को स्वीकार नहीं होता। उन्होंने कहा कि जनता के फैसले का सम्मान करते हुए विधायकों ने TVK सरकार को समर्थन देने का निर्णय लिया है। साथ ही एसपी वेलुमणि को विधायक दल का नेता और जी हरि को उपनेता चुने जाने की भी घोषणा की गई।

Read More घोस्ट टावर्स का नया जुगाड़: कंबोडिया-दुबई से आ रही कॉल बन जाती है भारतीय (+91), मोबाइल में अचानक 2G दिखे तो हो जाएं सावधान

वहीं एसपी वेलुमणि ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य पार्टी को तोड़ना नहीं है। उन्होंने कहा कि वे केवल AIADMK को मजबूत और जीवित रखना चाहते हैं। दूसरी ओर पलानीस्वामी गुट लगातार दावा कर रहा है कि पार्टी अब भी उनके नेतृत्व में एकजुट है और 27 विधायक उनके साथ हैं।

सोमवार को विधानसभा में नव निर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के बाद दोनों गुटों ने अलग-अलग शक्ति प्रदर्शन किया। पलानीस्वामी समर्थक 17 विधायकों का समूह कार्यवाहक अध्यक्ष से मिला और उन्हें पत्र सौंपकर EPS को विधायक दल का नेता चुने जाने की जानकारी दी। बाद में उनके समर्थकों ने दावा किया कि कुल 27 विधायक उनके साथ हैं।

इसके कुछ घंटे बाद वेलुमणि और शनमुगम समर्थक गुट भी सक्रिय हो गया। इस गुट ने भी कार्यवाहक अध्यक्ष को पत्र सौंपकर दावा किया कि बहुमत विधायकों ने वेलुमणि को विधायक दल का नेता चुना है। हालांकि इस गुट ने विधायकों की सटीक संख्या सार्वजनिक नहीं की।

इस राजनीतिक खींचतान के बीच TVK विधायक JCD Prabhakar को तमिलनाडु विधानसभा का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। इससे मुख्यमंत्री विजय की सरकार को शुरुआती मजबूती मिली है। अब मंगलवार को होने वाले फ्लोर टेस्ट पर सबकी नजरें टिकी हैं, जहां यह तय होगा कि AIADMK का असली नियंत्रण किस गुट के हाथ में रहेगा और तमिलनाडु की राजनीति आगे किस दिशा में जाएगी।

Tags:

Latest News

पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारी-कर्मचारियों की मिली नई पदस्थापना पुलिस महकमे में हुआ बड़ा फेरबदल, 16 अधिकारी-कर्मचारियों की मिली नई पदस्थापना
NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
साईं कृष्णा केस में SC के तीखे सवाल: हिरासत में मौत, FIR में देरी और CCTV गायब… आंध्र पुलिस से जवाब तलब
‘वनवास खत्म… अब किसकी कुर्सी जाएगी?’ स्मृति ईरानी की नियुक्ति पर भूपेश बघेल का तंज
132 किलो गांजा लेकर निकले थे पुणे, महासमुंद में पुलिस ने रास्ते में दबोचा; 81 लाख का माल जब्त
MP Polyhouse Scam: खेतों में पॉलीहाउस गायब, बैंक से करोड़ों पार? 33 किसानों के लोन केस में 11 पर FIR
TMC विवाद: पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर कानूनी पेच, ममता की याचिका पर SC में सुनवाई, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब
Banking News: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक! ग्राहकों को राहत, जानें क्या रहेगा चालू
सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम, फिर मचा घमासान! महिला की गिरफ्तारी पर विक्रेताओं का विरोध
चिल्हाटी और अशोक नगर में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, बिना पार्किंग की तीन दुकानें सील, मोपका में तीन मकानों का अगला हिस्सा तोड़ा
आधी रात अध्यक्ष के दरवाजे पर धरना! दल्लीराजहरा में भाजपा की अंदरूनी कलह आई सड़क पर
30 से ज्यादा कर्मचारी, चलती बस में आग और फिर आक्रोश! महानदी भवन के बाहर कर्मियों का हल्लाबोल