चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाली अंतर राज्यीय महिलाओं का गिरोह हुआ गिरफ्तार

चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाली अंतर राज्यीय महिलाओं का गिरोह हुआ गिरफ्तार

चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाली अंतर राज्यीय महिलाओं का गिरोह हुआ गिरफ्तारबिलासपुर : शहर में लगातार चेन स्नेचिंग की घटनाएं बड़ रही थी। शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाकों में अंजान व्यक्ति द्वारा बुजुर्ग एवम महिलाओ के गले से सोने की चैन को छीन कर भाग जाने की घटनाएं लगातार बड़ रही […]

चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाली अंतर राज्यीय महिलाओं का गिरोह हुआ गिरफ्तार
बिलासपुर : शहर में लगातार चेन स्नेचिंग की घटनाएं बड़ रही थी। शहर के भीड़ भाड़ वाले इलाकों में अंजान व्यक्ति द्वारा बुजुर्ग एवम महिलाओ के गले से सोने की चैन को छीन कर भाग जाने की घटनाएं लगातार बड़ रही थी। जिसे देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने पुलिस की एक गठित कर सभी संदिग्ध लोगो से पूछताछ शुरू की। जिससे एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। जो पूरे शहर में इस तरह की घटनाओं को ग्रुप बनाकर लोगो का ध्यान भटकाकर घटना को अंजाम दे रहे थे।
इस तरह की घटना के शिकार जयपाल टावर्स, साकेत अपार्टमेन्ट अग्रसेन चौक बिलासपुर की रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 09 अप्रेल को दोपहर करीब 01ः15 बजे अग्रसेन चैक से सवारी आटो में बैठी थोडा आगे जाने पर काली साडी पहनी महिला अन्य साथियो के साथ बस स्टेण्ड जाने के लिए बैठ गयी। उसमे से एक महिला ने प्रार्थीया को धक्का मारकर साईड करते हुए प्रार्थीया के पैर के पंजे को अपने पंजे से दबाई जिससे प्रार्थीया का ध्यान अपने पैरों के तरफ गया। ठीक उसी समय दुसरी महिला उल्टी करने का बहाना करने लगी। इसी दौरान अन्य महिला साथी द्वारा प्रार्थीया के गले की सोने की चैन को काटकर चोरी कर लिया। तथा सभी महिलाये पुराना बस स्टैण्ड में उतर गई। प्रार्थीया उसी आटो में बैठकर अपने दुकान श्याम टाकिज पहूची और दुकान में पहूचने पर देखी तो उसके गले की सोने की चैन लाकेट सहित गायब थी। तब उस महिलाओ के उपर शंका होने की रिपोर्ट थाना सिविल लाईन में दर्ज कराई थी।

