आदिवासी बच्चियों की सेहत के साथ इस सरकार में किया जा रहा है खिलवाड़, खराब सेनेटरी पैड का कराया जा रहा था उपयोग, एक्सपायरी हो चुके नेपकिन को अब चोरी से की जा रही डिस्पोज

आदिवासी बच्चियों की सेहत के साथ इस सरकार में किया जा रहा है खिलवाड़, खराब सेनेटरी पैड का कराया जा रहा था उपयोग, एक्सपायरी हो चुके नेपकिन को अब चोरी से की जा रही डिस्पोज

आदिवासी बच्चियों की सेहत के साथ इस सरकार में किया जा रहा है खिलवाड़, खराब सेनेटरी पैड का कराया जा रहा था उपयोग, एक्सपायरी हो चुके नेपकिन को अब चोरी से की जा रही डिस्पोज कोण्डागाँव : कोंडागांव आश्रम छात्रावासों में रह रही बच्चियों के उपयोग के लिए शासन से मिलने वाली सहायता शासकीय राशि […]

आदिवासी बच्चियों की सेहत के साथ इस सरकार में किया जा रहा है खिलवाड़, खराब सेनेटरी पैड का कराया जा रहा था उपयोग, एक्सपायरी हो चुके नेपकिन को अब चोरी से की जा रही डिस्पोज

कोण्डागाँव : कोंडागांव आश्रम छात्रावासों में रह रही बच्चियों के उपयोग के लिए शासन से मिलने वाली सहायता शासकीय राशि का दुरुपयोग किस प्रकार से किया जा रहा है यह बात एक बार फिर से जिले में साफ तौर से सामने नजर आने लगी है.

Read More रायपुर से बस्तर तक हाई अलर्ट: अमित शाह ने लॉन्च की 400 पुलिस गाड़ियां, सुरक्षा-विकास पर बड़ा संदेश

सूत्रों से मिल रही जानकारी यह है कि उच्च स्तरीय सप्लायर द्वारा जिले में बड़ी मात्रा में सेनेटरी पैड नैपकिन की सप्लाई की गई थी, जिसे कमला नेहरू मैट्रिक छात्रावास कोण्डागाँव की अधीक्षिका द्वारा रिसीविंग कर रख लिया गया था, लेकिन शासन द्वारा बच्चों के उपयोग हेतु आवंटित पैसों से खरीदे गए इन सेनेटरी पैड का उपयोग बच्चियों ने किया ही नहीं और जब उक्त नैपकिन उपयोग के योग्य नहीं रहे, ये खराब हो गए तब इसे चोरी छुपे डिस्पोज करने की तैयारी शुरू कर दी गई । वहीं सूत्रों की माने तो एक पिकअप सेनेटरी पैड बॉक्स चोरी छुपे पहले ही फिकवाया / डिस्पोज कराया जा चुका है।

Read More ‘जेल अपवाद, जमानत अधिकार’ : उमर खालिद केस पर सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी, UAPA मामलों में भी आज़ादी को बताया सर्वोपरि

छात्रावास की अधीक्षिका ने पहले तो सेनेटरी पैड छात्रावास के स्टोर रूम में होने से ही इंकार कर दिया था लेकिन मीडिया कर्मियों को जानकारी मिलते ही उक्त मामले की जानकारी एसडीएम चित्रकान्त राजेश चार्ली एवं एसडीओपी निमितेश सिंह को दी गई. जिसके बाद अधिकारियों के निर्देशन पर पतासाजी के दौरान हॉस्टल के रसोई कक्ष के स्टोर रूम में बड़ी मात्रा में सेनेटरी पेड कंबल व मच्छरदानी के नीचे छुपा पाया गया, जिसके बाद हॉस्टल अधीक्षिका ने कहा कि उक्त सेनेटरी पैड बच्चों को दिया जा रहा है, वह इनके उपयोग करवाने की बात कह रही थी लेकिन सेनेटरी पैड के पैक को चेक करने पर पाया गया की इसके इस्तेमाल की अवधि खत्म हो चुकी थी, जिसके बाद मैडम ने अपना बयान बदलते हुए कहा कि जो सेनेटरी पैड एक्सपायर हो चुका है उसे डिस्पोज करवाया जाएगा, वही अब अहम सवाल उठता है की खराब सेनेटरी पैड का उपयोग अगर बच्चियाँ कर रही हैं तो उनके हाइजीन व अन्य संक्रमण से उनके ग्रसित होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है.

