अंबेडकर अस्पताल में पत्रकारों पर हमला, बाउंसर सहित तीन गिरफ्तार

स्वास्थ्य मंत्री बोले पत्रकारों को धमकाने वालों को मिट्टी में मिला देंगे

अंबेडकर अस्पताल में पत्रकारों पर हमला, बाउंसर सहित तीन गिरफ्तार

रायपुर में चाकूबाजी की रिपोर्टिंग के दौरान मीडियाकर्मियों के साथ मारपीट, स्वास्थ्य मंत्री ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

रायपुर, 26 मई 2025 : रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में रविवार देर रात एक सनसनीखेज घटना में बाउंसरों ने न्यूज़ चैनल के पत्रकारों के साथ मारपीट की। यह घटना तब हुई, जब पत्रकार चाकूबाजी की घटना में घायल व्यक्ति की रिपोर्टिंग करने अस्पताल पहुंचे थे। इस मामले में पुलिस ने बाउंसर एजेंसी के संचालक वसीम बाबू सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

Read More कोटा पुलिस की कार्रवाई, 1 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पत्रकारों को खबर कवर करने से रोकने के लिए बाउंसरों ने पहले धमकी दी और फिर हाथापाई शुरू कर दी। स्थिति तब और बिगड़ गई, जब बाउंसर एजेंसी का संचालक वसीम बाबू कथित तौर पर पिस्तौल लेकर अस्पताल पहुंचा। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्रकारों को धमकाया और अस्पताल के गेट पर पुलिस की मौजूदगी में ही धक्का-मुक्की की। इस दौरान महिला सुरक्षा कर्मियों को भी बाहर धकेला गया।

Read More स्कूल का शौचालय तोड़ने पर भड़की छात्राएं! पारागांव में सड़क पर उतरे बच्चे, गेट पर जड़ा ताला; चक्काजाम से थमा रास्ता

 

घटना की सूचना मिलते ही रायपुर के अन्य पत्रकार और प्रेस क्लब के पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे, लेकिन कोई तत्काल कार्रवाई न होने पर उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू किया। लगभग तीन घंटे तक कार्रवाई न होने पर गुस्साए पत्रकारों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया। मौदहापारा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वसीम बाबू और उसके दो साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने वसीम के घर से एक पिस्तौल और गोलियां भी बरामद की हैं।

 

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा, "पत्रकारों को धमकाने वालों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा।" अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने भी बाउंसर एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वा

सन दिया।

 

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

डिजिटल अरेस्ट' की एक एफआईआर ने खोला विदेश तक फैला खेल: 1950 करोड़ दुबई-सिंगापुर पहुंचे, दो मुंबई से अरेस्ट डिजिटल अरेस्ट' की एक एफआईआर ने खोला विदेश तक फैला खेल: 1950 करोड़ दुबई-सिंगापुर पहुंचे, दो मुंबई से अरेस्ट
कानून व्यवस्था पर चलती चाकू: प्रदेश में अब हर छोटे-मोटे विवाद का फैसला थाने में नहीं, सड़क पर....
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन कब है? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
CG BREAKING: शेरनी के हमले में युवक की मौत, शावक के साथ इलाके में घूमने की सूचना से ग्रामीणों में हड़कंप
भेष बदलकर हो रही थी गांजे की तस्करी, दो आरोपी चढ़े आरपीएफ के हत्थे
प्रशासनिक सर्जरी: राज्य सरकार ने जारी की 31 IPS अफसरों की तबादला सूची, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
गैस एजेंसी पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 939 सिलेंडर जब्त
महामाया मंदिर गेट के पास भाजपा से जुड़े दो पक्ष आपस में भिड़े, महिला नेत्री का युवक को चप्पल से पीटने का वीडियो हुआ वायरल
पार्किंग में खड़ी एक्टिवा हुई चोरी, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
तखतपुर के जंगल में खौफनाक हमला: युवक पर शेरनी ने किया हमला, मौके पर मौत; शावक के साथ इलाके में मौजूदगी से बढ़ी दहशत
शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो कर दिया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में सड़क सुरक्षा और नशामुक्ति का संदेश, शंकर नगर चौक पर चला ‘हेलमेट अपनाएं, नशा नहीं’ जागरूकता अभियान