2000 करोड़ के कथित शराब घोटाला मामले में आरोपी अनवर ढेबर को मेडिकल ग्राउंड पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत :  ED की गिरफ्तारी के बाद से जेल में  हैं , अनवर ढेबर….…

2000 करोड़ के कथित शराब घोटाला मामले में आरोपी अनवर ढेबर को मेडिकल ग्राउंड पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत : ED की गिरफ्तारी के बाद से जेल में हैं , अनवर ढेबर….… बिलासपुर : शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। ईडी ने लंबी जांच के […]

2000 करोड़ के कथित शराब घोटाला मामले में आरोपी अनवर ढेबर को मेडिकल ग्राउंड पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से मिली अंतरिम जमानत : ED की गिरफ्तारी के बाद से जेल में हैं , अनवर ढेबर….…


बिलासपुर : शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। ईडी ने लंबी जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। तब से जेल में बंद है। मेडिकल ग्राउंड के आधार पर अंतरिम बेल दी गई है। उन्हें किडनी फेल और गॉलब्लैडर स्टोन की दिक्कत बताया गया है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में इससे जुड़े अनिल टुटेजा,यश टुटेजा और अनवर ढेबर की पत्नी को राहत दी है। 500000 लाख के निजी बांड और पुरे परिवार के संपत्ति का ब्यौरा, और बैंक अकाउंट का डिटेल न्यायालय में देने का आदेश दिया गया है।

क्या है पूरा मामला: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब कारोबारी अनवर ढेबर को 2000 करोड के शराब घोटाले में आरोपी बनाया है। ईडी की ओर से छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला होने की बात कही गई है । साथ ही 13 हजार पन्नों की चार्जशीट भी पेश की गई है। 2000 करोड़ का शराब घोटाले होने का आरोप ED ने लगाया है। जिसे कांग्रेस ने लगातार निराधार बता रही है। ईडी ने शराब में राज्य में 2 हजार करोड़ रुपए से अधिक रुपए के भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिंग का दावा किया है। जिसमें कहा गया कि, राज्य में 2019 से 2022 तक 2 हजार करोड़ रुपए से अधिक का घोटाला हुआ है। इसमें राज्य के बड़े नेताओं और अधिकारियों का समर्थन था। कच्ची शराब सरकारी शराब दुकान से नकली होलोग्राम से बेचने और इससे मुनाफा कमाने का आरोप अनवर ढेबर और अन्य आरोपियों पर लगाया गया है।

Read More डॉक्टर ओट्स को क्यों मानते हैं परफेक्ट ब्रेकफास्ट? जानिए इसके 5 बड़े फायदे

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

वक्फ बोर्ड का ऐलान: गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर की मस्जिदों और वक्फ कार्यालयों में तिरंगा फहराने के निर्देश

राज्य

ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन
नई दिल्ली। बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया...
मणिपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मैतेई युवक की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के सामने मांगता रहा जिंदगी की भीख
माघ मेला में नियम तोड़ने का आरोप, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस, स्थायी प्रतिबंध की चेतावनी
मध्य प्रदेश: बसंत पंचमी पर भोजशाला में साथ-साथ पूजा और नमाज, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में तनाव, आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन तेज