बिलासपुर भाजपा में अपनों ने ही बिगाड़ा अपनों का खेल, दिल्ली से फोन घनघनाया और रुक गया कार्यकम....

बिलासपुर भाजपा में अपनों ने ही बिगाड़ा अपनों का खेल, दिल्ली से फोन घनघनाया और रुक गया कार्यकम....

बिलासपुर। शहर की राजनीति में इन दिनों सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। सोमवार को नगर निगम के सकरी में होने वाला 50 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन कार्यक्रम ऐन मौके पर टल गया। इस कार्यक्रम के स्थगित होने के पीछे कोई तकनीकी कारण नहीं बल्कि सत्ताधारी दल के भीतर मची भीषण खींचतान को बड़ा कारण माना जा रहा है। दरअसल कार्यक्रम के निमंत्रण पत्र से केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और शहर विधायक अमर अग्रवाल का नाम ही गायब था। जैसे ही यह खबर राजधानी से होते हुए दिल्ली तक पहुंची तो वहां से आए एक फोन ने हड़कंप मचा दिया। आनन-फानन में पूरे आयोजन को ही रोक दिया गया। सकरी में पंडाल और सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं और समर्थक राह देखती रह गए...

विपक्ष की क्या जरूरत जब घर में ही दुश्मन हों

बिलासपुर भाजपा में चल रही यह गुटबाजी अब सड़कों पर नजर आने लगी है। चर्चा है कि भाजपा को अब किसी विपक्षी दल की जरूरत नहीं है क्योंकि पार्टी के भीतर ही नेता एक-दूसरे की जड़ें काटने में लगे हैं। कुछ दिन पहले राज्य युवा महोत्सव में भी शहर विधायक अमर अग्रवाल को बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली थी जिसे लेकर काफी बवाल मचा था। अब सकरी के कार्यक्रम के कार्ड से उनका और केंद्रीय मंत्री का नाम गायब होना यह बताता है कि शहर में वर्चस्व की जंग तेज हो गई है।

Read More सस्पेंड साहब 75% पगार लेकर सिर्फ दस्तखत कर रहे, फील्ड में नौसिखियों के भरोसे आबकारी, नतीजा- नकली शराब का फुल नेटवर्क चालू

नदी पार वाले खनिज कारोबारी नेता के पाला बदलने और मस्तूरी को किनारे करने की चर्चा

Read More कोल घोटाले की काली कमाई पहुंची कवि कुमार विश्वास तक: रामनवमी पर कविता पढ़ने मिले 25 लाख, वाट्सएप चैट से खुला राज

सियासी गलियारों में खबर गरम है कि शहर के एक बड़े खनिज बिजनेसमैन जो नदी पार इलाके से कारोबार चलाते हैं उन्होंने अपना पाला बदलने के संकेत दे दिए हैं। वे अब पड़ोसी जिले के एक ताकतवर पावर सेंटर के संपर्क में बताए जा रहे हैं। वहीं जिले की मस्तूरी विधानसभा को भी लगातार किनारे किए जाने से वहां के समर्थकों में भारी नाराजगी है। ऐसा लग रहा है कि बिलासपुर की राजनीति में अब केवल एक ही नेता राज करना चाहता है और इसके लिए पुराने और दिग्गज नेताओं को धीरे-धीरे मुख्यधारा से बाहर किया जा रहा है।

कांग्रेस को मिला बैठे-बिठाए मुद्दा, आरपी सिंह ने घेरा

भाजपा की इस अंदरूनी लड़ाई को देख कांग्रेस भी हमलावर हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता आरपी सिंह ने इस पूरे मामले को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए भाजपा पर तंज कसा है। आरपी सिंह ने लिखा कि भाजपा में अब गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है और इन्हें अब किसी विपक्ष की जरूरत नहीं है। भाजपा के लोग आपस में ही लड़ने के लिए काफी हैं।

निगम के नेता भी दूसरे पाले के संपर्क में

नगर निगम के भीतर भी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। खबर है कि निगम के कई रसूखदार नेता अब एक खास पावर कनेक्शन के संपर्क में हैं। जिले की राजनीतिक फिजा पूरी तरह बदल चुकी है जहां अपनों को ही नीचा दिखाने का खेल चल रहा है। राजनीतिक सूत्र बताते हैं कि पावर को देखते हुए अब शहर के नेता धीरे-धीरे अपना प्लग पावर की ओर बढ़ा रहे हैं। 

बताया जा रहा है की करंट की कमी से बिलासपुर की राजनीति पावरलेस होती जा रही है यही कारण है लोकगीत धीरे-धीरे अपना रुख भी बदल रहे हैं।

Tags:

Latest News

कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी कभी गांव में भौंरा-गिल्ली-डंडा, आज सत्ता में बड़ी जिम्मेदारी, अरुण साव ने सुनाई संघर्ष की अनकही कहानी
नौकरी की राह में उम्र नहीं बनेगी रोड़ा, हाईकोर्ट ने दिया पुनर्विचार का आदेश, अधूरी भर्ती में भी मिलेगा नई आयु सीमा का लाभ
प्रोफेसर का फिल्मी अंदाज में अपहरण, चाकू की नोक पर लूटे पैसे, 48 घंटे में पुलिस ने किया साजिश का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार
Surajpur News: घर में बाइबल पाठ के दौरान विरोध, धर्मांतरण के आरोप पर पुलिस ने क्या कहा?
Surajpur News: फीस बढ़ोतरी पर छात्रों का फूटा गुस्सा, सिलफिली कॉलेज का घेराव कर विश्वविद्यालय को दी फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Delhi News: ‘पूरी दिल्ली को ठप नहीं कर सकते’, मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी; सरकार को दिए निर्देश
बिलासपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, NDPS एक्ट के तहत जब्त मादक पदार्थों का बड़े पैमाने पर नष्टीकरण
दुर्गोत्सव से पहले तोरवा पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 स्थायी वारंटियों समेत 11 गिरफ्तार
Dhamtari News: लिनेश साहू आत्महत्या मामले में पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
बिलासपुर एयरपोर्ट पर एक और झटका, इस रूट से भी पीछे हटी अलायंस एयर, अब सिर्फ दिल्ली की फ्लाइट का सहारा
Raipur News: गरबा में जरा-सी लापरवाही पड़ेगी भारी! CCTV से पार्किंग तक की व्यवस्था जरूरी, नियम टूटे तो रद्द होगी अनुमति
Raipur Crime News: खम्हारडीह में 15 ग्राम ड्रग्स मिलने से हड़कंप, तीन युवतियां गिरफ्तार; स्पा सेंटर से जुड़ाव की जांच