छत्तीसगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये घूस लेते मछली विभाग का ज्वाइंट डायरेक्टर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये घूस लेते मछली विभाग का ज्वाइंट डायरेक्टर गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये घूस लेते मछली विभाग का ज्वाइंट डायरेक्टर गिरफ्तार रायपुर : एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये घूस लेते ज्वाइंट डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। संयुक्त संचालक का नाम देव कुमार सिंह है। एसीबी ने संयुक्त संचालक मछली पालन को इंद्रावती भवन […]

छत्तीसगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, एक लाख रुपये घूस लेते मछली विभाग का ज्वाइंट डायरेक्टर गिरफ्तार

रायपुर : एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये घूस लेते ज्वाइंट डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। संयुक्त संचालक का नाम देव कुमार सिंह है। एसीबी ने संयुक्त संचालक मछली पालन को इंद्रावती भवन में दफ्तर से गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी अधिकारी 1 लाख रुपये रिश्वत ले रहा था। उसी दौरान एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा है। ज्वाइंट डायरेक्टर देव कुमार सिन्हा को पैसे लेते एंटी करप्शन ब्यूरो ने इंद्रावती भवन के चौथे मंजिल से गिरफ्तार किया है।

कार्यवाही के दौरान एसीबी की टीम में करीब 15 अधिकारी थे। खबर है कि ज्वाइंट डायरेक्टर ने जांजगीर के सब-इंजीनियर से रिश्वत मांगी थी। अधिकारी ने दो लाख रूपए रिश्वत की मांग की थी। एक लाख रुपये की पहली किश्त एडवांस में देनी थी, जिसके बाद आज अग्रिम 1 लाख रुपये लेते हुए अधिकारी को गिरफ्तार किया गया। कार्यवाही के बाद मंत्रालय में हड़कंप मच गया। वहीं कोरबा में आरआई राठौर को गिरफ्तार किया गया है। दो अलग-अलग कार्यवाही में दो अधिकारी गिरफ्तार किये गये हैं।
जांजगीर के सब-इंजीनियर से मांगी थी रिश्वत
ज्वाइंट डायरेक्टर ने जांजगीर के सब-इंजीनियर से रिश्वत की मांग की थी। कुल दो लाख रुपये की रिश्वत में से एक लाख रुपये की पहली किश्त पहले ही ली जा चुकी थी, और आज एक लाख रुपये की दूसरी किश्त लेते हुए अधिकारी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के बाद मंत्रालय में हड़कंप मच गया।

Read More बैलाडीला में माइनिंग वेस्ट का पहाड़ खिसकने से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, पर्यावरणीय नुकसान की होगी जांच

कोरबा में आरआई राठौर भी गिरफ्तार
इसके अलावा, कोरबा में आरआई राठौर को भी गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार, दो अलग-अलग कार्यवाही में दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

Read More जुए की रेड के दौरान तालाब में कूदा ग्रामीण, 48 घंटे बाद मिला शव... प्रशिक्षु थाना प्रभारी पर मारपीट का आरोप, गांव में भड़का आक्रोश

Tags:

Latest News

चावल दबाने वाले मिलर्स पर प्रशासन का शिकंजा, कमल राइस मिल सील, 34 मिलों को नोटिस चावल दबाने वाले मिलर्स पर प्रशासन का शिकंजा, कमल राइस मिल सील, 34 मिलों को नोटिस
पेंड्रावन जलाशय में खनन पर भड़के भूपेश बघेल, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी, किसानों के मुद्दे पर भी घेरा
जुए के फड़ पर दबिश के बाद युवक की मौत, प्रशिक्षु एसआई पर गिरी गाज, एसपी ने किया निलंबित
अंधे कत्ल का सनसनीखेज खुलासा, खाट से गिरने की कहानी गढ़ दफना दिया पत्नी का शव, बहन के शक ने खोली पोल, टांगी से वार कर पति ने उतारा था मौत के घाट
छात्रावास में बच्चियों की थाली से गायब हो रही दाल, भरपेट भोजन तक नसीब नहीं, अधीक्षिका के खिलाफ शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएं
20 हजार के कमीशन में 2.20 करोड़ का साइबर खेल, तीन आरोपियों को हाई कोर्ट से झटका
सिंचाई प्रोजेक्ट में टेंडर का काट-छांट फॉर्मूला: 1035 करोड़ के मटनार बैराज के 4 टुकड़े, दिल्ली की जांच से बचने की कवायद..
शराब घोटाले का बड़ा खिलाड़ी दुबई में गिरफ्तार, सुब्बू की भारत वापसी की तैयारी, खुलेंगे करोड़ों के काले कारोबार के राज
शिक्षा के मंदिर में 11 साल की मासूम से छेड़छाड़, बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई, म्यूजिक टीचर गिरफ्तार
गर्भपात के लिए महिला की स्वतंत्र सहमति जरूरी, पति या परिजन की नहीं: न्यायालय ने खारिज की डॉ. उज्वला कराडे की अग्रिम जमानत
26 गज जमीन के टुकड़े ने ले ली युवक की जान, तलवार से गर्दन पर किए ताबड़तोड़ वार, बड़े भाई के भी तोड़े दांत
हाई कोर्ट से आलोक पांडेय को बड़ी राहत, अगली सुनवाई तक पद सुरक्षित, केंद्र और राज्य सरकार को नोटिस, तीन सप्ताह में देना होगा जवाब