छत्तीसगढ़ राइस मिलरों के यहां से 1 करोड़ कैश बरामद, जारी है आयकर विभाग  की जांच की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ राइस मिलरों के यहां से 1 करोड़ कैश बरामद, जारी है आयकर विभाग  की जांच की कार्यवाही

छत्तीसगढ़ राइस मिलरों के यहां से 1 करोड़ कैश बरामद, जारी है आयकर विभाग की जांच की कार्यवाही रायपुर : आईटी की टीम रायपुर,बिलासपुर के लोहा, पॉवर कोयला कारोबार से जुड़े 4 समूह के यहां छापे जारी है। उनके अलग-अलग 13 ठिकानों से एक करोड़ रुपए बरामद की है। उसमें से 40 लाख रुपए सीज […]

छत्तीसगढ़ राइस मिलरों के यहां से 1 करोड़ कैश बरामद, जारी है आयकर विभाग की जांच की कार्यवाही

रायपुर : आईटी की टीम रायपुर,बिलासपुर के लोहा, पॉवर कोयला कारोबार से जुड़े 4 समूह के यहां छापे जारी है। उनके अलग-अलग 13 ठिकानों से एक करोड़ रुपए बरामद की है। उसमें से 40 लाख रुपए सीज किया है। इसके साथ ही इनके यहां से मिले ज्वेलरी की वैल्युएशन निकाला जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इन कारोबारियों के यहां से बड़े पैमाने पर बोगस बिलिंग के अलावा कच्चे में कैश ट्रांजेक्शन की जानकारी आईटी अफसरों के हाथ लगी है। सूत्रों के अनुसार जिन लोगों के यहां से जमीन खरीदी के दस्तावेज मिले हैं, उनके द्वारा कैश में जमीन खरीदने की जानकारी आईटी अफसरों के हाथ लगे हैं। सूत्रों के मुताबिक लोहा कारोबार से जुड़े उद्योगपतियों तथा रेलवे ठेका से जुड़े ठेकेदारों द्वारा हवाला से लेन-देन करने की जानकारी आईटी अफसरों के हाथ लगी है। इन लोगों द्वारा कच्चे में लेन-देन की राशि हवाला के माध्यम से ट्रांजेक्शन करने की जानकारी आयकर अफसरों को मिली है।

आयकर टीम ने मंगलवार को मार्कफेड के एमडी मनोज सोनी तथा दुर्ग, धमतरी, महासमुंद तथा बिलासपुर में आधा दर्जन से ज्यादा राइस मिलरों के 16 ठिकानों में छापे की कार्रवाई की है। छापे की कार्रवाई की जद में छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश रूंगटा भी आए हैं। अब तक की छापे की कार्रवाई में आईटी की टीम ने दो करोड़ रुपए बरामद की है, इनमें से 40 लाख रुपए सीज किया है। मंगलवार को ही देर रात साढ़े 11 बजे के करीब नागरिक आपूर्ति निगम तथा मार्कपेड के अफसर मनोज सोनी तथा दुर्ग, महासमुंद, धमतरी में आयकर अधिकारियों के टीम छापे की कार्रवाई करने पहुंचे।

Read More रायपुर टिंबर मार्केट में भीषण आग: लकड़ी से भरे गोदाम में भड़की लपटें, घंटों बाद पाया गया काबू

राइस मिलर तथा मार्कफेड, नान के एमडी के यहां देर रात छापे की कार्रवाई से हड़कंप मच गया। राइस मिलरों के अलावा नान के एमडी भी समझ नहीं पाए की आईटी के अफसर देर रात उनके यहां अचानक छापे की कार्रवाई करने कैसे पहुंच गए। वहीं दुर्ग के मिलर्स संतोष रूंगटा ने बुधवार को अपने बर्थडे पर घर में भागवत कथा आयोजित किया था। पंडित जी से पहले आधी रात आईटी अफसर जा पहुंचे। आईटी अफसरों को राइस मिलरों के यहां से भी कच्चे में लेन-देन लूज पेपर मिले हैँ। इसके साथ ही अलग-अलग राइस मिलरों के यहां से एक करोड़ रुपए बरामद की गई है। सूत्रों के मुताबिक राइस मिलरों के यहां छापे की कार्रवाई पीडीएस में चावल में गड़बड़ी करने की शिकायत के बाद की गई है। राइस मिलरों को अपने यहां छापा पड़ने की मंगलवार को भनक लग गई थी। इसके बाद आईटी अफसरों ने छापे की कार्रवाई देर रात ही शुरू कर दी।

Read More रायपुर नगर निगम में बड़ा खुलासा: जोन-10 में फाइलों का खेल, अधिकारियों-बिल्डरों की मिलीभगत के आरोप

Tags:

Latest News

TCS HR केस ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता: आतंकी लिंक के शक में निदा खान पर शिकंजा, स्पेशल सेल करेगी पूछताछ TCS HR केस ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता: आतंकी लिंक के शक में निदा खान पर शिकंजा, स्पेशल सेल करेगी पूछताछ
रायपुर नगर निगम में बड़ा खुलासा: जोन-10 में फाइलों का खेल, अधिकारियों-बिल्डरों की मिलीभगत के आरोप
भीषण गर्मी का असर: छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूल बंद, सरकार ने समय से पहले घोषित किया ग्रीष्मकालीन अवकाश
कवर्धा में करोड़ों के विवाद ने ली खौफनाक करवट: कारोबारी ने पत्नी-बच्चों संग पीया जहर, सुसाइड नोट में धमकियों का खुलासा
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: CBI का बड़ा एक्शन, 38 लाख से सीधे करोड़ों में पहुंची पूर्व आबकारी विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी की संपत्ति
रायपुर टिंबर मार्केट में भीषण आग: लकड़ी से भरे गोदाम में भड़की लपटें, घंटों बाद पाया गया काबू
CG में नकली सिगरेट के बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश: बिलासपुर और रायगढ़ में ITC और पुलिस की संयुक्त रेड, 'गोल्ड फ्लैक' के नाम पर चल रहा था लाखों का अवैध खेल
होर्मुज में वैश्विक तनाव चरम पर: ट्रंप की नाकेबंदी से भारत के 15 जहाज फंसे, अगले 48 घंटे तय करेंगे ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य
4.8 करोड़ का खिलाड़ी बाहर या वापसी करेगा धमाके से? खलील अहमद की चोट ने CSK कैंप में बढ़ाई बेचैनी
तमिलनाडु चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल: TVK प्रमुख विजय पर आचार संहिता उल्लंघन के तीन केस दर्ज
रावतपुरा विश्वविद्यालय में बवाल: PCI विजिट के दौरान NSUI का विरोध, हॉस्टल समस्याओं पर छात्रों का हंगामा
वेदांता प्लांट में मौत का ब्लास्ट: प्रोडक्शन बढ़ाने की जल्दबाजी बनी काल, 20 मजदूरों की गई जान, जांच में बड़ी लापरवाही उजागर