केशकाल बायपास की 'अंधेरगर्दी': अफसरों की एक चूक से कट गए 8,159 पेड़, अब सही अलाइनमेंट के नाम पर 6 हजार और पेड़ों की बलि!

केशकाल बायपास की 'अंधेरगर्दी': अफसरों की एक चूक से कट गए 8,159 पेड़, अब सही अलाइनमेंट के नाम पर 6 हजार और पेड़ों की बलि!

कोंडागांव। विकास के नाम पर विनाश और सरकारी सिस्टम की घोर लापरवाही का इससे बड़ा उदाहरण शायद ही कहीं और देखने को मिले। बस्तर का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले केशकाल में बहुचर्चित बायपास प्रोजेक्ट अब विकास से ज्यादा लालफीताशाही और 'नाकामी' की मिसाल बन चुका है। जिस बायपास को सालों पहले शुरू होकर खत्म हो जाना था, वह 10 साल बाद भी अधूरा है। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अफसरों की एक भारी चूक के चलते बिना सही अलाइनमेंट जांचे 8,159 हरे-भरे पेड़ों पर बेरहमी से आरी चला दी गई। और अब, उसी गलती को सुधारने के नाम पर 6 हजार से ज्यादा और पेड़ों को काटने की तैयारी है।

कैसे हुआ यह पर्यावरणीय महाघोटाला ?

जानकारी के मुताबिक, साल 2016-17 में नेशनल हाईवे (NH) विभाग ने वन विभाग को बायपास का अलाइनमेंट मैप सौंपा था। इसी मैप को 'ब्रह्मावाक्य' मानकर वन विभाग ने बिना मौके का मुआयना किए धड़ाधड़ 8,159 पेड़ काट डाले। बाद में जब जमीनी हकीकत सामने आई, तो पता चला कि 11 किलोमीटर लंबे इस बायपास का करीब 5 से 6 किलोमीटर का हिस्सा पूरी तरह से गलत अलाइनमेंट पर था! यहां सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब इतने बड़े पैमाने पर जंगलों की कटाई हो रही थी, तब मौके पर जाकर किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने भौतिक सत्यापन (Physical Verification) करने की जहमत क्यों नहीं उठाई? वातानुकूलित कमरों में बैठकर जंगल उजाड़ने का यह खेल बताता है कि मैदानी स्तर पर मॉनिटरिंग पूरी तरह से शून्य थी।

ठेकेदार भागा, लागत 308 करोड़ पहुंची

 

Read More ब्रांडेड चायपत्ती के नाम पर डुप्लीकेट माल बेचना व्यापारी को पड़ा महंगा, महादेव ट्रेडर्स में छापा   

केशकाल बायपास का काम जिस मुंबई की कंपनी को सौंपा गया था, वह काम को बीच में ही अधूरा छोड़कर भाग खड़ी हुई। सालों तक यह प्रोजेक्ट फाइलों में धूल फांकता रहा। नतीजा यह हुआ कि देरी के कारण प्रोजेक्ट की लागत अब बढ़कर लगभग 308 करोड़ रुपए के भारी-भरकम आंकड़े तक पहुंच गई है। अब जब यह अंधेरगर्दी उजागर हुई है, तो वन विभाग और नेशनल हाईवे के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी लेने के बजाय एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ने में लगे हुए हैं।

Read More नगांव में पूर्व सीएम बघेल और गोगोई के काफिले पर पथराव, कार पर फेंकी एसिड की बोतल, चुनावी प्रचार में मचा बवाल

पीसीसीएफ ने मांगी रिपोर्ट, कलेक्टर ने लगाई फटकार

 

इस मामले के सामने आने के बाद शासन स्तर पर हड़कंप मच गया है। वन विभाग के उप सचिव ने इस गंभीर मामले में पीसीसीएफ (PCCF) से तत्काल जांच रिपोर्ट तलब की है और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, केशकाल डीएफओ दिव्या गौतम ने बताया कि एक विशेष जांच टीम गठित कर दी गई है जो मौके का दोबारा सर्वे कर रही है।

दूसरी ओर, कोंडागांव कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने इस भारी लापरवाही पर संबंधित विभागों के अफसरों को कड़ी फटकार लगाई है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच जारी है और जो भी अधिकारी इस लापरवाही के लिए दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, उन्होंने वन विभाग के साथ समन्वय बनाकर नया सर्वे करने के निर्देश दिए हैं ताकि नए अलाइनमेंट में कम से कम पेड़ों का नुकसान हो।

Tags:

Latest News

NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
साईं कृष्णा केस में SC के तीखे सवाल: हिरासत में मौत, FIR में देरी और CCTV गायब… आंध्र पुलिस से जवाब तलब
‘वनवास खत्म… अब किसकी कुर्सी जाएगी?’ स्मृति ईरानी की नियुक्ति पर भूपेश बघेल का तंज
132 किलो गांजा लेकर निकले थे पुणे, महासमुंद में पुलिस ने रास्ते में दबोचा; 81 लाख का माल जब्त
NEET PG 2026 Result OUT: रिजल्ट जारी, कितनी रही कट-ऑफ? जानें रैंक, मेरिट लिस्ट और आगे की राह
MP Polyhouse Scam: खेतों में पॉलीहाउस गायब, बैंक से करोड़ों पार? 33 किसानों के लोन केस में 11 पर FIR
TMC विवाद: पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर कानूनी पेच, ममता की याचिका पर SC में सुनवाई, चुनाव आयोग से सोमवार तक मांगा जवाब
Banking News: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे बैंक! ग्राहकों को राहत, जानें क्या रहेगा चालू
सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम, फिर मचा घमासान! महिला की गिरफ्तारी पर विक्रेताओं का विरोध
चिल्हाटी और अशोक नगर में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई, बिना पार्किंग की तीन दुकानें सील, मोपका में तीन मकानों का अगला हिस्सा तोड़ा
आधी रात अध्यक्ष के दरवाजे पर धरना! दल्लीराजहरा में भाजपा की अंदरूनी कलह आई सड़क पर
30 से ज्यादा कर्मचारी, चलती बस में आग और फिर आक्रोश! महानदी भवन के बाहर कर्मियों का हल्लाबोल