रिश्वत लेते 2 सरकारी कर्मचारियों का वीडियो वायरल, निलंबन की होगी कार्रवाई

रिश्वत लेते 2 सरकारी कर्मचारियों का वीडियो वायरल, निलंबन की होगी कार्रवाई

रिश्वत लेते 2 सरकारी कर्मचारियों का वीडियो वायरल, निलंबन की होगी कार्रवाई छत्तीसगढ़ सूरजपुर :  सरकारी कर्मचारियों द्वारा रिश्वत लेने के कई मामले सामने आते रहते हैं और रिश्वत लेने के कई वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर दो कर्मचारियों का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो रहा है। इन […]

रिश्वत लेते 2 सरकारी कर्मचारियों का वीडियो वायरल, निलंबन की होगी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ सूरजपुर :  सरकारी कर्मचारियों द्वारा रिश्वत लेने के कई मामले सामने आते रहते हैं और रिश्वत लेने के कई वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर दो कर्मचारियों का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो रहा है। इन कर्मचारियों ने ग्रामीणों से उनका काम जल्द करवाने के लिए पैसों की मांग की थी। ग्रामीणों ने जब कर्मचारियों को पैसे दिए तो वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। इस वीडियो में कर्मचारियों ने पैसे लेने की बात भी कबूली है।

  मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर की संयुक्त कार्यालय बिल्डिंग के दो कर्मचारियों द्वारा रिश्वत ली गई है। मानचित्रकार सुरेश कुमार शुक्ला और संत कुमार राजवाड़े ने ग्रामीणों से नक्सा और सेटेलमेंट ज़ारी करने के लिए पैसों की मांग की थी। इसके बाद जब ग्रामीणों ने जब कर्मचारियों को पैसे दिए तो वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया। इसके बाद जब संत कुमार राजवाड़े से पैसे लेने की बात पूछी गई तो उन्होंने कैमरे के सामने रिश्वत लेने की बात कबूली। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि, मानचित्रकार सुरेश शुक्ला कैमरा देख हाथ में रखे पैसों को छुपा रहे हैं। अब देखने वाली बात ये होगी की ग्रामीणों से रिश्वत लेने वाले कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

Read More जेजेएम की सुस्त चाल और अफसरों की लेटलतीफी पर डिप्टी सीएम सख्त, 4 अधिकारियों को शोकॉज नोटिस

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा.... कवर्धा में नकली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश! कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500 के नोट, 3 गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा....
एक फंदा, दो जिंदगियां खत्म, दंपती ने दी जान, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
ध्रुव राठी के विवादित वीडियो पर बड़ा अपडेट, Google ने भारत में रोका प्रसार; दिल्ली HC में हुई सुनवाई
दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल पर रेप का आरोप, हाईकोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
ईओडब्ल्यू डीजी को शिकायत: पूर्व सीएम शिवराज व उनके परिवार की कंपनियों, व्यापमं और दिलीप बिल्डकॉन की जांच की मांग
शराब घोटाले में ED का बड़ा एक्शन: कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, 3400 करोड़ के केस में आज कोर्ट में पेशी
चाकूबाजी की दो वारदात, ऑटो चालक की मौत, दूसरे युवक पर भी चाकू से हमला, पकड़े गए आरोपी
15 अगस्त से पहले बड़ा खतरा टला! पाकिस्तान से आए हथियारों के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, गुरुग्राम में फायरिंग की थी तैयारी
झीरम घाटी केस का फाइनल राउंड: 13 साल बाद फैसले की आहट, आज बचाव पक्ष की आखिरी दलील
‘सितार’ की जांच में खुला 317 करोड़ का हिसाब! गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा शिकंजा, 90 दिन की मोहलत
गतौरा शराब दुकान में लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, कर्ज चुकाने के लिए बनाई थी वारदात की योजना
बिलासपुर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 5.32 ग्राम ‘ओरिजनल गैंगस्टर ओजी’ के साथ आरोपी गिरफ्तार