ईडी के खुलासे के बाद दहशत में कांग्रेस संगठन, अब सैलजा लेंगी सरकार की बैठक

ईडी के खुलासे के बाद दहशत में कांग्रेस संगठन, अब सैलजा लेंगी सरकार की बैठक ईडी के शराब घोटाले पर कार्यवाही होने के बाद कांग्रेस संगठन दहशत में आ गया है। अब प्रदेश प्रभारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और मंत्रियों की क्लास लेने प्रदेश प्रभारी 10 मई को यहां आ रही है। वे पूरे मामले […]

ईडी के खुलासे के बाद दहशत में कांग्रेस संगठन, अब सैलजा लेंगी सरकार की बैठक

ईडी के शराब घोटाले पर कार्यवाही होने के बाद कांग्रेस संगठन दहशत में आ गया है। अब प्रदेश प्रभारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और मंत्रियों की क्लास लेने प्रदेश प्रभारी 10 मई को यहां आ रही है। वे पूरे मामले में सरकार से जवाब तलब कर सकती हैंं।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी और एआईसीसी महासचिव कुमारी सैलजा 10 मई को प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान वे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश के मंत्रियों की बैठक लेंगी। बताया जाता है कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सत्ता और संगठन के बीच बेहतर समन्वय बनाने को लेकर यह बैठक बुलाई गई है।

Read More Prayagraj Encounter: वाहन चेकिंग में पुलिस से भिड़े बदमाश, गोली लगने से एक घायल, दो दबोचे गए

छत्तीसगढ़ में प्रदेश प्रभारी बनने के बाद कुमारी सैलजा की मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ यह पहली बैठक है। बुधवार को यह बैठक दोपहर 2.30 से शाम 6.30 बजे तक होगी। चुनाव पूर्व संगठन सभी संभागों की बैठक लेकर वहां संगठन की गतिविधियों की जानकारी ले रहा है। जिलों में कई जगहों पर बूथ गठन की सूचना नहीं आने और अब तक सेक्टर और जोन के माध्यम से निचले स्तर पर संगठन की गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दिया गया। अब सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों को उनके प्रभार वाले जिलों में संगठन की गतिविधियों को बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही मंत्रियों के विभागों के कामकाज को लेकर भी चर्चा की जाएगी। सैलजा द्वारा 11 मई को प्रदेश के नगरीय निकायों के महापौर की भी बैठक लेंगी। शहरी क्षेत्रों में संगठन की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए उनका सहयोग लिया जाएगा। दो दिवसीय दौरे में संगठन की गतिविधियों की समीक्षा के बाद गुरुवार शाम दिल्ली रवाना हो जाएंगी

Read More Vastu Dosh Upay: अगर घर में दिखें ये संकेत, तो समझ लें कि है वास्तु दोष, इन उपायों से पाएं छुटकारा

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की सुगबुगाहट: दीपक बैज की होगी छुट्टी या टीएस सिंहदेव संभालेंगे कमान?

राज्य

‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग ‘भेड़-बकरी’ टिप्पणी से सियासी तूफान: दिल्ली मेयर के खिलाफ AAP का धरना, इस्तीफे की उठी मांग
नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) की राजनीति में उस वक्त बड़ा विवाद खड़ा हो गया, जब मेयर राजा इकबाल...
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच में नया बवाल: मृत कैप्टन के रिश्तेदार को AAIB का समन, पायलट फेडरेशन भड़का
विज्ञापन के चक्कर में दौड़ हारी! सलमान-ह्रितिक पर केस, हर्जाने की रकम सुन कर हैरत में पड़ जायेंगे आप
मणिकर्णिका घाट ध्वस्तीकरण विवाद: कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, अजय राय बोले – “देवी अहिल्याबाई की धरोहर खतरे में”
टैक्स विवाद की आंच: आनंदा डेयरी पर आयकर का बड़ा हमला, हापुड़ और बुलंदशहर में छापेमारी का सिलसिला