वहीं इस मामले पर सहायक आयुक्त संकल्प साहू ने कहा इसे डिस्पोज कराया जाएगा और वर्तमान में हमारे पास कोई आवंटन राशि नहीं है जिसकी वजह से हम सेनेटरी पैड नहीं खरीद पाए, यदि पैड आश्रम छात्रावासों में वितरित किया जा रहा है तो अधीक्षिका अपने स्तर पर वितरित कर रही होंगी. छात्रावास में सहायिका और आयुक्त के बयान मेल नहीं खा रहे थे, सारा मामला गोलमोल है. लेकिन साक्ष्य तो सामने है कि खराब पैड बच्चियों को उपयोग के लिए दिया जा रहा है. जिससे उनकी सेहत और स्वास्थ्य खराब हो सकता है. इस ओर प्रशासन के कार्यवाही की उम्मीद है. जिससे ऐसी गलती दोबारा ना हो। ऐसे सप्लायर जो खराब एक्सपायरी डेट के पैड सप्लाई कर रहा है उसके खिलाफ और जो अधीक्षिका जो इस पुरे मामले को दबाने और ठेकेदार के साथ मिलकर इन बच्चियों के सेहत के साथ खिलवाड़ कर रही है उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए मुख्यमंत्री जी को चाहिए इस मामले को तत्काल संज्ञान में लेकर कार्यवाही का आदेश जारी कर दोषियों को सजा दें।

Tags:

Latest News

कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल कागजों पर लहलहा रहे 52 हजार पेड़: नई माताओं के नाम पर रायपुर में ग्रीन पालना फर्जीवाड़ा, वन विभाग के आंकड़ों ने खोली पोल
खाकी का फुल भौकाल, बीच सड़क पर खून बहाने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस, SP के एक निर्देश ने निकाल दी गुंडों की हेकड़ी
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 100 करोड़ का टेंडर सेट: चहेती कंपनी को रेवड़ी बांटने का खेल, नियम बदलकर स्थानीय एजेंसियों को किया बाहर
महाघोटाला: खदानों की धूल फांकते रहे गरीब, इधर DMF के 500 करोड़ डकार गया अफसर-ठेकेदार सिंडिकेट
CG आबकारी घोटाला: 3000 कर्मचारियों के पसीने की कमाई डकार गया सिंडिकेट, ओवरटाइम और बोनस के नाम पर 183 करोड़ की लूट 
CG में नए 'वन बल प्रमुख' की तलाश: 31 मई को राव और झा की रिटायरमेंट; क्या मिलेगा एक्सटेंशन या प्रभारी के भरोसे चलेगा महकमा?
कद्दावर विधायक धर्मजीत सिंह के तखतपुर में गजब का विकास: 36 लाख का गौरव पथ महीने भर में ही उधड़ा, बारिश से पहले सड़क ने तोड़ दिया दम
‘मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की… उसे मारा गया’, ट्विशा केस में पिता का बड़ा दावा, AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
रेत माफियाओं पर चला बुलडोजर एक्शन! आरंग में 1740 घनमीटर अवैध रेत जब्त, हाईवा भी सीज
दुनिया में फिर मंडरा रहा महामारी का खतरा! इबोला पर WHO की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी, भारत भी अलर्ट मोड में
बंगाल में सुवेंदु सरकार का बड़ा दांव: महिलाओं को 3000 महीना, फ्री बस यात्रा और मदरसों की फंडिंग पर रोक
डीएमएफ घोटाला: पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, लेकिन छत्तीसगढ़ में 'नो एंट्री'