इसी प्रकार चडडा बाडी, नेहरू नगर के एक महिला जो अपनी सहेली के साथ मगरपारा से आटो लेकर गोल बाजार की ओर जाने के लिये निकली थी उसी दौरान मगरपारा चौक के पास अज्ञात महिलायें आटो में बैठी व प्रार्थीया के साथ उसी प्रकार प्रार्थीया के पैर को दबाकर धक्का मारकर प्रार्थीया का ध्यान भटकाकर महिलाओं के गिरोह द्वारा प्रार्थीया के चैन वजन करीब 22 ग्राम को चोरी कर लिया । प्रार्थीया जब बाजार पहूंची तो अपना गला चेक करने पर पता चला कि सोने की चैन चोरी हो गई है । जिसकी रिपोर्ट थाना सिविल लाईन में दर्ज कराई।
उक्त दोनो प्रकरणों के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एससीयू अनुज कुमार व नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन उमेश प्रसाद गुप्ता (भा.पु.से.) को आरोपीयों को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किया गया। अज्ञात आरोपीयों के पता तलाश हेतु थाना सिविल लाईन एवं एसीसीयू से अलग अलग टीमो का गठन किया गया। जिनके द्वारा आरोपीयों की पता तलास हेतु संदिग्ध स्थानों बस स्टेण्ड, डेरों, व रेलवे स्टेशन को चेक करने हेतु कई टीमे भेजी गई । जिन्हे संदेही बिन्दु पाई गई उससे पुछताछ करने पर घटना को अपने अन्य 07 साथियों के मिलकर घटित करना बताया। जिनसे पुछताछ कर प्रकरण की मशरूका 02 नग सोने की चैन को बरामद किया गया तथा आरोपीयों को प्रकरण में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीयों के नाम – (1) बिन्दु देवी पति संजय कुमार उम्र 35 वर्ष (2) रिता देवी पति सुनील कुमार उम्र 40 वर्ष (3) पूजा देवी पति विनोद कुमार उम्र 30 वर्ष (4) प्रीति देवी पति आजाद कुमार उम्र 22 वर्ष (5) अनिता देवी पति संजय कुमार उम्र 25 वर्ष (6) सविता देवी पति अजय कुमार उम्र 21 वर्ष (7) शालू पिता संजय उम्र 19 वर्ष (8) आरती कुमारी पिता सुनील कुमार उम्र 20 वर्ष। सभी निवासी – ग्राम सिघरा नई बस्ती थाना झुसी जिला इलाहाबाद (उ.प्र.) आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस की टीम प्र.डी.एस.पी.ठाकुर, गौरव सिंह, निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य, सहायक उपनिरीक्षक मीना ठाकुर, अमृत साहू, अवधेश सिंह, राजेशधर दीवान, प्रधान आरक्षक देवमून पहूप, आरक्षक निखिल जाधव, बोधूराम, अतुल सिंह, अविनाश काश्यप, आशीष राठौर, महिला आरक्षक छंदा वैष्णव, ओम वैष्णव, प्रीति वर्मा, आशा नेताम, सुनीता मण्डावी, हेमलता उरांव आदि नाम शामिल है।

Read More चाऊमीन खाते समय एक गलती पड़ सकती है भारी! एटा में सांस नली में नूडल्स फंसने से किशोरी की मौत

Tags:

Latest News

हाईकोर्ट: संविदा महिला कर्मचारियों को भी मिलेगा 180 दिन का सवेतन मातृत्व अवकाश, बर्खास्तगी नोटिस रद्द हाईकोर्ट: संविदा महिला कर्मचारियों को भी मिलेगा 180 दिन का सवेतन मातृत्व अवकाश, बर्खास्तगी नोटिस रद्द
आखिर कैसा था 200 साल पहले का छत्तीसगढ़? फिल्म ‘मालगुजार’ में खुलेगा अतीत का राज
RSS प्रमुख डॉ मोहन भागवत पहुंचे बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में संगठन के बंटवारे पर कल होगा बड़ा फैसला
स्कूल के 77.71 लाख के गबन कांड में नया मोड़, मुख्य आरोपी की मौत, सह-आरोपी बाबू ने दी आत्महत्या की धमकी
सिंधी समाज के लिए ऐतिहासिक पल! राष्ट्रपति मुर्मु ने माता हासी देवी की 200वीं जयंती पर जारी किया 200 का सिक्का
Manendragarh Bus Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण बस हादसा! मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पेड़ से भिड़ी बस, कई परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
Faridabad Firing News: रात 2 बजे रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के घर गोलियां बरसाकर फरार हुए बदमाश, CCTV से खुलेगा राज?
Saudi Airport Attack: सऊदी के दम्माम एयरपोर्ट पर हमले में भारतीय की मौत, शायबाह तेल क्षेत्र में भी दो विदेशी कर्मचारियों की गई जान
UNESCO की विश्व धरोहर सूची में चमकेगा सिरपुर, छत्तीसगढ़ की विरासत को मिलेगी वैश्विक पहचान
बस्तर दशहरा में बड़ा हादसा, विजय रथ की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, दो व्यक्ति गंभीर घायल
Dhamtari Crime News: अमित गोस्वामी हत्याकांड फिर चर्चा में! मुजगहन में दीपांशु साहू की हत्या के बाद पुरानी रंजिश की जांच
Pakur Crime News: घर में अकेली थी महिला, जबरन घुसकर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप; पाकुड़ में आरोपी गिरफ्तार